फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ

Sun, 10 Dec 2023 09:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन

खास बातें

India vs South Africa 1st T20 2023: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार (10 दिसंबर) को हुई। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में रद्द हो गया। बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हुआ। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला गकेबेरहा में 12 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:30 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: मैच हुआ रद्द

डरबन में लगातार बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके थे। दर्शकों को निराशा हाथ लगी है और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ेगा। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को गकेबेरहा में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में है।

09:19 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: मैदान को देखने पहुंचे अंपायर

अंपायरों और मैच से जुड़े अन्य अधिकारियों को मैदान पर देखा गया। सभी छाता लेकर पिच को देख रहे थे। बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंपायर कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं।

08:45 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: डरबन में हालात निराशाजनक

दुर्भाग्य से डरबन में अभी भी बारिश हो रही है। हालात निराशाजनक दिख रहे हैं लेकिन प्रशंसकों को मैच होने की उम्मीद है। लगातार ओवर कट रहे हैं। अब देखना है कि अंपायर क्या फैसला लेते हैं।

विज्ञापन
08:14 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: बारिश हुई तेज

डरबन में बारिश तेज हो गई है। इस कारण अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए हैं। बारिश के कारण ऐसा लग रहा है काफी ओवर कटेंगे।

07:47 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: ओवर कटने होंगे शुरू

डरबन में बारिश अब तक नहीं रुकी है। लगातार बारिश के कारण मैच अब तक शुरू नहीं हो पाया है। आधे घंटे के बाद ओवर कटने शुरू हो जाएंगे। फैंस को अब तक निराशा ही हाथ लगी है। उन्हें उम्मीद है कि बारिश जल्द रुक जाएगी और मैच शुरू होगा।

विज्ञापन
07:30 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: डरबन से अच्छी खबर नहीं

डरबन से अब तक कोई भी अच्छी खबर नहीं आई है। वहां बारिश हो रही है और पिच पर कवर्स हैं। बारिश रुकने और मैदान के सूखने के बाद ही टॉस हो पाएगा। 

07:05 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: टॉस में देरी

डरबन में अब तक बारिश नहीं रुकी है। इस कारण टॉस में देरी हो रही है। भारतीय समयानुसार शाम सात बजे टॉस होना था, लेकिन अब बारिश के कारण देर से होगी।

06:55 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: डरबन में बारिश

डरबन में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण टॉस में देरी हो सकती है। किंग्समीड स्टेडियम की पिच को कवर्स से ढक दिया गया है।

06:37 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: श्रेयस, मुकेश, ईशान तीनों टीमों में शामिल

भारत टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों को लेकर गया है और इनमें से केवल तीन श्रेयस अय्यर, मुकेश कुमार और ईशान किशन 50 ओवर प्रारूप का भी हिस्सा हैं। लेकिन टीम के सामने कई मुश्किल मुद्दे होंगे जिसमें सलामी बल्लेबाज और तीसरे नंबर के बल्लेबाज को पिछले टी-20 विश्वकप में भारत के लिए अभिशाप रही रक्षात्मक होने की प्रवृति को बदलना होगा।

06:12 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीती थी टीम इंडिया

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने वनडे विश्वकप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज 4-1 से जीती थी। अब युवा टीम लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। चोटिल कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल शुरू होने तक बाहर हैं और मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ब्रेक पर हैं। इसके अलावा जून में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 भविष्य को लेकर स्पष्टता नहीं है तो कोई भी दक्षिण अफ्रीका में टीम की सफलता या विफलता के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह पाएगा। 

06:06 PM, 10-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत की युवा ब्रिगेड की रविवार से डरबन में शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर कड़ी परीक्षा होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें