फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, यानसेन की अगुआई में चमके गेंदबाज

Sun, 22 Feb 2026 10:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने  20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:35 PM, 22-Feb-2026

दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत

मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन ने चार और महाराज ने तीन विकेट लिए जबकि कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम को क्रमश: दो और एक विकेट मिला।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन खाता खोले बिना पहले ही ओवर में एडेन मार्करम का शिकार बन गए। इसके बाद मार्को यानसेन ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बन पाए। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजेगा, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। लगातार तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक सिर्फ 15 रन बना सके और आउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे ने जरूर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 42 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। वहीं, रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए।

10:18 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: आठवां विकेट गिरा

भारत को आठवां झटका भी केशव ने दिया। उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप भी स्टब्स के हाथों कैच आउट हुए। अब शिवम का साथ देने वरुण आए हैं।

10:16 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को सातवां झटका भी केशव महाराज ने दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को भी ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब शिवम दुबे का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं।

विज्ञापन
10:14 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका केशव महाराज ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए।

10:05 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: शिवम और हार्दिक के बीच पनप रही साझेदारी

शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों छठे विकेट के लिए 23 गेंदों में 30 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 81 रन है।

विज्ञापन
09:50 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: 51 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

51 पर भारत को पांचवां झटका लगा। सूर्यकुमार यादव सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 

09:39 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: वॉशिंगटन पवेलियन लौटे

भारत को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चौथा झटका लगा। कॉर्बिन बॉश ने वॉशिंगटन को आउट किया जो 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।

09:26 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 15 रन बनाकर लौटे। अब सूर्यकुमार का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं।

09:08 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: तिलक वर्मा भी आउट हुए

भारत को दूसरा झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्हें क्विंटन डिकॉक ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं। 

09:03 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: पहला झटका

भारत की झटके से शुरुआत हुई है। ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हो गए। एडेन मार्करम ने उन्हें पारी के पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

09:02 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

08:50 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का लक्ष्य

टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

08:44 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका

कॉर्बिन बॉश सात रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बुमराह ने शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर स्टब्स और रबाडा मौजूद हैं।

08:35 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका

दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने मार्को यानसेन को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब स्टब्स का साथ देने कॉर्बिन बॉश आए हैं।

08:28 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: डेविड मिलर 63 रन बनाकर आउट

डेविड मिलर 35 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें तिलक के हाथों कैच कराया। अब ट्रिस्टन स्टब्स का साथ देने मार्को यानसेन आए हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 152 रन है।

08:11 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 120 के पार

डेविड मिलर ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट गिर चुके हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शिवम दुबे ने अभिषेक के हाथों कैच कराया। चौथे विकेट के लिए ब्रेविस और मिलर के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। अब मिलर का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 128 रन है।

07:45 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 70 के पार

महज 20 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका की पारी को डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने संभालने की कोशिश की है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 73 रन है।

07:22 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका भी बुमराह ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब डेवाल्ड ब्रेविस का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।

07:15 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दूसरा विकेट गिरा

12 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। एडेन मार्करम को अर्शदीप सिंह ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।

07:09 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया है। डिकॉक सात गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए।

07:05 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्करम पारी का आगाज करने उतरे हैं।

06:36 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

06:34 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, बल्लेबाजी चुनी

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

06:11 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: दोनों टीमें पहुंची स्टेडियम

सुपर-8 मुकाबले के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं।
 
 

05:52 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: अर्शदीप या कुलदीप, किसके साथ जाएगा भारत?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दिया जाए तो भारत अब तक दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा है। नीदरलैंड के खिलाफ मैच अहमदाबाद में ही हुआ था और उस मैच में स्पिनरों को पिच से मदद मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारने पर विचार कर सकती है। इस स्थिति में अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेले थे। अगर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा तो वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप स्पिन का जिम्मा संभालेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज होंगे। वहीं, नई गेंद से हार्दिक पांड्या शुरुआत करेंगे। 

05:52 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: अक्षर की वापसी से वॉशिंगटन को बैठना पड़ेगा बाहर

भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया था। उस मैच में अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेलने उतरे थे यह लगभग तय है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे। अक्षर की वापसी से यह तय है कि वॉशिंगटन को बाहर बैठना पड़ेगा क्योंकि टीम में पहले से ही हार्दिक और शिवम के रूप में दो ऑलराउंडर मौजूद हैं। 

05:51 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा

सुपर आठ में भारत को दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बड़े शॉट खेलने के बजाय स्थिर बल्लेबाजी करने की बदली हुई रणनीति की परीक्षा होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है, लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुककर आ रही हो। भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

04:48 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: सैमसन को मौका मिलने की संभावना कम

  • अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में अपने पहले रन का इंतजार है।
  • सुपर आठ चरण से पहले अभिषेक की खराब फॉर्म भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
  • अभिषेक के खराब प्रदर्शन के बाद इस बात पर चर्चा बढ़ी है कि क्या भारत संजू सैमसन को मौका देगा?
  • गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने स्पष्ट किया था कि अभिषेक को एकादश से बाहर करने पर ड्रेसिंग रूम में कोई चर्चा नहीं हुई है, लिहाजा इस बात की संभावना बेहद कम है कि अभिषेक की जगह सैमसन को मौका दिया जाए।
  • अभिषेक के लगातार दो बार ऑफ स्पिनरों के हाथों आउट हुए हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम पावरप्ले में ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं या नहीं।

04:47 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Live Score: जीत के साथ सुपर-8 की शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम

ग्रुप चरण में अजेय रहने के बाद भारतीय टीम अब रविवार से टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण की शुरुआत करने उतरेगी। गत चैंपियन भारत का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले बार की उपविजेता टीम से होगा। हाल ही में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज भी हुई थी, लेकिन विश्व कप के अहम मोड़ पर आकर मुकाबला खेलना दोनों के लिए ही आसान नहीं रहना वाला है। इस बात की संभावना कम है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव होंगे। 

04:42 PM, 22-Feb-2026

IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, यानसेन की अगुआई में चमके गेंदबाज

Today Live Cricket Score IND vs SA T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें