भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। उसने जोहानिसबर्ग में खेले गए मैच को 106 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 17 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम 13.5 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। डेविड मिलर ने 35, एडेन मार्करम ने 25 और डोनोवन फेरेरा ने 12 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
सूर्या ने लगाया रिकॉर्ड शतक
इससे पहले सूर्यकुमार ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा औऱ ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम भी चार-चार शतक हैं। सूर्यकुमार ने 100 रन बनाए। 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद पर 60 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 और शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जितेश शर्मा चार रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए। रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर रन आउट हुए। तिलक वर्मा खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप खाता खोले बगैर नाबाद रहे। केशव महाराज और एंडिले फेहलुकवायों ने दो-दो विकेट लिए।
भारत को छठी सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर एंडिले फेहलुकवायो को आउट कर दिया। फेहलुकवायो ने जडेजा को ही कैच थमा दिया दिया। उन्होंने तीन गेंद पर एक रन बनाए।
कुलदीप यादव ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर डोनोवन फेरेरा को क्लीन बोल्ड कर दिया। फेरेरा ने 11 गेंद पर 12 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका हेनरिच क्लासेन के रूप में लगा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। क्लासेन ने पांच गेंद पर पांच रन बनाए। उनके बाद कप्तान एडेन मार्करम भी आउट हो गए। मार्करम को रवींद्र जडेजा ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। मार्करम ने 14 गेंद पर 25 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका ने पांच ओवर के बाद दो विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। मैथ्यू ब्रिट्जके चार रन और रीजा हेंड्रिक्स आठ रन बनाकर आउट हुए। रीजा रन आउट हुए, जबकि मैथ्यू को मुकेश ने बोल्ड किया।
सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। तीसरे टी20 और सीरीज को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 202 रन बनाने होंगे। सूर्यकुमार ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा औऱ ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम भी चार-चार शतक हैं। सूर्यकुमार ने 100 रन बनाए। 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद पर 60 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 और शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। जितेश शर्मा चार रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए। रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर रन आउट हुए। तिलक वर्मा खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप खाता खोले बगैर नाबाद रहे। केशव महाराज और एंडिले फेहलुकवायों ने दो-दो विकेट लिए।
सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर शतक पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक है। वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा औऱ ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए। दोनों के नाम भी चार-चार शतक हैं। सूर्या शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। लिजाद विलियम्सन की गेंद पर ब्रीट्जके ने उनका कैच लिया। सूर्यकुमार ने 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए।
रिंकू सिंह का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। रिंकू को नंद्रे बर्गर ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। रिंकू ने 10 गेंद पर 14 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जितेश शर्मा क्रीज पर आए हैं।
यशस्वी जायसवाल 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर तबरेज शम्सी ने उन्हें आउट कर दिया। यशस्वी ने 41 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। भारत ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 41 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद हैं। रिंकू सिंह दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर किया है। उन्होंने 37 गेंद पर 57 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 29 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने 12 ओवर में दो विकेट पर 108 रन बना लिए हैं।
भारत की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने 10 ओवर में दो विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 29 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद पर 26 रन बना लिए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर ली है।
तीन ओवर के अंदर ही दो विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने रन औसत को कम नहीं होने दिया है। भारत ने छह ओवर में दो विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 18 गेंद पर 28 और सूर्यकुमार यादव 12 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत को दोहरा झटका तीसरे ओवर में लगा। शुभमन गिल को केशव महाराज ने अपनी दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह छह गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा अगली ही गेंद पर आउट हो गए। तिलक को महाराज ने एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। यशस्वी जायसवाल के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआती दो ओवरों में बेहतरीन खेल दिखाया है। टीम ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल आठ गेंद पर 15 और शुभमन गिल चार गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी, नंद्रे बर्गर।
भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया एक बार फिर से पहले बल्लेबाजी करेगी। पिछले मैच में अफ्रीकी टीम ने रन चेज करते हुए मैच जीता था। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि प्लेइंग-11 में उन्होंने कोई बदलाव नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव किए हैं। केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और डोनोवन फेरेरा को जगह मिली है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला शुरू होने वाला ही है। थोड़ी देर में टॉस होगा। अब देखना है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या चुनती है।
गकेबरहा के सेंट जॉर्जेस पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों का दयनीय प्रदर्शन रहा। अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। दोनों ने 15.50 और 11.33 रन प्रति ओवर की इकोनॉमी से रन दिए। पिता के अस्वस्थ होने के चलते नहीं खेल रहे दीपक चाहर की कमी खली।
इस मैच को जीतने पर भारत 1-1 से सीरीज बराबर करने में कामयाब हो जाएगा। अगर उसके हिस्से में हार आई तो टी20 में आठ साल बाद उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका अंतिम बार 2015-16 में भारत में हुई टी20 सीरीज 2-0 से जीता था। भारत अब तक द. अफ्रीका में एक भी तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं हारा है।
एक्यूवेदर के मुताबिक, जोहानिसबर्ग में दिन के दौरान बारिश की लगभग दो फीसदी संभावना है। बादल छाए रहने की संभावना 54 फीसदी है। रात के समय मौसम का पूर्वानुमान डराने वाला है। बारिश की संभावना अधिक है। 36 फीसदी अनुमान है कि रात में बारिश होगी। इस दौरान आसमान में ज्यादातर समय तक बादल छाए रह सकते हैं।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (14 दिसंबर) को होगा। दोनों टीमें जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर है।