न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट 113 रन से जीत लिया है। तीन दिन के अंदर उन्होंने भारत को हरा दिया है। साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर समाप्त हुई थी। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 103 रन के बढ़त के साथ बैटिंग करने उतरी और अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए। इस तरह उन्हें कुल 358 रन की बढ़त हासिल हुई थी।
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 42 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 25+ का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल 23 रन, विराट कोहली 17 रन, ऋषभ पंत खाता खोले बिना, सरफराज खान नौ रन और रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर आउट हुए। आकाश दीप एक रन बना सके और जसप्रीत बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की यह 2012 के बाद अपने घर में पहली सीरीज है। न्यूजीलैंड साल 2000 से लेकर अब तक भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली चौथी टीम है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने ऐसा किया था। इसी के साथ टीम इंडिया का अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा 18 सीरीज जीत का सिलसिला भी टूट गया। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में छह विकेट लिए।
229 पर भारत के नौ विकेट गिर चुके हैं। आकाश दीप एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एजाज पटेल ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया। फिलहाल जडेजा के साथ जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 120 से ज्यादा रन की जरूरत है।
206 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने कैच आउट कराया। भारत पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। हार से दो कदम दूर खड़ा है।
चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की हालत बेहद नाजुक है। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। मिचेल सैंटनर ने पांच विकेट झटके। भारत को जीत के लिए अब भी 181 रन की जरूरत है।
167 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने वॉशिंगटन सुंदर को विल यंग के हाथों कैच कराया। फिलहाल रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 192 रन की जरूरत है। वहीं, न्यूजीलैंड जीत से तीन कदम दूर है।
165 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने सरफराज खान को क्लीन बोल्ड किया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अब भी 190+ रन की जरूरत है।
147 पर भारत को पांचवां झटका लगा। विराट कोहली 40 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैंटनर ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और सरफराज खान क्रीज पर हैं। सुंदर 21 रन और सरफराज छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अभी भी 190+ रन की जरूरत है।
127 पर भारत को चौथा झटका, यशस्वी के आउट होने के अगले ही ओवर में ऋषभ पंत रन आउट हो गए। पंत खाता भी नहीं खोल सके। भारत के रन चेज में पंत अहम खिलाड़ी थे। हालांकि, उनका आउट होना बड़ा झटका है। अब विराट और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन है। जीत के लिए अभी भी 231 रन की जरूरत है।
भारत को 127 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शानदार बैटिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल 65 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैंटनर ने मिचेल के हाथों कैच कराया। फिलहाल विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
भारत को 96 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 31 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। यशस्वी ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। वह फिलहाल 51 गेंद में 65 रन और विराट पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए और 249 रन की जरूरत है। भारत ने दो विकेट पर 110 रन बना लिए हैं।
तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 46 रन और शुभमन गिल 20 गेंद में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि भारत ने ये 81 रन 12 ओवरों में 6.75 के रन रेट से बनाए हैं। रोहित आठ रन बनाकर आउट हुए थे। टीम इंडिया के सामने 359 रन का लक्ष्य है और अब रोहित एंड कंपनी को जीत के लिए 278 रन की दरकार है।
34 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। कप्तान रोहित आठ रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। उन्हें सैंटनर ने यंग के हाथों कैच कराया। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत के सामने 359 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य है।
टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की है। तीन ओवर में उसने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। यशस्वी 11 गेंद में 16 रन और रोहित शर्मा चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अगर मैच को जीतना है तो उसे इसी तरह बल्लेबाजी करनी होगी।
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर समाप्त हो गई। पहली पारी में इस टीम ने 259 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 156 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में कीवी टीम को 103 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 358 रन की हुई और भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य है। ग्लेन फिलिप्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम ने शनिवार को पांच विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू किया और 57 रन बनाने में बाकी पांच विकेट गंवा दिए। जडेजा ने टॉम ब्लंडेल (41), मिचेल सैंटनर (4) और एजाज पटेल (1) का शिकार किया। वहीं, अश्विन ने टिम साउदी (0) को आउट किया। विलियम ओरुर्के (0) रन आउट हो गए। भारत की ओर से सुंदर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि जडेजा को तीन विकेट मिले। अश्विन को दो विकेट मिले।
भारत के लिए 300+ रन का लक्ष्य आसान नहीं होगा। इससे पहले भारतीय सरजमीं पर सिर्फ एक बार 300+ का लक्ष्य चेज हुआ है। 2008 में चेन्नई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 387 रन बनाए थे और मैच जीता था। वहीं, इसके बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है। उसने 1987 में दिल्ली में भारत के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 276 रन बनाए थे और मैच जीता था। तीसरे नंबर पर भारत है। उसने 2011 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 276 रन बनाए थे और मैच अपने नाम किया था। वहीं, ओवरऑल बात करें तो टेस्ट में 36 बार 300+ का स्कोर चेज हुआ है। इसमें से भारत ने कुल तीन बार ऐसा किया है।
साल 2021 में गाबा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 328 रन चेज किए थे। टीम इंडिया ने वह मैच तीन विकेट से अपने नाम किया था। 2008 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में और 1976 में क्वींस पार्क ओवल में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 403 रन चेज किए थे। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड को 241 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने एजाज पटेल को आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और विलियम ओरुर्के क्रीज पर हैं। कीवियों की बढ़त 350 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीन और विकेट गंवा दिए हैं। 198 पर पांच विकेट से आगे खेलते हुए कीवी टीम ने 40 रन बनाने में टॉम ब्लंडेल, मिचेल सैंटनर और टिम साउदी के विकेट गंवा दिए।
न्यूजीलैंड को 231 के स्कोर पर छठा झटका लगा। जडेजा ने टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। वह 41 रन बना सके। ब्लंडेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल सैंटनर फिलिप्स का साथ निभाने आए हैं।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम पांच विकेट पर 198 रन से आगे खेल रही है। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ने स्पिन आक्रमण लगाया हुआ है।
भारत के लिए 300+ रन का लक्ष्य आसान नहीं होगा। इससे पहले भारतीय सरजमीं पर सिर्फ एक बार 300+ का लक्ष्य चेज हुआ है। 2008 में चेन्नई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 387 रन बनाए थे और मैच जीता था। वहीं, इसके बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है। उसने 1987 में दिल्ली में भारत के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 276 रन बनाए थे और मैच जीता था। तीसरे नंबर पर भारत है। उसने 2011 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 276 रन बनाए थे और मैच अपने नाम किया था। वहीं, ओवरऑल बात करें तो टेस्ट में 36 बार 300+ का स्कोर चेज हुआ है। इसमें से भारत ने कुल तीन बार ऐसा किया है।
साल 2021 में गाबा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 328 रन चेज किए थे। टीम इंडिया ने वह मैच तीन विकेट से अपने नाम किया था। 2008 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में और 1976 में क्वींस पार्क ओवल में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 403 रन चेज किए थे। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की थी।
शुक्रवार को टेस्ट के दूसरे दिन कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं। कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे और जवाब में टीम इंडिया को 156 रन पर समेट दिया था। ऐसे में दूसरी पारी में न्यूजीलैंड टीम की कुल बढ़त 301 रन की हो चुकी है। अब भी तीन दिन का खेल बाकी है और ऐसे में नतीजा आना तय है। जिस तरह से गेंद स्पिन हो रही है, चौथी पारी में 300 से ऊपर किसी भी लक्ष्य का पीछा करना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा।
दिन का खेल खत्म होने तक ग्लेन फिलिप्स नौ रन और टॉम ब्लंडेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं। दिन का खेल न्यूजीलैंड के नाम रहा। न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 103 रन के बढ़त के साथ बैटिंग करने उतरी और टीम एकबार फिर 200 रन के करीब है। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। वहीं, डेवोन कॉनवे 17 रन, विल यंग 23 रन, रचिन रवींद्र नौ रन, डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक सबसे ज्यादा चार विकेट लिए हैं। वहीं, अश्विन को एक विकेट मिला है।
भारत ने शुक्रवार को एक विकेट पर 16 रन से आगे खेलना शुरू किया और 140 रन बनाने में बाकी नौ विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा गुरुवार को खाता खोले बिना आउट हुए थे। शुक्रवार को भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर पवेलियन चलते बने। ऋषभ पंत 18 रन, सरफराज खान 11 रन, आर अश्विन चार रन, आकाश दीप छह रन और बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने सात विकेट लिए। वहीं, ग्लेन फिलिप्स को दो विकेट मिले। टिम साउदी ने एक विकेट लिया।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। कीवी टीम ने इस टेस्ट पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं। शनिवार को टीम इससे आगे खेलेगी।