फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: दूसरे टी-20 में भारत की हार, श्रीलंका ने चार विकेट से जीता मैच, सीरीज 1-1 से बराबर

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

  • श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराया
  • श्रीलंका की जीत में चमके धनंजय डिसिल्वा और मिनोद भानुका 
  • भारत की तरफ से कुलदीप ने झटके दो विकेट
  • आठ मुख्य खिलाड़ियों के बगैर उतरी थी टीम इंडिया
विज्ञापन
श्रीलंका ने भारत को 4 विकेट से हराया - फोटो : ESPN
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराया

धनंजय डिसिल्वा (40*) और मिनोद भानुका (36) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने दूसरे मुकाबले में भारत को चार विकेट के हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। चमिका 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 30 रन देकर दो विकेट झटके। श्रीलंका की जीत में धनंजय डिसिल्वा ने अहम भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। डिसिल्वा ने 34 गेंदों में 40 रनों की नाबाद व बहुमुल्य पारी खेली। 

अगर मैच की बात करें तो बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी 100 रन के भीतर ही लड़खड़ा गई थी। 99 रन के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिर चुके। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 40 से ज्यादा का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत की तरफ से शिखर धवन सबसे अधिक 40 रन बनाए। इसके अलावा देवदत्त पडीक्कल 29 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं, श्रीलंका की तरफ से अकिला धनंजय ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। बता दें कि पहले टी-20 में भारत ने श्रीलंका को 38 रनों से हराया था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकबला कल यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

11:21 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंदों में 8 रन चाहिए 

19 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 125/6. धनंजय डिसिल्वा 34 और चमिका करुणारत्ने 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:18 PM, 28-Jul-2021

चमिका ने लगाया शानदार छक्का

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर चमिका ने भुवनेश्वर की गेंद पर जड़ा शानदार छक्का

विज्ञापन
11:15 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंदों में 20 रन चाहिए 

18 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 113/6. धनंजय डिसिल्वा 33 और चमिका करुणारत्ने 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:10 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को लगा छठा झटका

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। सकारिया ने रमेश मेंडिस (2) को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सकारिया का यह पहला विकेट है।

विज्ञापन
11:09 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 28 रन

17 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 105/5. धनंजय डिसिल्वा 26 और रमेश मेंडिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:00 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल चाहर ने वानिंदु हसरंगा (15) को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इससे पहले चाहर ने दो शानदार कैच (अविष्का और मिनोद) लपका। 
 

10:53 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए 36 गेंदों में 46 रन की दरकार

14 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 87/4. धनंजय डिसिल्वा 16 और वानिंदु हसरंगा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:52 PM, 28-Jul-2021

धनंजय डिसिल्वा ने लगाया शानदार सिक्स

14वें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डिसिल्वा ने कुलदीप की गेंद पर लॉन्ग ऑन में शानदार छक्का लगाया।

10:47 PM, 28-Jul-2021

12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 68/4

12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 68/4. धनंजय डिसिल्वा 6 और वानिंदु हसरंगा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:42 PM, 28-Jul-2021

मिनोद भानुका 36 रन बनाकर आउट

12वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने मिनोद भानुका (36) को राहुल चाहर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। मैच में कुलदीप का यह दूसरा विकेट है। बता दें कि इसी ओवर की दूसरी गेंद पर  भानुका को जीवनादान मिला था। भुवनेश्वर कुमार ने इस बल्लेबाज का कैच छोड़ दिया था। 

10:40 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 54 गेंदों में 71 रन

श्रीलंका को इस मैच में जीत व सीरीज में बराबरी के के लिए 54 गेंदों में 71 रन की दरकार है। श्रीलंका के हाथ में अभी सात विकेट शेष हैं। 

10:36 PM, 28-Jul-2021

10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 58/3

10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 58/3. मिनोद भानुका 31 और धनंजय डिसिल्वा 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:32 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

10वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीव यादव ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका (3) को फंसाया। विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर शनाका को चलता किया। 

10:30 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका का स्कोर 50 के पार

भानुका ने चौके के साथ श्रीलंका के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। नौ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 53/2. मिनोद भानुका 29 और दासुन शनाका 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
 

10:21 PM, 28-Jul-2021

सात ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/2

सात ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/2. मिनोद भानुका 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

10:18 PM, 28-Jul-2021

वरुण चक्रवर्ती ने दिया श्रीलंका को दूसरा झटका

सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने गुगली डालकर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया। उन्होंने सदीरा समरविक्रमा (8) को पवेलियन भेजा।  
 

10:14 PM, 28-Jul-2021

छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 36/1, भारत का था 45/1

छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 36/1. मिनोद भानुका 17 और सदीरा समरविक्रमा 7 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने पहले छह ओवरों में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए थे।  
 

10:09 PM, 28-Jul-2021

पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 29/1

पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 29/1. मिनोद भानुका 11 और सदीरा समरविक्रमा 6 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:02 PM, 28-Jul-2021

तीन ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 13/1

तीन ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 13/1. मिनोद भानुका 2 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सदीरा समरविक्रमा अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।
 

09:57 PM, 28-Jul-2021

टीम इंडिया को मिली पहली सफलता

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने अविष्का फर्नांडो (11) को राहुल चाहर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। बाउंड्री लाइन पर चाहर ने अविष्का का शानदार कैच लपका। 

09:54 PM, 28-Jul-2021

दो ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 10/0

दो ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 10/0. अविष्का फर्नांडो 10 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मिनोद भानुका अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं।

09:48 PM, 28-Jul-2021

पहले ओवर में आए केवल एक रन

श्रीलंका ने धीमी शुरुआत की है। पहले ओवर में मेजबान टीम के खाते में केवल एक रन आए। 

09:45 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

भारत के 132 रन के जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं।

09:29 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका को मिला 133 रन का लक्ष्य

भारत ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 40 से ज्यादा का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत की तरफ से शिखर धवन सबसे अधिक 40 रन बनाए। इसके अलावा देवदत्त पडीक्कल 29 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 रनों का योगदान दिया।  वहीं, श्रीलंका की तरफ से अकिला धनंजय ने 29 रन देकर दो विकेट झटके। 
 

09:23 PM, 28-Jul-2021

19 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 128/4

19 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 128/4. नितीश राणा 8 और भुवनेश्वर कुमार 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:19 PM, 28-Jul-2021

18 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 114/4

18 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 114/4. नितीश राणा 6 और भुवनेश्वर कुमार 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:14 PM, 28-Jul-2021

सैमसन के रूप में चौथा झटका

17वें ओवर की चौथी गेंद पर अकीला धनंजय ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजा। इस मैच में अकीला का यह दूसरा विकेट है। सैमसन 13 गेंदों में केवल सात रन ही बना सके।

09:12 PM, 28-Jul-2021

16 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 100/3

16 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 100/3. संजू सैमसन 6 और नितीश राणा 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:07 PM, 28-Jul-2021

100 रन के भीतर भारत का तीसरा विकेट गिरा

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा ने भारत को तीसरा झटका दिया। हसरंगा ने देवदत्त पडीक्कल को पवेलियन भेजा। पडीक्कल अपने डेब्यू मैच में 29 रन बनाकर आउट हुए।

09:04 PM, 28-Jul-2021

15 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 94/2

15 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 94/2. देवदत्त पडीक्कल 25 और संजू सैमसन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:59 PM, 28-Jul-2021

13 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 85/2

13 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 85/2.  देवदत्त पडीक्कल 19 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:55 PM, 28-Jul-2021

धवन 40 रन बनाकर आउट

13वें ओवर की पहली गेंद पर अकीला धनंजय ने टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। धनंजय ने भारतीय कप्तान शिखर धवन को पवेलियन भेजा। धवन 40 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। धवन और पडीक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी हुई।

08:51 PM, 28-Jul-2021

12 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 81/1

12 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 81/1. शिखर धवन 40 और देवदत्त पडीक्कल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:48 PM, 28-Jul-2021

पडीक्कल ने जड़ दिया शानदार छक्का

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पडीक्कल ने जड़ दिया शानदार छक्का

08:44 PM, 28-Jul-2021

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 61/1

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 61/1. शिखर धवन 33 और देवदत्त पडीक्कल 6 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:38 PM, 28-Jul-2021

भारत का स्कोर 50 के पार

आठ ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 51/1. शिखर धवन 27 और देवदत्त पडीक्कल 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:35 PM, 28-Jul-2021

डेब्यू मैच में 21 रन बनाकर आउट हुए गायकवाड़

शानदार शुरुआत के बाद सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को विकेटकीपर मिनोद भानुका के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए धवन और गायवाड़ के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई।
 

08:29 PM, 28-Jul-2021

टी-20 प्रारूप में गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट 130 से अधिक

ऋतुराज गायकवाड़ का 59 लिस्ट ए मैचों में 47 से अधिक का औसत है और टी-20 प्रारूप में उनका स्ट्राइक रेट 130 से अधिक है। 
 

08:26 PM, 28-Jul-2021

पांच ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 38/0

पांच ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 38/0. शिखर धवन 21 और ऋतुराज गायकवाड़ 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:24 PM, 28-Jul-2021

गायकवाड़ ने अपनी ताकत से कराया था रूबरू

गायकवाड़ ने कहा था, 'मेरी ताकत टीम के जरूरत के मुताबिक खेलना है चाहे वह आक्रामक तरीके से हो या स्थिति के अनुसार। कई बार यह सुनिश्चित करना होता है कि टीम मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकले। मैं आक्रामक और रक्षात्मक दोनों स्थितियों के अनुकूल हूं, यही मुझे लगता है कि यह मेरी ताकत है।'

08:21 PM, 28-Jul-2021

भारतीय टीम के लिए पहली बार चुने जाने पर गायकवाड़ ने कही थी ये बात

भारतीय टीम के लिए पहली बार चुने जाने पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा था कि वह श्रीलंका के आगामी दौरे पर परिस्थितियों से जल्दी सामांजस्य बिठाने की कोशिश करेंगे। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा था, 'मैं काफी खुश हूं। जिस क्षण से मुझे इसके बारे में पता चला, मेरी आंखों के सामने अपने करियर की यात्रा आ गई कि मैंने कहां से अपना सफर शुरू किया था और मैं कहां पहुंचना चाहता हूं। अभी भावनाओं से भरा हुआ हूं।' उन्होंने कहा, 'आप उन लोगों के बारे में सोचते हैं जिन्होंने पूरी यात्रा में आपका साथ दिया है, चाहे वह मेरे माता-पिता हों, दोस्त हों या कोच। तो जाहिर तौर पर सभी के लिए गर्व की अनुभूति और सभी के लिए खुशी की बात है।'

08:15 PM, 28-Jul-2021

तीन ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 27/0

तीन ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 27/0. शिखर धवन 15 और ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:09 PM, 28-Jul-2021

पहले ओवर में 11 रन आए

भारत के खाते में पहले ओवर में 11 रन आए। शिखर धवन 6 और ऋतुराज गायकवाड़ 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:02 PM, 28-Jul-2021

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर दुष्मांता चमीरा फेंक रहे हैं।

07:54 PM, 28-Jul-2021

इन खिलाड़ियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक

इन खिलाड़ियों के लिए वाकई आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि इन चारों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है।
 

07:52 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, रमेश मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा,  चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, दुष्मांता चमीरा, अकिला धनंजय।
 

07:47 PM, 28-Jul-2021

भारत के पास लगातार छठी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीतने का मौका

भारतीय टीम के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार छठी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। टीम इंडिया अब तक एक बार भी श्रीलंका से द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले सात टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इसमें टीम इंडिया ने छह सीरीज जीती हैं।

07:45 PM, 28-Jul-2021

टीम इंडिया मेंं चार खिलाड़ियों का डेब्यू, 14 साल बाद हुआ ऐसा

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा 14 साल बाद हुआ जब टीम इंडिया में एक साथ चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया हो। इससे पहले 2007 में स्कॉटलैंड के खिलाफ चार खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था। वहीं, 2015 और 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच-पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। 

07:40 PM, 28-Jul-2021

भारत की प्लेइंग XI

भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती।

07:34 PM, 28-Jul-2021

श्रीलंका ने जीता टॉस

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की तरफ से रमेश मेंडिस ने डेब्यू किया है। वहीं, चरित असलंका और आशेन बंडारा को बाहर रखा गया है। वहीं, सदीरा समरविक्रमा को भी टीम में शामिल किया गया है।

07:27 PM, 28-Jul-2021

चार भारतीय खिलाड़ियों का डेब्यू

आज के इस मुकाबले में चार भारतीय खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में देवदत्त पडीक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, चेतन सकारिया और नितीश राणा शामिल हैं।

07:24 PM, 28-Jul-2021

आज के मैच में बदल सकता है समीकरण

श्रीलंका के लिए वन-डे की तुलना में टी-20 सीरीज में कड़ी चुनौती होगी क्योंकि उसके पास लगातार बड़े शॉट खेलकर मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। मगर आज के मैच में कुछ भी हो सकता है, क्योंकि भारत में आठ मुख्य खिलाड़ियों की कमी है। पहले टी-20 में चरिथ असलंका ने 44 रन की पारी खेलकर भारत पर दबाव डालने का प्रयास किया था लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। वानिंदु हसरंगा ने अपनी लेग स्पिन से प्रभावित किया है।
 

07:21 PM, 28-Jul-2021

सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया जब दूसरा टी-20 खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह सीरीज पर कब्जा करने की होगी। फिलहाल, तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। पहला टी-20 जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। बता दें कि भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 38 रन से हराया था।

07:19 PM, 28-Jul-2021

पडीक्कल और गायकवाड़ कर सकते हैं डेब्यू

इन आठ खिलाड़ियों के न खेलने के कारण देवदत्त पडीक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों को खेलने का मौका मिल सकता है। बता दें कि भारतीय टीम के सदस्यों की संख्या अब 24 की बजाय 15 हो गई है। सभी चारों नेट गेंदबाजों इशान पोरेल, संदीप वारियर, सिमरजीत सिंह और आर साइ किशोर को मुख्य टीम में रखा गया है।

07:16 PM, 28-Jul-2021

नहीं खेलेंगे ये आठ खिलाड़ी

दूसरे टी-20 में टीम इंडिया इन आठ खिलाड़ियों के बगैर खेलेगी उतरेगी। टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें सात दिन के लिए पृथकवास में भेज दिया गया। वहीं उनके संपर्क में आए सात अन्य खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, मनीष पांडे, ईशान किशन और कृष्णप्पा गौतम भी आखिरी दोनों मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

07:06 PM, 28-Jul-2021

IND vs SL: दूसरे टी-20 में भारत की हार, श्रीलंका ने चार विकेट से जीता मैच, सीरीज 1-1 से बराबर

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और श्रीलंका के बीच तीन दूसरा टी-20 कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला मंगलवार को ही होना था लेकिन क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण इसे एक दिन के स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें