फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRE vs IND: भारत-आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 बारिश के कारण रद्द, टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीती

Wed, 23 Aug 2023 11:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

खास बातें

India vs Ireland T20 2023 : भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला डबलिन में बुधवार (23 अगस्त) को रद्द हो गया। लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। टीम इंडिया के पास क्लीन स्वीप करने का मौका था, लेकिन तीसरा मुकाबला हुआ ही नहीं। उसने पहले और दूसरे टी20 में मेजबान टीम को हराया था। भारत ने इससे पहले 2018 और 2022 में भी आयरलैंड का सीरीज में सफाया किया था।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:34 PM, 23-Aug-2023

IND vs IRE T20: मैच रद्द

भारत और आयरलैंड के बीच बुधवार को डबलिन में तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। भारत ने रविवार को दूसरे टी20 मैच में जीत के साथ सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर ली थी। सीरीज का पहला मैच भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से दो रन से जीता था। उस मैच में भी बारिश ने खलल डाला था।

बारिश के कारण अंतिम मैच में टॉस में देरी हुई और कई निरीक्षणों के बाद अंपायरों ने निर्धारित समय से तीन घंटे बाद मैच रद्द कर दिया। इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने पीठ की सर्जरी के बाद प्रभावशाली वापसी की। अक्तूबर-नवंबर में घरेलू मैदान पर होने वाले विश्व कप से पहले सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में बुमराह ने युवाओं से भरी टीम का नेतृत्व किया।

युवाओं ने सीरीज में दिया योगदान
युवाओं के लिए इस सीरीज को अगले महीने चीन में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के रूप में देखा गया। एशियाड में दूसरी पंक्ति की भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त सीनियर टीम के स्थान पर भाग लेगी। ऋतुराज गायकवाड़ एशियाड में टीम का नेतृत्व करेंगे। वह वेस्टइंडीज दौरे के दौरान अधिकांश समय बाहर बैठे थे। उन्हें आयरलैंड में बल्लेबाजी का मौका मिला।

इस सीरीज को आईपीएल सनसनी रिंकू सिंह के बहुप्रतीक्षित डेब्यू के लिए भी याद किया जाएगा, जिन्होंने छोटे दौरे पर मिली एकमात्र पारी में प्रभाव डाला था। संजू सैमसन ने तेज 40 रन बनाए। उन्हें  वनडे प्रारूप में केएल राहुल के बैकअप के रूप में देखा जाता है।  हालांकि, उनके पास विश्व कप में जगह पक्की करने की बहुत कम संभावना है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वापसी करने वाले शिवम दुबे ने सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। 

 

10:16 PM, 23-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: थोड़ी देर में हो सकता है टॉस

डबलिन में बारिश रुक गई है। मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही अंपायर टॉस को लेकर फैसला करेंगे। अगर मैच होता है तो काफी ओवर काटे जाएंगे।

10:04 PM, 23-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: ओवर कटने शुरू

भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 अब तक शुरू नहीं हो सका है। डबलिन में बारिश के कारण मैदान पर कवर्स हैं। ओवर कटने शुरू हो गए हैं। भारतीय समयानुसार रात 11:17 बजे तक अगर मुकाबला शुरू नहीं होता है तो मैच रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
09:01 PM, 23-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: कुछ देर में कटने लगेंगे ओवर

बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि बारिश अब तक नहीं रुकी है। रात 9:15 बजे के बाद ओवर कटने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि जल्द से जल्द बारिश रुके और मैच शुरू हो पाए।

08:26 PM, 23-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: डबलिन में बारिश जारी

डबलिन से क्रिकेट फैंस के लिए अब तक कोई खुशखबरी नहीं आई है। झमाझम बारिश के कारण टॉस नहीं हो पाया है। बारिश अभी भी जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि काफी ओवर काटे जाएंगे।

विज्ञापन
07:49 PM, 23-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: फिर से बारिश शुरू

डबलिन में फिर से बारिश शुरू हो गई है। पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। टॉस के आसार नहीं दिख रहे हैं। फैंस को मैच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

07:37 PM, 23-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: मैदान को सुखाने का काम शुरू

डबलिन में बारिश रुक गई है और पिच के ऊपर से कवर्स को हटा दिए गए हैं। अब मैदान को सुखाने का काम जारी है। जल्द ही टॉस होने की उम्मीद है।

07:06 PM, 23-Aug-2023

IND vs IRE T20 Live: डबलिन में झमाझम बारिश

भारत और आयरलैंड के बीच तीसरे टी20 में अब तक टॉस नहीं हो सका है। डबलिन में झमाझम बारिश हो रही है। दोनों टीमें अभी ड्रेसिंग रूम में ही है। कुछ देर पहले मौसम साफ था, लेकिन अचानक आई बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है।

06:52 PM, 23-Aug-2023
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

IND vs IRE T20 Live: बेंच पर बैठे क्रिकेटरों को दिया जा सकता है मौका

इस टीम में 12 ऐसे खिलाड़ी हैं जो एशियाई खेलों की टीम में भी शामिल हैं। कोच सितांशु कोटक और टीम मैनेजमेंट के दिमाग में यह भी बात होगी कि इन खेलों के लिए बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जाए। टीम में शामिल आवेश खान, जितेश शर्मा और शाहबाज अहमद ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। आवेश तो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच टी20 मैचों की टीम में भी थे, लेकिन वहां भी उन्हें एक भी मैच नहीं खेलने को मिला। ऐसे में तीनों को बिना परखे एशियाई खेलों में ले जाने का जोखिम भी रहेगा। तीसरे मैच में आवेश की तेजी और मुकेश कुमार के प्रयोगों मालाहाइड में परखा जा सकता है। अर्शदीप सिंह पहले दो मैचों में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। अंतिम ओवरों में उनका यार्कर पर भी नियंत्रण नहीं रहा है।

06:42 PM, 23-Aug-2023

IRE vs IND: भारत-आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 बारिश के कारण रद्द, टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीती

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला डबलिन में खेला जाएगा। भारत की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है। उसने पहले और दूसरे टी20 में मेजबान टीम को हराया था। भारत ने इससे पहले 2018 और 2022 में भी आयरलैंड का सीरीज में सफाया किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें