फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: 97 पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, भारत ने 150 रन से जीता 5वां टी20, अभिषेक के बाद चमके शमी

Sun, 02 Feb 2025 10:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

Today Cricket Live Score IND vs ENG 5th T20i 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया। अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 97 रन ही बना सकी और 11वें ओवर में  ऑलआउट हो गई। 150 रनों से पांचवां टी20 जीतकर टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:00 PM, 02-Feb-2025

भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराया

भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों के अंतर से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को साल 2023 में 168 रन से हराया था। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की आक्रामक शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में सिर्फ 97 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह सूर्यकुमार यादव की टीम ने इंग्लैंड को हराकर 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

फिल सॉल्ट के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। बेन डकेट को मोहम्मद शमी ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। उन्होंने मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 55 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे जबकि नौ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, रवि बिश्नोई को एक सफलता मिली। 

अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए थे। लेकिन वह विकेट पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी हुई, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने तिलक को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर लौटे। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वन मैन शो दिखाते हुए 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 13 छक्के निकले। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने दो, शिवम दुबे ने 30, हार्दिक पांड्या ने नौ, रिंकू सिंह ने नौ, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। वहीं, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी* खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा आर्चर, ओवरटन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।

09:45 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: आठवां विकेट गिरा

इंग्लैंड को आठवां झटका पार्ट टाइम गेंदबाज शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने जैकब बेथेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। 9.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 90/8 है।

09:32 PM, 02-Feb-2025

इंग्लैंड को लगा चौथा झटका

इंग्लैंड को चौथा झटका भी वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हुए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जैकब बेथेल उतरे हैं। फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 82/4 है।

विज्ञापन
09:30 PM, 02-Feb-2025

पावरप्ले समाप्त हुआ, इंग्लैंड का स्कोर 68/3

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को शुरुआती छह ओवरों में तीन झटके लग चुके हैं। मोहम्मद शमी ने बेन डकेट, वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर और रवि बिश्नोई ने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। 

09:19 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को आउट किया

इंग्लैंड को दूसरा झटका जोस बटलर के रूप में लगा। लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें इस सीरीज में तीसरी बार अपना शिकार बनाया। इंग्लिश कप्तान सात रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हैरी ब्रूक उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 59/2 है।

विज्ञापन
09:07 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: शमी को मिली पहली सफलता

इंग्लैंड को पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान जोस बटलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।

09:00 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। आज इंग्लिश टीम को दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।

08:51 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 248 रन का लक्ष्य

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन बनाए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए थे। लेकिन वह विकेट पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी हुई, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने तिलक को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर लौटे। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वन मैन शो दिखाते हुए 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 13 छक्के निकले। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने दो, शिवम दुबे ने 30, हार्दिक पांड्या ने नौ, रिंकू सिंह ने नौ, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। वहीं, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी* खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा आर्चर, ओवरटन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।

08:36 PM, 02-Feb-2025

अभिषेक शर्मा आउट हुए

भारतीय टीम के स्टार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 54 गेंदों में 135 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आदिल रशीद ने अपना शिकार बनाया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अब मोहम्मद शमी उतरे हैं।

08:17 PM, 02-Feb-2025

हार्दिक पांड्या आउट हुए

तेज गेंदबाज मार्क वुड ने भारत को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में दिया। वह छह गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 194/5 है।

08:16 PM, 02-Feb-2025

शिवम दुबे 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे

भारत को चौथा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। उन्हें ब्रायडन कार्स ने अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

07:57 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: सूर्यकुमार यादव दो रन बनाकर आउट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर छोटी पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंदों में सिर्फ दो रन बनाए और ब्रायडन कार्स का शिकार बन गए। पांचवें नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

07:57 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा शतक

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 35 गेंदों में यह कारनामा किया था। तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। यह अभिषेक के करियर का दूसरा शतक है।

07:45 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा। उन्हें ब्रायडन कार्स ने अपना शिकार बनाया। वह 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

07:33 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: पावरप्ले में भारत ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया

पावरप्ले में भारत ने सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। अभिषेक शर्मा 58 और तिलक वर्मा 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शुरुआती छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/1 है।

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर

स्कोर विकेट विपक्षी टीम स्थान वर्ष
95/1 1 इंग्लैंड वानखेड़े 2025
82/2 2 स्कॉटलैंड दुबई 2021
82/1 1 बांग्लादेश हैदराबाद 2024
78/2 2 दक्षिण अफ्रीका जोहानिसबर्ग 2018

07:30 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: अभिषेक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

अभिषेक शर्मा ने गेंदों के हिसाब से इस प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, अभिषेक ने 17 गेंदों में अर्धशतक के साथ बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।

गेंदों के हिसाब से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

गेंदें खिलाड़ी विपक्षी टीम स्थान वर्ष
12 युवराज सिंह इंग्लैंड डरबन 2007
17 अभिषेक शर्मा इंग्लैंड वानखेड़े 2025
18 केएल राहुल स्कॉटलैंड दुबई 2021
18 सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी 2022

07:24 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: 17 गेंदों में अभिषेक ने जड़ा पचासा

17 गेंदो में अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ा। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा पचासा है। वह बेहद ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/1 है।

07:12 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका 21 रन के स्कोर पर तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दिया। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

07:01 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए पहला ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं।

06:36 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।

06:32 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरा है। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में मार्क वुड की वापसी हुई है। उन्हें साकिब महमूद की जगह मौका मिला है।

06:02 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: शमी को मिलेगा मौका?

वहीं, चोट से उबरकर वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को तीसरे मैच में खिलाया गया था लेकिन उन्हें चौथे मैच में विश्राम दिया गया। टीम प्रबंधन उन्हें पांचवें मैच में अंतिम एकादश में शामिल करके उनकी फिटनेस का एक बार फिर से आकलन करना चाहेगा। शमी तभी प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं, अगर भारत तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरे। 

06:01 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: हर्षित को लेकर क्या फैसला लेगा टीम प्रबंधन

शिवम के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे हर्षित राणा डेब्यू में प्रभावित करने में सफल रहे थे। भारत इस सीरीज में अब तक दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है। हार्दिक प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे इसमें जरा भी शक नहीं है, लेकिन टीम हर्षित और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को ही मौका दे सकती है। अर्शदीप इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और फिर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में टीम प्रबंधन अर्शदीप को आराम देकर हर्षित को मौका दे सकता है।

06:00 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: हार्दिक-दुबे फिर दिखाना चाहेंगे दम

भारत को चौथे टी20 में जीत दिलाने का श्रेय अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सीरीज में अपना पहला मैच खेलने उतरे शिवम दुबे को जाता है। इन दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर भारत खराब शुरुआत से उबर कर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने में सफल रहा था। अब यह दोनों बल्लेबाज वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर फिर से अपना जलवा दिखाना चाहेंगे। शिवम कन्कशन के कारण मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन पांचवें टी20 में वह खेलते नजर आ सकते हैं क्योंकि शानदार बल्लेबाजी के बाद टीम प्रबंधन उन्हें बाहर बैठाना नहीं चाहेगा। 

05:59 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: सूर्या का बल्ला नहीं चल रहा

दूसरी ओर, विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर के बल्लेबाज सूर्यकुमार आठ महीने पहले बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन बनाने के बाद कोई अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं। भारतीय कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक दो मैच में खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि अन्य दो मैच में उन्होंने 12 और 14 रन बनाए। वह अब अपने घरेलू मैदान पर बड़ी पारी खेल कर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। 

05:58 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: उठती हुई गेंदों पर संघर्ष कर रहे सैमसन

भारतीय टीम के लिए अब शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाने की जरूरत है। अभिषेक शर्मा ने कोलकाता में खेले गए पहले मैच में अर्धशतक लगाया था, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला। हालांकि, सैमसन और सूर्यकुमार की खराब फॉर्म भारत लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सैमसन ने अभी तक चार मैच में केवल 35 रन बनाए हैं, लेकिन लगता नहीं है कि भारत सलामी जोड़ी के अपने संयोजन में किसी तरह से बदलाव करेगा। सैमसन इस सीरीज से पहले केरल की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेले थे और उनके खेल में मैच अभ्यास की कमी स्पष्ट नजर आ रही है। वह मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर की तेज और उठती हुई गेंदों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

05:56 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Live Score: भारतीय टीम ने 3-1 से बढ़त बना ली

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है और अब उसकी कोशिश सीरीज का अंत जीत के साथ करने पर टिकी होगी। भारत के लिए चिंता का विषय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की फॉर्म रही है जिसमें सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव बिल्कुल भी प्रभावित नहीं कर पाए हैं। 

05:52 PM, 02-Feb-2025

IND vs ENG Highlights: 97 पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, भारत ने 150 रन से जीता 5वां टी20, अभिषेक के बाद चमके शमी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना चुकी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें