भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। युजवेन्द्र चहल की गेंद पर विराट कोहली ने सेंटनर का कैच पकड़कर न्यूजीलैंड की पारी समाप्त की। सैंटनर ने 29 गेंद में 34 रन बनाए। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है।
अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी, जिसकी शुरुआत 27 जनवरी को रांची में होगी।
मैच में क्या हुआ
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेली। हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। हेनरी निकोलस और सेंटनर ने कोशिश की, लेकिन दोनों अर्धशतक भी नहीं लगा सके। अंत में भारत ने यह मैच 90 रन से जीत लिया।
280 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा है। युजवेन्द्र चहल ने जेकब डफी को विकेटों के सामने फंसाया। अब भारतीय टीम जीत से एक विकेट दूर है। टीम इंडिया यह मैच जीतते ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ जाएगी।
279 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा है। कुलदीप यादव की गेंद पर कप्तान रोहित ने शानदार कैच पकड़कर लोकी फर्ग्यूसन को पवेलियन भेजा है। अब सेंटनर एक छोर पर अकेले पड़ गए हैं और भारत की जीत लगभग तय नजर आ रही है। इस मैच में यह कुलदीप की तीसरी सफलता है।
268 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। कुलदीप यादव ने माइकल ब्रेसवेल को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई है। ब्रेसवेल आग बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे, लेकिन कुलदीप ने वाइड गेंद कर दी। ऐसे में विकेटकीपर ईशान किशन ने स्टंपिंग कर ब्रेसवेल की पारी खत्म कर दी। अब मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। कीवी टीम को अभी भी 100 से ज्यादा रन बनाने हैं और उसके सिर्फ तीन विकेट बचे हैं। वहीं, भारत के लिए अच्छी बात यह है कि एक छोर पर फर्ग्यूसन बल्लेबाजी के लिए आ गए हैं और उन्हें आउट कर भारत कीवी टीम की पारी भी खत्म कर सकता है, क्योंकि उनके बाद जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर को बल्लेबाजी के लिए आना है। 38 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट पर 277 रन है।
छह विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल की जोड़ी क्रीज पर है। ये दोनों मैच को अंत तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी भी किवी टीम मुकाबले में बनी हुई है और यह मैच जीतने के लिए भारत को इस साझेदारी को तोड़ना होगा।
230 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा है। उमरान मलिक ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है। रोहित शर्मा ने कॉन्वे का कैच पकड़ा। उन्होंने 100 गेंद में 138 रन बनाए, जिनमें 12 चौके और आठ छक्के शामिल थे। अब सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल की जोड़ी क्रीज पर है। इसी जोड़ी ने पहले वनडे में कमाल किया था और न्यूजीलैंड को जीत की दहलीज पर ले गए थे। इस मैच में भी ये दोनों पिछला प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे। 33 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 237 रन है।
200 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। शार्दुल ठाकुर ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। इस मैच में यह उनका तीसरा विकेट है। ग्लेन फिलिप्स सात गेंद में पांच रन बनाए और विराट कोहली ने उनका कैच पकड़ा। अब डेवोन कॉन्वे और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 200 रन है।
184 रन के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। शार्दुल ठाकुर ने दो लगातार गेंदों पर विकेट लिए हैं और न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया है। कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शार्दुल की गेंद को वह सीधे हार्दिक के हाथ में मार बैठे। अब शार्दुल के पास हैट्रिक लेने का मौका है।
184 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर ने डेरिल मिचेल को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। अंपायर ने मिचेल को आउट नहीं दिया था, लेकिन भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई थी और अंपायर के फैसले को चुनौती दी। अल्ट्राएज में साफ स्पाइक दिख रहा था। ऐसे में अंपायर को अपना फैसला पलटना पड़ा। अब भारतीय टीम मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।
न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। कॉन्वे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अब तक सात चौके और सात छक्के लगा चुके हैं। डेरिल मेचेल के साथ उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी भी कर ली है और कीवी टीम मैच में बनी हुई है। 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 184 रन है।
दो विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी हैष कॉन्वे अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं। भारतीय गेंदबाज इन दोनों के सामने बेअसर दिखाई दे रहे हैं। 23 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 160 रन है।
दो विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 130 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड को मैच में बनाए हुए हैं। वहीं, डेरिल मिचेल दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 136 रन है।
106 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। कुलदीप यादव ने हेनरी निकोलस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। निकोलस ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। अब डेवोन कॉन्वे के साथ डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 113 रन है।
डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोलस ने शानदार साझेदारी कर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है। कीवी टीम का पहला विकेट खाता खुलने से पहले ही गिर गया था। इसके बाद इन दोनों ने शतकीय साझेदारी कर कीवी टीम की पारी को संभाला है।
डेवोन कॉन्वे अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। अब भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 14 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर एक विकेट पर 99 रन है।
पावरप्ले का खेल खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोलस के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। अब कीवी टीम मैच में वापस आ गई है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में गहराई है। ऐसे में भारत को यह मैच जीतने के लिए जल्द ही इस साझेदारी को तोड़ना होगा।
एक विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोलस शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और न्यूजीलैंड की टीम मैच में वापस आ गई है। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है।
न्यूजीलैंड का पहला विकेट खाता खुलने से पहले ही गिर गया था, लेकिन इसके बाद डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर हेनरी निकोलस न्यूजीलैंड का पारी संभाल ली है। दोनों बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब कीवी टीम मैच में वापस आ गई है। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 36 रन है।
386 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने बेहद खराब शुरुआत की है। फिन एलेन पारी की दूसरे गेंद में ही खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। एलेन ने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और हार्दिक की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। अब डेवोन कॉन्वे के साथ हेनरी निकोलस क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर सात रन है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए हैं और न्यूजीलैंड के सामने 386 रन का लक्ष्य रखा है। मैच की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए और निर्धारित 50 ओवर खत्म होने के बाद भारत का स्कोर नौ विकेट पर 385 रन रहा। इंदौर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है और यहां आसानी से बड़े शॉट खेले जा सकते हैं। अगर न्यूजीलैंड की टीम यह मैच जीत जाती है तो भारत के वनडे रैंकिंग में शीर्ष में पहुंचने का सपना टूट जाएगा।
रोहित और गिल ने बड़े लक्ष्य की नींव रखी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। रोहित और गिल की जोड़ी ने पावरप्ले में 82 रन जोड़ दिए। इसके बाद भी ये दोनों रुके नहीं और पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। पारी के 27वें ओवर में रोहित 85 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गिल भी अगले ओवर में पवेलियन लौट गए। गिल ने 78 गेंद में 112 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। कोहली 36, किशन 17 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हो गए। 81 रन के अंदर भारत ने पांच विकेट गंवा दिए। वॉशिंगटन सुंदर भी नौ रन बनातकर आउट हो गए।
हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। शार्दुल 25 और हार्दिक 54 रन बनाकर आउट हुए। जब तक हार्दिक क्रीज पर थे, तब तक भारत का स्कोर 400 रन तक पहुंचने की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन वह 49वें ओवर में आउट हो गए और भारतीय टीम अंत में नौ विकेट पर 385 रन ही बना पाई।
न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर और जैकफ डबी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल को एक विकेट मिला।
रोहित और गिल ने बनाए रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 30वां शतक लगाया और रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। अब वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली (46 शतक) और सचिन तेंदुलकर (49 शतक) हैं। वहीं, गिल ने इस सीरीज में कुल 360 रन बनाए और तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम की बराबरी की। अगर गिल इस मैच में एक रन और बना लेते तो वह तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होते।
379 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। हार्दिक पांड्या 38 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक के आउट होने से भारत का स्कोर 400 रन तक पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। हार्दिक ने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। जैकब डफी की गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने उनका कैच पकड़ा।
हार्दिक पांड्या ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 36 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। गिल और रोहित के आउट होने के बाद भारतीय टीम पटरी से उतर गई थी। इसके बाद हार्दिक ने भारतीय पारी को संभाला है। उन्होंने भारत का स्कोर 400 रन के करीब पहुंचा दिया है।
367 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर 17 गेंद में 25 रन बनातकर आउट हुए। ब्लेयर टिकनर की गेंद पर टॉम लाथम ने उनका कैच पकड़ा। शार्दुल ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अब हार्दिक क्रीज पर एकमात्र विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं और तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। हार्दिक के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम का स्कोर छह विकेट पर 350 रन के पार जा चुका है। शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया का स्कोर 400 रन के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 367 रन है। हार्दिक और शार्दुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।
313 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। वॉशिंगटन सुंदर 14 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो गए हैं। ब्लेयर टिकनर की गेंद पर डेरिल मिशेल ने उनका कैच पकड़ा। अब हार्दिक पांड्या के साथ शार्दुल ठाकर क्रीज पर हैं। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 319 रन है।
पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। ये दोनों अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 400 रन के करीब ले जाना चाहेंगे। हालांकि, इस जोड़ी के बाद शार्दुल ठाकुर और गेंदबाजों को बल्लेबाजी के लिए आना है। ऐसे में इन दोनों में से कोई एक अंत तक रहकर बल्लेबाजी करना चाहेगा। वहीं, दूसरा खिलाड़ी तेजी से रन बनाने की कोशिश करेगा। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 312 रन है।
भारत की आधी टीम 293 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के बाद विराट कोहली, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। सूर्यकुमार यादव नौ गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। जैकब डफी की गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने उनका कैच पकड़ा। अब हार्दिक पांड्या के साथ वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 298 रन है।
284 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। विराट कोहली 27 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। जैकॉब डफी ने विराट कोहली को ब्लेयर टिकनर के हाथों कैच कराया। अब सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 291 रन है।
268 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 24 गेंद में 17 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि, दूसरे छोर पर विराट कोहली शानदार लय में हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। भारतीय टीम इस मैच में 400 रन का आंकड़ा पार कर सकती है।
भारत का स्कोर दो विकेट पर 250 रन के पार जा चुका है। विराट कोहली और ईशान किशन क्रीज पर हैं। रोहित और गिल के आउट होने के बाद भारत के रन बनाने की गति धीमी हुई है, लेकिन ये दोनों भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं और अच्छे स्कोर तक भारत को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
230 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। शुभमन गिल 78 गेंद में 112 रन बनाकर आउट हुए। ब्लेयर टिकनर ने उन्हें डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। गिल ने अपनी पारी में 13 चौके और पांच छक्के लगाए। अब विराट कोहली के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 29 ओवर के बाद दो विकेट पर 231 रन है।
212 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा शतक लगाकर आउट हो चुके हैं। रोहित ने 85 गेंद में 101 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और छह छक्के निकले। अब शुभमन गिल के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 230 रन है।
रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है। यह गिल के वनडे करियर का चौथा शतक है। उन्होंने 84 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज शतक लगा चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है और भारतीय टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 83 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन साल बाद शतक लगाया है। इस शतक के साथ ही उन्होंने रिकी पोटिंग की बराबरी कर ली है। रोहित और पोटिंग दोनों ने वनडे में 30 शतक लगाए हैं। गिल भी शतक के करीब हैं। भारत का स्कोर बिना नुकसान 200 रन के पार जा चुका है।
भारत का स्कोर बिना नुकसान 200 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों अपने शतक के बाहद करीब हैं। भारतीय टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच बेहतरीन साझेदारी के चलते भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 200 रन के करीब पहुंच चुका है। गिल और रोहित दोनों अपने शतक के करीब हैं। भारतीय टीम इस मैच में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा शानदार लय में दिख रहे हैं। दोनों बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।
शुभमन गिल के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 41 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। यह रोहित के वनडे करियर का 49वां अर्धशतक है। रोहित और गिल ने एक बार फिर शानदार साझेदारी की है। दोनों ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 128 रन है।
शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने वनडे में अपना छठा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मिशेल सैंटरन की गेंद पर 12वें ओवर में चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत के 100 रन पूरे हो गए। भारत ने 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 101 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 38 गेंद पर 54 और रोहित शर्मा 40 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारतीय पारी के शुरुआती 10 ओवर हो चुके हैं। टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल 29 गेंद पर 41 और रोहित 31 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के 50 रन पूरे हो गए। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन को चौका मारकर भारत को 50 रन के पार पहुंचाया। शुभमन ने इस ओवर में चार चौके के साथ एक छक्का लगाया। भारत ने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 24 गेंद पर 41 और रोहित शर्मा 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सधी शुरुआत की है। दोनों ने शुरुआती चार ओवर में टीम इंडिया को झटका नहीं लगने दिया है। भारत ने 17 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 14 गेंद पर 10 और शुभमन गिल 10 गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
तीसरे वनडे में भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। यह उनका तीसरा वनडे मैच है। वह अब तक चार विकेट ले चुके हैं।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरेल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने इंदौर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहली बल्लेबाजी करेगी। न्यूजीलैंड ने टीम में एक बदलाव किया है। उसने तेज गेंदबाज शिपली को बाहर कर दिया है। उनके स्थान पर जैकब डफी टीम में आए हैं। दूसरी ओर, भारत ने दो बदलाव किए हैं। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। दोनों के स्थान उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को टीम में रखा गया है।
| साल | खिलाफ | नतीजा |
| 2006 | इंग्लैंड | भारत 7 विकेट से जीता |
| 2008 | इंग्लैंड | भारत 54 रन से जीता |
| 2011 | वेस्टइंडीज | भारत 153 रन से जीता |
| 2015 | दक्षिण अफ्रीका | भारत 22 रन से जीता |
| 2017 | ऑस्ट्रेलिया | भारत 5 विकेट से जीता |
टीम इंडिया होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 2017 के बाद खेलने उतरेगी। इस मैदान पर टीम इंडिया को अब तक वनडे में हार नहीं मिली है। ऐसे में भारत की नजर उस क्रम को जारी रख न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने पर होगी।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला थोड़ी देर में खेला जाएगा। दोनों टीमें इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। उसकी नजर तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है। भारत ने इससे पहले पिछली सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया था।