01:05 PM, 26-Dec-2021
कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। रहाणे को डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर से पहले मौका दिया गया है। अफ्रीका में रहाणे ने 53 के औसत से रन बनाए हैं। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में वियान मुल्डर और मार्को जैन्सन को जगह दी गई है। मार्को जैन्सन इस मैच में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे।
भारतीय टीम
लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
दक्षिण अफ्रीका की टीम
डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्क्रम, कीगन पीटरसन, रसी वन डर दुसें, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), विलियम मुल्डर, मार्को जैन्सन, केशव मराहाज, कगिसो रबादा और लुंगी एन्गिडी।