फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Highlights: कोहरे के कारण रद्द हुआ चौथा टी20, टॉस भी नहीं हो सका; अंपायर्स ने छह बार किया निरीक्षण

Wed, 17 Dec 2025 09:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रद्द हो गया। घने कोहरे के कारण इस मैच का टॉस तक नहीं हो सका। अंपायर्स ने मैदान का छह बजे निरीक्षण किया, लेकिन मुकाबला कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:35 PM, 17-Dec-2025

रद्द हुआ मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रद्द हो गया। घने कोहरे के कारण इस मैच का टॉस तक नहीं हो सका। अंपायर्स ने मैदान का छह बजे निरीक्षण किया, लेकिन मुकाबला रद्द हो गया। भारत फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज कर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।

09:03 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: छठा निरीक्षण 9:25 बजे होगा

अंपायर्स के फैसले के बाद अब छठा निरीक्षण 9:25 बजे होगा। 

08:36 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: पांचवां निरीक्षण 9 बजे होगा

अंपायर्स ने एक बार फिर मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन कोहरे के चलते फैसला नहीं ले सके। अब पांचवां निरीक्षण 9 बजे होगा।
   

विज्ञापन
08:33 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: राजीव शुक्ला कर रहे अंपायर्स से बात

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अंपायर्स से चर्चा कर रहे हैं।

08:11 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: चौथा निरीक्षण 8:30 बजे होगा

लगातार बढ़ते कोहरे के कारण मैच में देरी हो रही है। अब अंपायर 8:30 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। फिलहाल पिच को कवर से ढका गया है। मुकाबला 9:46 बजे तक शुरू हो सकता है।
 
 

विज्ञापन
07:33 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: 8 बजे होगा निरीक्षण

लखनऊ में कोहरा के चलते फिर मैच की शुरुआत में देरी हो रही है। अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया और 8 बजे एक बार फिर मैदान के निरीक्षण का फैसला लिया।
 

06:55 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: लखनऊ में कोहरा के चलते टॉस में लगातार देरी

लखनऊ में कोहरा के चलते लगातार टॉस में देरी हो रही है। अब अंपायर 7:30 बजे एक बार फिर निरीक्षण करेंगे। पिछले निरीक्षण के दौरान अंपायर्स को मुख्य कोच गौतम गंभीर से चर्चा करते देखा गया था।
 

06:39 PM, 17-Dec-2025

Live Score IND vs SA T20: गिल चोटिल होकर सीरीज से बाहर

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल पैर की अंगुली में चोट के कारण दक्षिण के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं।
 

06:32 PM, 17-Dec-2025

Live Score IND vs SA T20: चौथे टी20 मैच के टॉस में देरी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। घने कोहरे की वजह से टॉस में देरी हुई है। 6:50 बजे अंपायर निरीक्षण करेंगे।
 

06:29 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना कम

अक्षर पटेल बीमार होने के कारण सीरीज से बाहर हैं। वहीं, बुमराह भी पिछला मैच नहीं खेले थे। शिवम दुबे ने बताया था कि बुमराह इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन वह 100 प्रतिशत यकीन से नहीं कह सकते हैं। अगर बुमराह वापसी नहीं कर पाते हैं तो इस बात की संभावना कम है कि भारत प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगा। यानी एक बार फिर संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

05:58 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: कुलदीप की बरकरार रह सकती है जगह

अक्षर पटेल के बीमारी के कारण सीरीज से बाहर होने के बाद भारत ने शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है जिससे कुलदीप यादव को अधिक मौके मिल सकते हैं। निजी कारणों से पिछला मैच नहीं खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उनकी अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह पिछले मुकाबले में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए, जबकि हर्षित राणा ने भी धर्मशाला में उनका अच्छा साथ दिया।

05:30 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: कप्तान-उपकप्तान का फॉर्म चिंता का विषय

भारतीय कप्तान एक साल से अधिक समय से लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। मौजूदा सत्र में इस प्रारूप में उनका औसत 15 से कम है। इसके अलावा 2025 में सूर्यकुमार के नाम कोई अर्धशतक नहीं है जो उनके करियर में इस तरह का सबसे लंबा चरण है। वह इस दौरान केवल दो बार 20 गेंद से अधिक बल्लेबाजी करने में सफल रहे हैं। उपकप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। उनके पारी का आगाज करने से भारत का शीर्ष क्रम अस्थिर हो गया है। गिल ने अच्छी तरह से स्थापित संजू सैमसन की जगह ली। केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज को अभिषेक शर्मा के साथ एक प्रभावी साझेदारी बनाने के बावजूद पहले निचले क्रम में धकेल दिया गया और अंततः बाहर कर दिया गया।

05:05 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Live Score: सूर्यकुमार पर रहेंगी नजरें

भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए सूर्यकुमार का जल्द लय में आना जरूरी है। अगर वह इस मैच में भी रन बनाने में असफल रहे तो उन पर दबाव और बढ़ जाएगा। 

05:03 PM, 17-Dec-2025

IND vs SA Highlights: कोहरे के कारण रद्द हुआ चौथा टी20, टॉस भी नहीं हो सका; अंपायर्स ने छह बार किया निरीक्षण

Live Cricket Score Today, India vs South Africa 4th T20 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी। फिलहाल सूर्यकुमार यादव की टीम 2-1 से आगे चल रही है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें