फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Highlights: स्टब्स ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई जीत, सीरीज 1-1 की बराबरी पर, वरुण को मिले पांच विकेट

Sun, 10 Nov 2024 11:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा

खास बातें

India vs South Africa 2nd T20 2024: दक्षिण अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज की और चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : CSA
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को मिली जीत

ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार पारी खेल दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ जीत दिलाई। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाए। जवाब में स्टब्स ने 41 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 47 रनों की पारी खेली और टीम को तीन विकेट से जीत दिलाने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर में सात विकेट पर 128 रन बनाए। भारत के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट झटके और टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्टब्स ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 86 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत वरुण की अगुआई में गेंदबाजों के दम पर इस मैच को अपने नाम करने में सफल रहेगा, लेकिन स्टब्स ने अंत में आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को निशाने पर लिया और टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा। 

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और उसके गेंदबाजों ने भारत को शुरुआती झटके देकर भारतीय बल्लेबाजों को विशाल स्कोर खड़ा करने से रोका। भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।  

10:52 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा सातवां झटका

स्पिनर रवि बिश्नोई ने सिमलाने को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया। सिमलाने 10 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका को अभी 26 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत है और उसके तीन विकेट शेष हैं। 

10:34 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: मिलर खाता खोले बिना आउट

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का अपना पांचवां विकेट झटका और डेविड मिलर को खाता खोले बिना आउट किया। अपना चौथा ओवर डालने आए वरुण ने पहले येनसेन और फिर मिलर को लगातार दो गेंदों पर अपना शिकार बनाया। वरुण के पास हैट्रिक पूरी करने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। 

विज्ञापन
10:31 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा पांचवां झटका

दक्षिण अफ्रीका को 66 रन के स्कोर पर पांचवां झटका और हेनरिच क्लासेन आउट हो गए। इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का यह इस मैच का चौथा विकेट है। 

10:25 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: येनसेन पवेलियन लौटे

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए मार्को येनसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। वरुण इस मैच में अब तक तीन विकेट हासिल कर चुके हैं। येनसेन ने 10 गेंदों पर सात रन बनाए। 

विज्ञापन
10:08 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत को मिली तीसरी सफलता

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हैंड्रिक्स को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हैंड्रिक्स 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

09:58 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: एडेन मार्करम आउट हुए

वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मार्करम आठ गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। 

09:46 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: पहला विकेट गिरा

द. अफ्रीका को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने रयान रिकल्टन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एडेन मार्करम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रीजा हैंड्रिक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

09:33 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: द. अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। रयान रिकल्टन और रीजा हैंड्रिक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

09:11 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रनों का लक्ष्य

भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और उसके गेंदबाजों ने भारत को शुरुआती झटके देकर भारतीय बल्लेबाजों को विशाल स्कोर खड़ा करने से रोका। भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।  

भारत की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पहले ही ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था। अभिषेक शर्मा एक बार फिर असफल रहे और प्रभावित नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पावरप्ले में कसी हुई गेंदबाजी की और भारत को इस दौरान तीन झटके दिए। भारतीय टीम अंत तक शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी, लेकिन हार्दिक की सधी हुई पारी से लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्के येनसेन, गेराल्ड कोएट्जे, आंदिले सिमेलाने, एडेन मार्करम और निकाबायोम्जी पीटर ने एक-एक विकेट झटके। 

09:00 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर फिलहाल हार्दिक पांड्या टिके हुए हैं और उनके साथ अर्शदीप सिंह भी मौजूद हैं। भारत ने 18 ओवर की समाप्ति तक छह विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। 

08:44 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: रिंकू सिंह पवेलियन लौटे

नकाबायोम्जी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह अपना विकेट गंवा बैठे और छठे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौट गए हैं। रिंकू ने 11 गेंदों पर नौ रन बनाए। भारत ने इस तरह 87 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर हार्दिक पांड्या के साथ अर्शदीप सिंह मौजूद हैं। 

08:43 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: हार्दिक-रिंकू क्रीज पर

भारत की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अच्छी नहीं हुई है और टीम ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 86 रन बनाए हैं। 

08:29 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

भारत की आधी टीम महज 70 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। अच्छी पारी खेल रहे अक्षर पटेल रन आउट हो गए जिससे भारत को एक बड़ा झटका लगा। भारत के लिए फिलहाल क्रीज पर हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह मौजूद हैं। 

08:12 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: तिलक वर्मा आउट हुए

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। तिलक 20 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 

08:06 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: पावरप्ले समाप्त

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में पावरप्ले में गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन किया और कुल पहले ओवर ही में कुल तीन सफलताएं हासिल की। भारत ने पावरप्ले के दौरान संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए। भारत के लिए फिलहाल अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:54 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत को लगा तीसरा झटका

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत को इस तरह 15 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। सूर्यकुमार को सिमेलाने ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने पावरप्ले में ही तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। 

07:41 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: अभिषेक शर्मा पवेलियन लौटे

गेराल्ड कोएट्जे ने अभिषेक शर्मा को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने पांच रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। अभिषेक पांच गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। 

07:33 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: सैमसन खाता खोले बिना आउट

भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। पिछले मैच में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। मार्के येनसेन ने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। येनसेन ने शानदार शुरुआत की और पहला ओवर मेडन डाला, जबकि एक विकेट लेने में सफल रहे। 

07:32 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: भारत की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

07:05 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान। 
दक्षिण अफ्रीकाः एडेन मार्करैम (कप्तान), रियान रिक्लेटोन, रीजा हैंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को येनसेन, आंदिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज, नकाबायोम्जी पीटर। 
 

07:02 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करैम ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने टीम में एक बदलाव किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में क्रुगेर की जगह रीजा हैंड्रिक्स को मौका दिया गया है।  

06:47 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: अभिषेक को दिखाना होगा दम

अभिषेक इस साल के शुरू में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन टीम प्रबंधन अभिषेक के प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को देखकर निराश होगा। विशेषकर तब जबकि वह रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है। 

06:46 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Live: सैमसन ने किया था प्रभावित

सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच 61 रन से जीता। भारत के अन्य बल्लेबाज पर्याप्त योगदान नहीं दे पाए थे, जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कई मौके मिलने के बावजूद उनका फायदा नहीं उठा पाए जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है। 

06:39 PM, 10-Nov-2024

IND vs SA Highlights: स्टब्स ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई जीत, सीरीज 1-1 की बराबरी पर, वरुण को मिले पांच विकेट

Live Cricket Score Today, India vs South Africa 2nd T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा मैच हो रहा है। भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें