शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। बुधवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
नीदरलैंड को पांचवां झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने बास डीलीड को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर लौटे। अब क्रीज पर स्कॉट एडवर्ड्स और जैक लायन कैशे मौजूद हैं।
नीदरलैंड को तीसरा और चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने पहले कॉलिन एकरमैन को रिंकू के हाथों कैच कराया। इसके बाद आर्यन दत्त को बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर बास डीलीड और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। वरुण ने मैक्स ओ डौउड को आउट किया जो 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।
नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। माइकल लेविट और मैक्स ओदाऊद क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए हैं। उनके लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा काइल क्लेन ने एक विकेट अपने नाम लिया।
शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।
शिवम दुबे ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत ने 17 ओवर के बाद चार विकेट पर 153 रन बना लिए हैं।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।
भारत को तीसरा झटका लोगन वान बीक ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।
भारत को दूसरा झटका भी आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
भारत को शुरुआती झटका आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। अभिषेक लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए। अब ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’दाऊद, बास डीलीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।
नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। वहीं, अक्षर पटेल को इस मैच में आराम मिला है और उनकी जगह पहली बार इस विश्व कप में वाशिंगटन सुंदर खेलते नजर आएंगे।
गेंदबाजी के मोर्चे पर भारत के पास सुपर आठ से पहले कुछ गेंदबाजों को आराम देने का विकल्प है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। कोलंबो में अतिरिक्त स्पिन विकल्प के रूप में अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव को चुनने के बाद उम्मीद है कि भारत फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के संयोजन पर वापस लौटेगा। अगर बुमराह को आराम दिया जाता है तो मोहम्मद सिराज और अर्शदीप के अंतिम एकादश में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि उन्हें नहीं लगता बुमराह को आराम मिलेगा। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल संभाल सकते हैं और कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है।
नीदरलैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और स्पिनरों के खिलाफ भी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने अपनी राउंड आर्म और बिहाइंड द स्टंप्स गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक अन्य अपरंपरागत स्पिनर उस्मान तारिक ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। यहां तक कि सईम अयूब भी भारतीयों के खिलाफ प्रभावी साबित हुए थे। नीदरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण में बहुत अच्छे स्पिनर नहीं हैं और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को उनको खेलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
दूसरे छोर पर ईशान किशन की शानदार फॉर्म के कारण अभिषेक के बल्ले से रनों की कमी का टीम की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाज की छवि को देखते हुए यह स्पष्ट है कि विरोधी टीमों ने भारत के इस सलामी बल्लेबाज का सामना करने के लिए अतिरिक्त तैयारी की है। लेकिन जिस तरह ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए उनसे एक बार फिर बड़ी पारी देखने की उम्मीद होगी।
लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम का सामना अब बुधवार को नीदरलैंड से होगा। भारत पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुका है, इसलिए उसके पास अगले दौर से पहले अपनी कमियों में सुधार लाने का यह अच्छा अवसर होगा। पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पिछले मैच में टीम ने तीन स्पिनरों को प्लेइंग-11 में मौका दिया था, लेकिन अब मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। ऐसे में टीम फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।
Live Cricket Score Today, IND vs NED T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 36वां ग्रुप मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।