फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: टीम इंडिया का विजयी आगाज, पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराया

Sun, 25 Jul 2021 11:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

  • भारत ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराया
  • टीम इंडिया ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
  • भुवनेश्व कुमार ने 22 रन देकर झटके 4 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती ने पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया
  • सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक, धवन ने बनाए 46 रन
  • पृथ्वी शॉ डेब्यू मैच में हुए गोल्डन डक 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 25-Jul-2021

भारत ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराया 

सूर्यकुमार यादव (50) व कप्तान शिखर धवन की शानदार पारियां और भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतने श्रीलंका को पहले टी-20 में 38 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में 164 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 126 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर के अलावा दीपक चाहर ने दो बाकी सभी ने एक-एक विकेट लिए। भुवनेश्वर को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 3.3 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। 

अगर मैच की बात करें तो भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही क्योंकि डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ गोल्डन डक हो गए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद कप्तान धवन और संजू सैमसन (27) ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोर को आगे पहुंचाया। फिर तीसरे विकेट के लिए धवन और सूर्यकुमार यादव के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई।  इसके अलावा ईशाना किशन नाबाद 20 और हार्दिक पांड्या ने 10 रनों का योगदान दिया। वहीं,  श्रीलंका की तरफ से वनिन्दु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा ने 2-2 विकेट झटके। इससे पहले भारत और श्रीलंका दोनों टीमों में दो-दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। भारत की तरफ से पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती जबकि श्रीलंका की तरफ से चरित असलंका और चमिका करुणारत्ने का डेब्यू मैच था। 

11:24 PM, 25-Jul-2021

वरुण चक्रवर्ती ने लिया पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट

18वें ओवर की चौथी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शानाका (16) को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया।

11:17 PM, 25-Jul-2021

श्रीलंका को लगा सातवां झटका

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका को सातवां झटका दिया। कुमार ने चमिका करुणारत्ने (3) को आउट कप पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
11:10 PM, 25-Jul-2021

असलंका अर्धशतक से चूके

दीपक चाहर ने 16वें ओवर में दो विकेट चटकाए। चाहर ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर चरित असलंका (44) जबकि पांचवीं गेंद पर वनिन्दु हसरंगा (0) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

11:04 PM, 25-Jul-2021

श्रीलंका को जीत के लिए 30 गेंदों में 58 रन की दरकार

15 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 107/4. चरित असलंका 44 और दासुन शनाका 4 रन बनाकर नाबाद हैं। 

विज्ञापन
10:56 PM, 25-Jul-2021

आशेन बंडारा 9 रन बनाकर आउट

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका को चौथा झटका दिया। पांड्या ने आशेन बंडारा (9) को आउट किया।

10:49 PM, 25-Jul-2021

12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 82/3

12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 82/3. चरित असलंका 24 और आशेन बंडारा 8 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:34 PM, 25-Jul-2021

9 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 55/3

9 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 55/3. चरित असलंका 4 और आशेन बंडारा 2 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:27 PM, 25-Jul-2021

अविष्का 26 रन बनाकर आउट

आठवे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अविष्का फर्नांडो (26) को डीप स्क्वायर पर तैनात सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

10:21 PM, 25-Jul-2021

चहल ने श्रीलंका को दिया दूसरा झटका

सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।  चहल ने धनंजय डिसिल्वा (9) को आउट कर पवेलियन भेजा। 

10:21 PM, 25-Jul-2021

छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 46/1

छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 46/1. अविष्का फर्नांडो 25 और धनंजय डिसिल्वा 6 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने पहले छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए थे।

10:15 PM, 25-Jul-2021

चार ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 33/1

चार ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 33/1. अविष्का फर्नांडो 20 और धनंजय डिसिल्वा 1 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:08 PM, 25-Jul-2021

भारत को मिली पहली सफलता

तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। पांड्या ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजी मिनोड भानुका (10) को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

09:58 PM, 25-Jul-2021

पहले ओवर में आए 10 रन 

पहले ओवर में आए 10 रन...अविष्का फर्नांडो 7 और मिनोड भानुका 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:55 PM, 25-Jul-2021

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

भारत के 164 रन के जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। मेजबान टीम की तरफ से  अविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वहीं, भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं। 

09:42 PM, 25-Jul-2021

भारत ने श्रीलंका को दिया 165 रन का लक्ष्य

भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में 164 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव (50) और कप्तान शिखर धवन ने 46 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका की तरफ से दुष्मंथा चमीरा और वनिन्दु हसरंगा ने 2-2 विकेट चटकाए जबकि चमिका करुणारत्ने को एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

09:36 PM, 25-Jul-2021

19 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 155/5

19 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 155/5. क्रुणाल पांड्या 1 और ईशान किशन 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:35 PM, 25-Jul-2021

भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

19वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या (10) के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। दुष्मंथा चमीरा ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

09:30 PM, 25-Jul-2021

18वें ओवर में भारत के खाते में 10 रन आए

18वें ओवर में भारत के खाते में 10 रन आए। स्कोर 147/4

09:28 PM, 25-Jul-2021

17 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 137/4

17 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 137/4. हार्दिक पांड्या 4 और ईशान किशन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।  

09:19 PM, 25-Jul-2021

भारत को लगा चौथा झटका, अर्धशतकीय पारी खेलकर सूर्यकुमार यादव आउट

16वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से पचासा जड़ा। इसके अगले ही गेंद पर वह आउट हो गए। उन्हें वनिन्दु हसरंगा ने  स्थानापन्न खिलाड़ी रमेश मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया। 

09:17 PM, 25-Jul-2021

15 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 121/3

15 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 121/3. सूर्यकुमार यादव 44 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि हार्दिक पांड्या अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।

09:11 PM, 25-Jul-2021

धवन अर्धशतक से चूके

15वें ओवर की पहली गेंद पर चमिका करुणारत्ने ने शिखर धवन को आशेन बंडारा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। धवन इस दौर अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 36 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए धवन और सूर्यकुमार के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई।

09:09 PM, 25-Jul-2021

14 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 113/2

14 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 113/2. शिखर धवन 46 और सूर्यकुमार यादव 37 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:02 PM, 25-Jul-2021

भारत का स्कोर 100 के पार

12वें पांचवीं गेंद पर धवन के चौके के साथ भारत को स्कोर को 100 के पार पहुंचाया है। 12 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 101/2. शिखर धवन 41 और सूर्यकुमार यादव 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

08:57 PM, 25-Jul-2021

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 78/2

10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 78/2. शिखर धवन 27 और सूर्यकुमार यादव 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:50 PM, 25-Jul-2021

9 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 70/2

9 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 70/2. शिखर धवन 26 और सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:42 PM, 25-Jul-2021

सात ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 55/2

सात ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 55/2. शिखर धवन 23 और सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:36 PM, 25-Jul-2021

भारत को सैमसन के रूप में लगा दूसरा झटका

सातवें ओवर की पहली गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। वनिन्दु हसरंगा ने संजू सैमसन (27) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। दूसरे विकेट के लिए धवन और सैमसन के बीच 51 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

08:24 PM, 25-Jul-2021

चार ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 29/1

चार ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 29/1. शिखर धवन 18 और संजू सैमसन 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:17 PM, 25-Jul-2021

दो ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 12/1

दो ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 12/1. शिखर धवन 7 और संजू सैमसन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:03 PM, 25-Jul-2021

डेब्यू मैच में पृथ्वी शॉ शून्य पर आउट

 पहले टी-20 में भारत की खराब शुरुआत हुई है। डेब्यू मैच में पृथ्वी शॉ गोल्डन डक का शिकार हुए। दुष्मंथा चमीरा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। डेब्यू मैच में गोल्डन डक होने वाले शॉ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ केएल राहुल गोल्डन डक का शिकार हुए थे। 
 

07:45 PM, 25-Jul-2021

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका, धनंजय डिसिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका, आशेन बंडारा, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, दुष्मंथा चमीरा।

07:39 PM, 25-Jul-2021

ऐसी है भारतीय टीम

भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती।
 

07:33 PM, 25-Jul-2021

श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी

श्रीलंका ने पहले टी-20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू किया है। वहीं, श्रीलंकाई टीम में भी दो खिलाड़ियों चरित असलंका और चमिका करुणारत्ने ने डेब्यू किया है। 

07:28 PM, 25-Jul-2021

वरुण चक्रवर्ती की खासियत

वरुण चक्रवर्ती की खासियत यह है कि अलग-अलग अंदाज में गेंदबाजी कर लेते हैं, जैसे ऑफ ब्रेक, कैरम बॉल आदि। उन्हें आईपीएल में ऐसा करते हुए देखा गया है। मालूम हो कि वह खराब फिटनेस और चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेले थे।

07:20 PM, 25-Jul-2021

वरुण चक्रवर्ती और पृथ्वी शॉ का डेब्यू

पहले टी-20 में बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू किया है। शॉ पहले से ही वन-डे सीरीज का हिस्सा थे। चक्रवर्ती ने आईपीएल में अपनी काबिलियत का नमूना पेश कर चुके हैं। इसके अलावा पहले कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान शिखर धवन कई और खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे। इसके अलावा देवदत्त पडीक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ में से भी किसी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। दोनों ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था। 
 

07:12 PM, 25-Jul-2021

IND vs SL: टीम इंडिया का विजयी आगाज, पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराया

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। कुछ देर में टॉस होगा। 2-1 से वन-डे सीरीज जीतकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। उधर, आखिरी वन-डे में भारत को तीन विकेट से हराने के बाद श्रीलंका का भी मनोबल बढ़ा होगा। नए कप्तान दासुन शनाका अपने खिलाड़ियों में जीत का जज्बा भरने की कोशिश करेंगे। हालांकि, इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। बता दें कि इस साल होने वाले टी-20 विश्व के लिहाज से यह टी-20 सीरीज अहम मानी जा रही है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें