फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NAM Highlights: ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, विश्व कप में लगातार दूसरी जीत

Thu, 12 Feb 2026 11:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम नामीबिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 12-Feb-2026

भारत ने 93 रन से जीता मुकाबला

भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर शानदार तरीके से अभियान की शुरुआत की थी। अब भारत की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए हाई-प्रेशर वाला होगा। बता दें कि, इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे पायदान पर खिसक गया। 

10:00 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: स्कोर छह विकेट पर 100 के पार

नामीबिया के छह विकेट गिर चुके हैं। ईटन (13), जेजे स्मिट (0), इरेसमस (18) और क्रुगर (5) आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर जैन ग्रीन और रुबेन ट्रंपलमैन क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद छह विकेट पर 100 रन है।

09:36 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: 67 पर नामीबिया को दूसरा झटका

नामीबिया को दूसरा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने स्टीनकैम्प को बोल्ड किया। वह 20 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर यान निकोल लॉफ्टी-ईटन और गेरहार्ड इरेसमस मौजूद हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 71 रन है।

विज्ञापन
09:15 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: नामीबिया को पहला झटका

नामीबिया को पहला झटका लगा। यान फ्रायलिंक 22 रन बनाकर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह को पहली सफलता मिली।

08:59 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: नामीबिया की पारी शुरू

नामीबिया की पारी शुरू हो चुकी है। लॉरेन स्टीनकैम्प और यान फ्रायलिंक क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 209 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
08:43 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: भारत ने 209 रन बनाए

भारत ने नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। नामीबिया के लिए गेरहार्ड इरेसमस ने चार विकेट झटके।

08:34 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: शिवम दुबे रनआउट

शिवम दुबे रनआउट हो गए। अब रिंकू का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।

08:32 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 28 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर रिंकू सिंह आए हैं।

08:24 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा

17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने चार विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के बीच 31 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

07:58 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: भारत को चौथा झटका

सूर्यकुमार के बाद तिलक वर्मा भी आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों में 25 रन बनाए। अब हार्दिक पांड्या का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 124 रन है।

07:52 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: भारत को तीसरा झटका

सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। अब तिलक वर्मा का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।

07:39 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को शिकोंगो के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तिलक वर्मा के साथ 31 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:32 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: 20 गेंदों में ईशान का तूफानी पचासा

ईशान किशन ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 61 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 86 रन हो गया है।

07:23 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: भारत के 50 रन पूरे

भारत ने पांचवें ओवर में एक विकेट पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 58 रन है।

07:11 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका बेन शिकोंगो ने दिया। उन्होंने संजू सैमसन को कैच आउट कराया। वह 8 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

07:04 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

06:39 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, यान फ्रिलिंक, यान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरेस्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हेइंगो।

06:33 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: नामीबिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इस मैच में टीम इंडिया दो बदलावों के साथ उतरी है। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला है। वहीं, मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है।

06:16 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: ईशान किशन को भी लगी चोट

हालांकि, समस्या ईशान के साथ भी है। बुधवार को ईशान किशन को ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह की तेज यॉर्कर लगने से पैर के अंगूठे में चोट लग गई। ईशान किशन नेट्स में सबसे पहले पैड पहनकर आए थे, लेकिन अपने सेशन की शुरुआत में ही, बुमराह की एक यॉर्कर उनके बाएं पैर में लगी, जिससे उन्हें बहुत दर्द हुआ। इसके बाद सपोर्ट स्टाफ ने उनका बायां पैड और जूता खोला। ईशान दर्द में नजर आ रहे थे। इस बीच फिजियो के आकलन के दौरान बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भी उनकी चोट को जांचा। कुछ मिनट बाद, किशन ने नंगे पैर चलने की कोशिश की, लेकिन वह लंगड़ा रहे थे। हालांकि, वह ऐसे संकेत दे रहे थे कि चोट उतनी गंभीर नहीं थी जितनी शुरू में डर था। पांच मिनट के अंदर, किशन ने अपना जूता वापस पहना, फिर से पैड पहने और कुछ गेंदों का सामना करने के लिए वापस आए। वह थोड़ा असहज दिखे और फिर एक बार बाहर निकले और एक स्टाफ मेंबर के साथ ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए। यह स्पष्ट नहीं था कि उन्होंने एहतियातन नेट्स जल्दी छोड़ दिया या बस टीम के साथी संजू सैमसन को बैटिंग का समय दे दिया। 

05:38 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: अभिषेक के पेट में संक्रमण की समस्या

भारत के लिए पेट के संक्रमण और वायरल बुखार के कारण अभिषेक का अस्पताल में भर्ती होना चिंताजनक था। हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। पर ठीक होने के तुरंत बाद खिलाने का जोखिम टीम मैनेजमेंट नहीं उठाना चाहेगा। पर हम सब अभिषेक के जुझारूपन से भलीभांति वाकिफ हैं। वह एक फाइटर खिलाड़ी माने जाते हैं जो चुनौतियों से नहीं डरते। ऐसे में वह मैनेजमेंट को मनाकर मैदान पर उतर जाएं तो हमें आश्चर्य नहीं होगा। हालांकि, रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले उन्हें पूरी तरह से ठीक होने का मौका देने के लिए मैदान पर उतारना उचित नहीं होगा, क्योंकि उस मैच में अभिषेक की मौजूदगी विपक्षी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती साबित होगी। नामीबिया के खिलाफ मैच खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए लय में लौटने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है, क्योंकि लगातार असफलताओं के चलते उन्हें अपनी जगह ईशान किशन के हाथों गंवानी पड़ी, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

05:04 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा बहुत भारी है जिसकी टीम इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस तरह से देखा जाए तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यह मैच अभ्यास मैच की तरह है। भारत अगर टॉस जीतता है तो वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा ताकि उसके बल्लेबाजों को पर्याप्त अवसर मिल सके। नामीबिया का गेंदबाजी आक्रमण खास नहीं है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रही कोई भी टीम उसको छठी का दूध याद दिला सकती है।

05:02 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Live Score: टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ीं

मौजूदा चैंपियन भारत को गुरुवार को दिल्ली में होने वाले टी20 विश्व कप मैच में नामीबिया से किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पेट के संक्रमण और ईशान किशन को अभ्यास सत्र में लगी चोट के कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित टीम प्रबंधन चिंतित होगा, क्योंकि इससे उनकी योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में वानखेड़े की चिपचिपी पिच पर बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। अब उन्हें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आक्रामक खेल दिखाना चाहेगा, जिसे बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच कहा जा सकता है।

04:57 PM, 12-Feb-2026

IND vs NAM Highlights: ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, विश्व कप में लगातार दूसरी जीत

Live Cricket Score (IND vs NAM) India vs Namibia T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत कर चुकी है। अब उसकी नजर अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज करने पर होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें