फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

Tue, 10 Jan 2023 09:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

खास बातें

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 67 रन से जीत लिया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम आठ विकेट खोकर 306 रन ही बना सकी और मैच 67 रन से हार गई। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:25 PM, 10-Jan-2023

भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया

भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराकर तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 306 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 108 रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाए। वहीं, भारत के लिए उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए। वहीं, पहली पारी में विराट कोहली ने शतक लगाया। 

मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। गिल 70 और रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने 113 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के शानदार योगदान के चलते भारत ने 373 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए वापसी मुश्किल थी। निशांका एक छोर पर खड़े थे, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। निशांका 72 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच धनंजय डीसिल्वा ने 47 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं थे। अंत में दासुन शनाका ने 108 रन की पारी खेली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शनाका एक छोर पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन श्रीलंकाई टीम 67 रन से मैच हार गई। 

इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी (गुरुवार) को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

09:24 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: दासुन शनाका का शतक

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने भी इस मैच में शतकीय पारी खेली। उन्होंने 88 गेंद में नाबाद 108 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी श्रीलंका के काम नहीं आई। 

09:23 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 300 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है, लेकिन टीम इंडिया की जत पहले ही तय हो चुकी है। अब इस मैच में सिर्फ औपचारिकता रह गई है।

विज्ञापन
08:56 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 250 रन के पार

आठ विकेट के नुकसान पर श्रीलंकाई टीम का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। कसून रजिता और दासुन शनाका क्रीज पर हैं। हालांकि, श्रीलंकाई टीम जीत से बहुत दूर है और भारत की जीत लगभग तय नजर आ रही है।

08:53 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: दासुन शनाका का अर्धशतक

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 51 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। हालांकि, श्रीलंकाई टीम जीत से बहुत दूर है, लेकिन कप्तान अकेले लड़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
08:34 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा

206 रन के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा है। हार्दिक पांड्या ने चमिका करुणारत्ने को कप्तान रोहित के हाथों कैच कराया। करुणारत्ने ने 21 गेंद में 14 रन बनाए। अब दासुन शनाका के साथ कसून रजिता क्रीज पर हैं। 39 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 217 रन है।

08:25 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं। हालांकि, श्रीलंका के लिए लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल होगा।

08:04 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा

179 रन के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा है। उमरान मलिक ने दुनिथ वेलाल्गे को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वेलाल्गे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अब श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका के साथ चमिका करुणारत्ने क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 194 रन है।

08:02 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

युजवेन्द्र चहल ने श्रीलंकाई टीम को छठा झटका दिया है। चहल ने वानिंदू हसरंगा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। हसरंगा ने सात गेंद में 16 रन बनाए। अब शनाका के साथ वेलाल्गे क्रीज पर हैं।

07:53 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

161 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। उमरान मलिक ने पाथुम निशांका को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। निशांका ने 80 गेंद में 72 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके शामिल थे। अब कप्तान दासुन शनाका के साथ वानिंदू हसरंगा क्रीज पर हैं।

07:40 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। पाथुम निशांका और दासुन शनाका क्रीज पर हैं। निशांका अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। हालांकि, श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए अब हर ओवर में 10 से ज्यादा रन बनाने होंगे। ऐसे में श्रीलंका के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा।

07:30 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: शमी ने भारत को चौथी सफलता दिलाई

मोहम्मद शमी ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने धनंजय डीसिल्वा को विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। धनंजय ने 40 गेंद में नौ चौकों की मदद से 47 रन बनाए। 26 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 141 रन है।

07:15 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। पथुम निशांका और धनंजय डीसिल्वा क्रीज पर हैं। निशांका अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। इन दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है, लेकिन श्रीलंकाई टीम अभी भी लक्ष्य से बहुत दूर है।

06:50 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

64 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा है। उमरान मलिक ने चरिथ असालंका को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। असालंका ने 28 गेंद में 23 रन बनाए। अब पाथुम निशांका के साथ धनंज डीसिल्वा क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन हो चुका है।

06:43 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। चरिथ असालंका और पाथुम निशांका क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और अब यह जोड़ी श्रीलंकाई टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रही है।

06:30 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका ने पावरप्ले में 38 रन बनाए

पावरप्ले खत्म होने के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 38 रन है। पाथुम निंशाका और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और श्रीलंका की टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। सिराज के अलावा बाकी सभी भारतीय गेंदबाज बेअसर दिखे हैं।

06:11 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

23 रन के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने कुशल मेंडिस को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया है। भारत को इस पारी में दो सफलताएं मिली हैं और दोनों सिराज के नाम रही हैं। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 25 रन है। पाथुम निशांका के साथ चरिथ असालंका क्रीज पर हैं।
 

06:04 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

19 रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने अविश्का फर्नांडो को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। अविश्का ने 12 गेंद में पांच रन बनाए। अब पथुम निंशाका के साथ कुशल मेंडिस क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 23 रन है।

05:49 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पाथुम निशांका और अविश्का फर्नांडो क्रीज पर हैं। बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भी अच्छी शुरुआत की है। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन है।

05:12 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: भारत ने सात विकेट पर 373 रन बनाए

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 373 रन बनाए हैं। अब श्रीलंका के सामने मैच जीतने के लिए 374 रन का बड़ा लक्ष्य है। इस मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा ने 83 और शुभमन गिल ने 70 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए कसून रजिता ने तीन विकेट लिए। 

भारत की पारी में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में 75 रन जोड़ दिए। इसके बाद भी दोनों जमे रहे और पहले विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल 70 रन बनाने के  बाद आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा भी 83 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए विराट ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। श्रेयस अय्यर 28, लोकेश राहुल 39 और हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट हुए। टी20 में बल्ले के साथ कमाल करने वाले अक्षर पटेल भी नौ रन बनाकर आउट हो गए। 

विराट का शानदार शतक
20वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंद में 113 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और एक छक्का निकला। कोहली जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब भारत का स्कोर 143 रन था। वहीं, जब कोहली पवेलियन गए तो भारतीय टीम 364 रन बना चुकी थी। कोहली ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 45वां शतक पूरा किया। वनडे में यह उनका लगातार दूसरा शतक था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।

अंत में बिखरी भारतीय टीम
भारत ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और एक समय पर ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 400 से ज्यादा का स्कोर बनाएगी। भारत ने 44 ओवर में चार विकेट पर 329 रन बना लिए थे। विराट और हार्दिक क्रीज पर थे। ऐसे में भारत के लिए 400 का स्कोर बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन हार्दिक, अक्षर और अंत में विराट भी गलत समय पर आउट हो गए। मैच की आखिरी 10 गेंदें शमी और सिराज ने खेलीं। इसी वजह से भारतीय टीम 400 का स्कोर नहीं बना सकी।

इस मैच में श्रीलंका के सभी गेंदबाज बेअसर साबित हुए। कसून रजिता को तीन विकेट जरूर मिले, लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटा दिए। उनके अलावा मदुशंका, करुणारत्ने, शनाका और धनंजय डीसिल्वा को एक-एक विकेट मिला, लेकिन सभी श्रीलंकाई गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट छह से ज्यादा रहा।

05:04 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: भारत का सातवां विकेट गिरा

विराट कोहली 113 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कसून रजिता ने उन्हें कुशल मेंडिस के हाथों कैच कराया। कोहली ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। अब मोहम्मद शमी के साथ मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। 

05:02 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा

362 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। अक्षर पटेल नौ गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चमिका करुणारत्ने की गेंद पर अविश्का फर्नांडो ने उनका कैच पकड़ा। अब विराट कोहली के साथ मोहम्मद शमी क्रीज पर हैं।

04:54 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: विराट कोहली का शतक

विराट कोहली ने वनडे में अपना 45वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 80 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। कोहली अब तक अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। कोहली के शतक के चलते भारत का स्कोर 350 रन के पार जा चुका है। 

04:51 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: भारत का स्कोर 240 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 240 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 

04:42 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: भारत का पांचवां विकेट गिरा

330 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का लगाया। कसून रतिजा ने उन्हें वनिंदू हसरंगा के हाथों कैच आउट कराया। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 335 रन है। विराट कोहली और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। कोहली अपने शतक के करीब हैं।

04:34 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: विराट कोहली को दूसरा जीवनदान

विराट कोहली को 81 रन के निजी स्कोर पर दूसरा जीवनदान मिला है। इससे पहले श्रीलंकाई विकेटकीपर ने 52 रन के स्कोर पर उनका कैच छोड़ा था। कोहली अपने शतक के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और लंबे समय बाद वह वनडे क्रिकेट में शतक लगा सकते हैं। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 317 रन है।

04:26 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा

303 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। लोकेश राहुल 29 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कसून रजिता ने उन्हें बोल्ड किया। अब विराट कोहली के साथ हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। कोहली अपने शतक के करीब हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या तेजी से रन बनाकर भारत का स्कोर 350 के पार ले जाने की कोशिश करेंगे। 42 ओवर में भारत ने चार विकेट पर 311 रन बना लिए हैं।

04:25 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: भारत का स्कोर 300 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। टीम इंडिया तेजी से बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

04:06 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: भारत का स्कोर 250 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं और अर्धशतकीय साझेदारी भी कर चुके हैं। 52 रन के स्कोर पर विराट कोहली को एक जीवनदान भी मिला है। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 272 रन है।

04:04 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 65वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 47 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। विराट अपनी पारी में अब तक तीन चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। उनके साथ लोकेश राहुल भी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

03:42 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा

213 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर 24 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। धनंजय डीसिल्वा की गेंद पर अविश्का फर्नांडो ने उनका कैच पकड़ा। अब विराट कोहली के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 216 रन है।

03:33 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 200 रन के पार

भारत ने 28 ओवर के बाद दो विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 19 गेंदों में 20 रन और विराट कोहली 22 गेंदों में 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत फिलहाल 7.20 के रन रेट से स्कोर कर रहा है। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा 67 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल ने 70 रन की पारी खेली। गिल को दासुन शनाका और रोहित को मदुशंका ने आउट किया।

03:17 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

173 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दिलशान मदुशंका ने उन्हें बोल्ड किया। रोहित ने 67 गेंद में 83 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। 24 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 180 रन है।

03:07 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं। रोहित अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और विकेट गिरने के बावजूद आक्रामक अंदाज में रन बना बल्लेबाजी कर रहे हैं। धीरे-धीरे विराट कोहली भी लय में लौट रहे हैं। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 161 रन है।

03:02 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

143 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शुभमन गिल 60 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। गिल ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। अब रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 144 रन है।

02:50 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 51 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। गिल अब तक सात चौके लगा चुके हैं। अब भारतीय टीम तेजी से बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। रोहित और गिल दोनों अर्धशतक लगाने के बाद तेजी से रन बना रहे हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 137 रन हो चुका है।

02:35 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इसके साथ ही भारत इस मैच में मजबूत शुरुआत कर चुका है। रोहित शर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब हैं। दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और अच्छी गति से रन बना रहे हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 102 रन है।

रोहित शर्मा ने 27वीं बार वनडे क्रिकेट में पारी की शुरुआत करते हुए शतकीय साझेदारी की है। वह 18 बार शिखर धवन, पांच बार लोकेश राहुल, तीन बार अजिंक्य रहाणे और एक बार शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर चुके हैं।

02:28 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपना 47वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 41 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। रोहित शर्मा इस पारी में अब तक सात चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। वह बेहतरीन लय में हैं और एक बार फिर बड़ी पारी खेल सकते हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95 रन है।
 

02:15 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत ने पावरप्ले में 75 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 75 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की है और दोनों बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। रोहित अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

02:03 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं। खासकर रोहित शर्मा इस मैच में अलग अंदाज में खेल रहे हैं।

01:56 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की तेज शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी बेहतरीन लय में दिख रही है और तेजी से रन बना रही है। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के करीब पहुंच गया है।

01:43 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने ऊतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और अच्छी गति के साथ रन बना रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन है।

01:30 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर चार रन है।

01:04 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live: जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंकाः पथूम निशांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, कसुन राजिता, दिलशान मदुशंका।

12:58 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live: श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि रात के समय यहां काफी ओस गिरेगी ऐसे में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। इसी वजह से उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करने पर भी वह खुश हैं। इस मैच में श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं।

12:54 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live: टॉस से पहले तैयारी कर रही टीम इंडिया

भारतीय खिलाड़ी टॉस से पहले अभ्यास कर रहे हैं और मैच के लिए तैयार हो चुके हैं। भारत के कई खिलाड़ी लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। टीम इंडिया एक और सीरीज जीतकर श्रीलंका के खिलाफ अपना बेहतर रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।
 

12:48 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL 1st ODI Live: भारतीय टीम में विराट-रोहित की वापसी

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेले थे, लेकिन टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब वनडे सीरीज में सभी बड़े खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और मोहम्मद शमी भी इस सीरीज में खेलते दिखेंगे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है। जसप्रीत बुमराह भी चोट से उबरने के बाद इस सीरीज में खेलने वाले थे, लेकिन अभी भी उनकी पीठ में जकड़न है। इस वजह से उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है।

12:41 PM, 10-Jan-2023

IND vs SL ODI Highlights: भारत ने श्रीलंका को 67 रन से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर तीन मैच की वनडे सीरीज का विजयी आगाज करना चाहेंगी। 2023 में भारतीय टीम पहली बार वनडे मैच खेलने उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया जीत के साथ वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करना चाहेगी। इसी साल भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें