फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

Fri, 25 Nov 2022 03:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

खास बातें

India vs New Zealand (INDIA vs NZ) Odi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में कीवी टीम ने केन विलियम्सन और टॉम लाथम के बीच 221 रन की साझेदारी के चलते सात विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
केन विलियम्सन और टॉम लाथम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:51 PM, 25-Nov-2022

न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में कीवी टीम ने 47.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 309 रन बनाए और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 221 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और शुभमन गिल के अर्धशतक के चलते सात विकेट खोकर 306 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए थे। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट उमरान मलिक ने लिए। हालांकि, इस मैच में सभी भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। सुंदर ने जरूर कंजूसी से रन दिए, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले पाए।

02:43 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live Score: लाथम-विलियम्सन के बीच 200 रन की साझेदारी

टॉम लाथम और केन विलियम्सन के बीच 200 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच को एकतरफा कर दिया है। टॉम लाथम वनडे में न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेल रहे हैं। कीवी टीम जीत के करीब है।

02:37 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 280 रन के पार

न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 280 रन के पार जा चुका है। टॉम लाथम और केन विलियम्सन क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों बल्लेबाज आसानी से रन बना रहे हैं और मैच को एकतरफा कर चुके हैं। 45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 282 रन है।

विज्ञापन
02:28 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है और अब कीवी टीम के लिए जीत हासिल करना बहुत आसान होगा। विलियम्सन और लाथम ने 170 रन से ज्यादा की साझेदारी कर मैच में एकतरफा कर दिया है। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 265 रन है।

02:16 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live Score: लाथम ने शतक जड़ा

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने वनडे करियर का सातवां शतक जड़ा। उन्होंने 76 गेंदों पर शतक पूरा किया। लाथम ने शार्दुल ठाकुर के 40वें ओवर में चार चौके और एक छक्का जड़ा। शार्दुल के इस ओवर में 25 रन आए। 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 241 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम को 60 गेंदों में 66 रन की जरूरत है। लाथम 76 गेंदों पर 100 रन और कप्तान केन विलियम्सन 82 गेंदों में 73 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 150+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
01:55 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार

केन विलियम्सन और टाम लाथम की शानदार बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में खेल रहे हैं और अब आसानी से रन बटोर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज अपने सारे पैंतरे आजमा चुके हैं, लेकिन इस जोड़ी को नहीं तोड़ पाए हैं। 37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 200 रन है।

01:50 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live Score: लाथम-विलियम्सन के बीच शतकीय साझेदारी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और टॉम लाथम के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। 36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 191 रन है। इस जोड़ी ने मैच में कीवी टीम की शानदार वापसी कराई है और अब मैच रोमांचक हो चुका है।

01:43 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live Score: टॉम लाथम का अर्धशतक

केन विलियम्सन के बाद टॉम लाथम ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 51 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। इन दोनों के बीच अब तक 92 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य की तरफ बड़ रही है। 34 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 180 रन है।

01:28 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। केन विलियम्सन और टॉम लाथम बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और कीवी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 163 रन है।

01:18 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: विलियम्सन का अर्धशतक

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उन्होंने 54 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। इस मैच में वह अब तक बेहतरीन लय में दिखे हैं और अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर मैच में लाए हैं। 29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 143 रन है।

01:11 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: विलियम्सन-लाथम ने संभाली पारी

केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने न्यूजीलैंड की पारी संभाली है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है और कीवी टीम का स्कोर तीन विकेट पर 130 रन के पार जा चुका है। कीवी कप्तान केन विलियम्सन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 134 रन है।

12:52 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार

न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। कीवी कप्तान केन विलियम्सन और टॉम लाथम क्रीज पर हैं। 23 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 106 रन है।

12:40 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

अपने पहले वनडे मैच में ही उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाजी की है। वह अब तक दो विकेट ले चुके हैं। उन्होंने डेरिल मिशेल को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। मिशेल ने 16 गेंद में 11 रन बनाए। अब केन विलियम्सन और टॉम लाथम क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 93 रन है।

12:19 PM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

68 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। उमरान मलिक ने डेवोन कॉन्वे को 24 रन के स्कोर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। यह उमरान के वनडे करियर का पहला विकेट है। अब डेरिल मिशेल और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 

11:59 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 42 रन बनाए

न्यूजीलैंड ने 307 रन का पीछा करते हुए पावरप्ले में एक विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। फिलहाल केन विलियम्सन और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी करने की कोशिश कर रहे हैं।

11:46 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

35 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर ने फिन एलेन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। एलेन ने 25 गेंद में 22 रन बनाए। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 35 रन है।

11:27 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

307 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। फिन एलेन और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की है। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन हो चुका है।

10:44 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा है। अंत के ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने तेजी से रन बनाकर भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। सबसे ज्यादा 80 रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। शिखर धवन और शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत की। पहले विकेट के लिए कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने 124 रन की साझेदारी की। इसके बाद दोनों बल्लेबाज एक ही ओवर में आउट हो गए। यहां से न्यूजीलैंड को वापसी का मौका मिल गया। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 32 रन की साझेदारी कर भारत को मुश्किल से उबारा, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने एक ही ओवर में पंत और सूर्यकुमार को आउट कर कीवी टीम को मैच में वापस ला दिया। इसके बाद श्रेयस ने सैमसन के साथ 94 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा दिया। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा 80 रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। शिखर धवन 72 और शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 36 रन की पारी खेली। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 16 गेंद में 37 रन की तूफानी पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, एडम मिल्ने को एक विकेट मिला। हालांकि, साउदी काफी महंगे साबित हुए उन्होंने 10 ओवर में 73 रन लुटा दिए।

10:38 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का छठा विकेट गिरा

300 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर 76 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। साउदी की गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने उनका कैच पकड़ा। अय्यर ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। अब वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं।

10:29 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 275 के पार

पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 275 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। सुंदर ने भी क्रीज पर आने के साथ ही दो बड़े छक्के लगाए हैं और भारत का स्कोर 300 के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 281 रन है। इन दोनों के बीच 14 गेंद में 27 रन की साझेदारी हो चुकी है।

10:21 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का पांचवां विकेट गिरा

254 रन के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा है। संजू सैमसन 38 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। एडम मिल्ने की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने उनका कैच पकड़ा। अब श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 255 रन है।

10:10 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 250 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों अंत के ओवरों में तेजी से रन बना रहे हैं और भारत को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है।

10:04 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का 13वां अर्धशतक लगाया

श्रेयस अय्यर ने 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 13वां अर्धशतक है। न्यूजीलैंड में अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस मैच में भी उन्होंने अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा है। वह इस मैच में संजू सैमसन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 226 रन है। अर्धशतक पूरा करने के बाद अय्यर तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

09:53 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 210 रन है। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। श्रेयस अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

09:23 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: सूर्यकुमार चार रन बनाकर आउट

सूर्यकुमार यादव भी चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टी20 में कमाल करने के बाद वनडे में वह कुछ खास नहीं कर पाए। पहली गेंद में चौका लगाने के बाद उन्होंने तीसरी गेंद में बैकफुट पंच खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के किनारे पर लगकर सीधे स्लिप में खड़े फिन एलेन के पास पहुंच गई। सूर्या ने तीन गेंद में चार रन बनाए। लॉकी फर्ग्यूसन ने उनका विकेट लिया। फर्ग्यूसन ने एक ओवर में दो विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट में ढकेल दिया है। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 165 रन है।

09:22 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट

ऋषभ पंत एक बार फिर फेल हुए हैं। इस मैच में वह 23 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए और लोकी फर्ग्यूसन की छोटी गेंद को पुल करने के प्रयास में अपने स्टंप्स में खींच लाए। वह बोल्ड आउट हुए।

09:18 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार

भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 150 रन के पार जा चुका है। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज अपना समय लेकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिर से भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

08:46 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: शिखर धवन अर्धशतक लगाकर आउट

शुभमन गिल के बाद शिखर धवन भी अर्धशतक लगाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 77 गेंद में 72 रन बनाए। टिम साउदी की गेंद पर फिन एलेन ने उनका कैच पकड़ा। धवन ने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। अब श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 140 रन है।

08:39 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का पहला विकेट गिरा

124 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। शुभमन गिल 65 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने उनका कैच पकड़ा। अर्धशतक लगाने के बाद गिल तेजी से रन बनाने के प्रयास में बाउंड्री लाइन पर कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया। अब श्रेयस अय्यर और शिखर धवन क्रीज पर हैं।

08:34 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा

शतकीय साझेदारी करने के बाद भारतीय सलामी जोड़ी बेहतरीन लय में आ चुकी है। कप्तान शिखर धवन के बाद शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 64 गेंदों में 50 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में यह गिल का चौथा अर्धशतक है।

08:29 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 100 रन के पार जा चुका है। शिखर धवन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब हैं। धीमी शुरुआत के बाद दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 113 रन है।

08:27 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: कप्तान शिखर धवन का अर्धशतक पूरा

भारतीय कप्तान शिखर धवन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 63 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। इस मैच में धवन ने काफी धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अच्छी गति से रन बनाए हैं और अब बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

08:23 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live: धवन और गिल अर्धशतक के करीब

शुभमन गिल और शिखर धवन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक अच्छी लय में दिखे हैं और दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी की है। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 90 रन के पार जा चुका है।

08:05 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live:भारत का स्कोर 70 रन के पार

शुभमन गिल और शिखर धवन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 70 रन के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाज 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 72 रन हो चुका है।

07:50 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। शिखऱ धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और धीरे-धीरे भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम सिर्फ पांच गेंदबाजों के साथ उतरी है। इनमें से दो गेंदबाज अपना पहला वनडे खेल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया को यह मैच जीतने के लिए बड़ा स्कोर बनाना होगा। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, युजवेन्द्र चहल, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर के लिए छोटे लक्ष्य का बचाव करना आसान नहीं होगा।

07:42 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत ने पावरप्ले में 40 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत की है। शिखर धवन और शुभमन गिल दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और बड़ी पारी खेलने की कोशिश में हैं। पावरप्ले में भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 42 रन है। शुभमन गिल 29 गेंद में 20 और धवन 37 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:22 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत की धीमी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत की है। कप्तान शिखर धवन और उनके ओपनिंग जोड़ीदार शुभमन गिल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन हो चुका है। शिखर धवन 20 गेंद में 12 रन और शुभमन गिल 16 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:20 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने पहला ओवर किया। भारतीय बल्लेबाज शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के चार रन है।

06:37 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

06:28 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ Live: उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह कर सकते हैं डेब्यू

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह आज अपने करियर का पहला वनडे मैच खेल सकते हैं। कप्तान शिखर धवन ने अर्शदीप को वनडे कैप दी। वहीं, उमरान मलिक को कोच की तरफ से यह कैप दी गई। 
 

02:01 AM, 25-Nov-2022

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया, तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम के सामने वनडे सीरीज जीतने की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच आज ऑकलैंड में पहला वनडे खेला जा रहा है। सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे। शिखर धवन की कप्तानी में .युवा टीम इंडिया मैदान पर उतरी है। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान केन विलियम्सन संभाल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें