फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 171/9, भारत पर अब तक 143 रन की बढ़त

Sat, 02 Nov 2024 05:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

Live Cricket Score Day-2 IND vs NZ Test 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवियों की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाकर 143 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:01 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाए और 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली। एजाज पटेल सात रन बनाकर नाबाद लौटे। शनिवार को कीवियों के लिए विल यंग ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 51 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कॉनवे ने 22, मिचेल ने 21 और फिलिप्स ने 26 रन बनाए। बाकी चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भारत के लिए जडेजा ने चार, अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, आकाश दीप और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को 28 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। शनिवार को भारत ने चार विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 177 रन बनाने में बाकी छह विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने आज भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। पंत ने इस दौरान टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक और गिल ने सातवां अर्धशतक लगाया। 

बड़े हिट के चक्कर में पंत एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्हें ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेजा। वह 59 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। एक वक्त भारत का स्कोर चार विकेट पर 180 रन था और फिर 83 रन बनाने में टीम इंडिया ने आखिरी छह विकेट गंवा दिए। पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा 14 रन, रविचंद्रन अश्विन छह रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 146 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। सरफराज खान और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने आखिर में कुछ बड़े हिट्स लगाए और भारत को बढ़त दिलाई। वह 36 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने पांच विकेट लिए। वहीं, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

04:36 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Live Score: अश्विन ने दिया आठवां झटका

न्यूजीलैंड को आठवां झटका अश्विन ने दिया। उन्होंने विल यंग को अपना शिकार बनाया। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे। यंग 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए एजाज पटेल उतरे हैं।

04:30 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट भी गिरा

न्यूजीलैंड को सातवां झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने ईश सोढी को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैट हेनरी उतरे हैं। मेहमानों ने दूसरी पारी में 148 रन बना लिए हैं और 121 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
04:09 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का छठा विकेट भी गिरा

न्यूजीलैंड को छठा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। उन्हें अश्विन ने बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर लौटे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ईश सोढी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए विल यंग क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में कीवियों ने छह विकेट पर 131 रन बना लिए हैं और 103 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

03:55 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: जडेजा ने कीवियों को दिया पांचवां झटका

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका भी रवींद्र जडेजा ने ही दिया। उन्होंने टॉम ब्लंडल को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं। उनका साथ देने के विल यंग क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
03:47 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

94 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने डेरिल मिचेल को अश्विन के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल ने यंग के साथ 50 रन की पार्टनरशिप की थी। अब क्रीज पर टॉम ब्लंडल पहुंचे हैं।  

02:50 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को 44 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने रचिन रवींद्र को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और विल यंग क्रीज पर हैं। भारत ने 28 रन की बढ़त हासिल की थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की बढ़त 16 रन की हो चुकी है।

02:44 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को 39 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह 47 गेंद में 22 रन बना सके। फिलहाल रचिन रवींद्र और विल यंग क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड की बढ़त फिलहाल 11 रन की है। इससे पहले आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को आउट किया था।

02:40 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल डेवोन कॉनवे और विल यंग क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। उन्होंने एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं।

02:13 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: चायकाल

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं। भारत को 28 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में कीवी बस दो रन पीछे हैं। न्यूजीलैंड को एकमात्र झटका कप्तान टॉम लाथम के रूप में लगा है। उन्हें आकाश दीप ने क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल डेवोन कॉनवे 15 और विल यंग आठ रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 263 रन पर खत्म हुई थी।

01:46 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में दो के स्कोर पर पहला झटका लगा। आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल विल यंग और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। भारत ने 28 रन की बढ़त ली थी। 

01:22 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: भारत ने 263 रन बनाए

भारत की पहली पारी 263 रन पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को 28 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। शनिवार को भारत ने चार विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 177 रन बनाने में बाकी छह विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने आज भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। पंत ने इस दौरान टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक और गिल ने सातवां अर्धशतक लगाया। 

बड़े हिट के चक्कर में पंत एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्हें ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेजा। वह 59 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। एक वक्त भारत का स्कोर चार विकेट पर 180 रन था और फिर 83 रन बनाने में टीम इंडिया ने आखिरी छह विकेट गंवा दिए। पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा 14 रन, रविचंद्रन अश्विन छह रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 146 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। सरफराज खान और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने आखिर में कुछ बड़े हिट्स लगाए और भारत को बढ़त दिलाई। वह 36 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने पांच विकेट लिए। वहीं, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

01:13 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: भारत को नौवां झटका

भारत को 247 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। एजाज पटेल ने अश्विन को मिचेल के हाथों कैच कराया। वह छह रन बना सके। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 12 रन की है।

01:04 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: न्यूजीलैंड पर बढ़त ले चुकी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने आठ विकेट गंवाकर 245+ रन बना लिए हैं। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। इन दोनों को भारत को 100 से ज्यादा रन की लीड दिलानी होगी। 

12:48 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live: भारत को आठवां झटका

भारत को 227 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। टीम इंडिया ने पिछले 47 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए हैं। एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट पर 180 रन था। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। शुभमन गिल शतक से चूक गए। वह 146 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। 

12:27 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live : सरफराज खाता नहीं खोल सके

भारत को 204 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सरफराज खान खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। सरफराज घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हैं और वानखेड़े उनका होम ग्राउंड है। इस मैदान पर उन्होंने खूब रन बनाए हैं। हालांकि, आज उनका बल्ला नहीं चला। एजाज पटेल ने विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों उन्हें कैच कराया। फिलहाल शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। 

12:21 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live : भारत को छठा झटका

भारत को 203 के स्कोर पर छठा झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने रवींद्र जडेजा को मिचेल के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। गिल के साथ उन्होंने 23 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल सरफराज खान क्रीज पर आए हैं।

12:17 PM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live : भारत 200 के पार

भारत ने पांच विकेट पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड ने 235 रन बनाए थे। ऐसे में भारतीय टीम अब 30+ रन पीछे है। फिलहाल शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। शुभमन धीरे धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

11:28 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live : लंच ब्रेक

दूसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 195 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर समाप्त हुई थी। इस लिहाज से भारत अभी भी 40 रन पीछे है। फिलहाल शुभमन गिल 70 रन और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर नाबाद है। टीम इंडिया ने आज चार विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और ऋषभ पंत ने दिन की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 36 गेंद में टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, शुभमन गिल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। गिल ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। भारत को आज एकमात्र झटका पंत के रूप में लगा। ईश सोढ़ी ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 59 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बना सके। पंत और गिल के बीच 114 गेंद में 96 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में गिल का योगदान 35 रन और पंत का 60 रन का योगदान रहा। भारत की ओर से अभी भी सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और आर अश्विन की बल्लेबाजी बाकी है। लंच के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर बड़ी बढ़त हासिल करने उतरेगी।

10:59 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Test Live : ऋषभ पंत आउट

भारत को 180 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। ऋषभ पंत 59 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ईश सोढ़ी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। पंत ने शुभमन गिल के साथ 114 गेंद में 96 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल शुभमन गिल 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, उनका साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं। भारतीय टीम अभी भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 55 रन पीछे है।

10:18 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Day 2 Live Score: पंत और गिल का अर्धशतक

भारत ने दूसरे दिन अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत ने 36 गेंद में टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, शुभमन गिल ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच अब तक 75 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर फिलहाल चार विकेट पर 159 रन है। टीम इंडिया अभी भी 76 रन पीछे है।

10:11 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Day 2 Live Score: पंत और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अब तक आक्रामक रुख अपनाया है। दोनों स्पिनर्स को सेटल नहीं होने दे रहे। भारत ने चार विकेट पर 140+ रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड से 80+ रन पीछे है।

09:52 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Day 2 Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार

भारत ने चार विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 21 रन और शुभमन गिल 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अब भी 116 रन पीछे है। शुरुआती आधे घंटे में भारत ने अच्छा खेल दिखाया है। आज अब तक छह ओवर में टीम इंडिया ने 33 रन बनाए हैं।

09:34 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Day 2 Live Score: पंत ने लगातार दो चौके लगाए

दूसरे दिन न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल पहले ओवर मे गेंदबाजी के लिए उतरे। दिन की शुरुआती दो गेंद पर ऋषभ पंत ने दो चौके लगाए। भारत का स्कोर चार विकेट पर 98 रन है। टीम इंडिया अभी भी 137 रन पीछे है। शुभमन गिल उनके साथ मैदान पर हैं।

08:32 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Day 2 Live Score: न्यूजीलैंड ने मैच में बनाई पकड़

मुंबई टेस्ट का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और 31 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद हैं। एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। अब छह रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। वह चार रन बना सके। यशस्वी 30 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि सिराज खाता नहीं खोल सके। वहीं, मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को स्लिप में लाथम के हाथों कैच कराया था। वह 18 रन बना सके। भारत न्यूजीलैंड से अभी भी 149 रन पीछे है।

08:32 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Day 2 Live Score: मिचेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए

कीवियों की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। इसके अलावा विल यंग ने 71 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला। 

08:31 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Day 2 Live Score: न्यूजीलैंड की पहली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने विल यंग के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। सुंदर ने रचिन को लगातार तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया।

रचिन के आउट होने के बाद यंग ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। कीवी पारी के 44वें ओवर में जडेजा ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहले यंग को स्लिप में कैच आउट कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। यंग ने 71 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को भी क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके।

इसके बाद जडेजा ने इस पारी में दूसरी बार एक ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने कीवी पारी के 61वें ओवर में ईश सोढ़ी और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा। सोढ़ी एल्बीडब्ल्यू आउट हुए, जबकि हेनरी क्लीन बोल्ड हुए। सोढ़ी ने सात रन बनाए, जबकि हेनरी खाता भी नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल और एजाज पटेल (7) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 235 रन पर समेट दिया।

08:24 AM, 02-Nov-2024

IND vs NZ Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड 171/9, भारत पर अब तक 143 रन की बढ़त

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवियों की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। शनिवार को टीम इससे आगे खेलेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें