फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: ब्रूक-सॉल्ट के दम पर जीता इंग्लैंड, श्रेयस की कप्तानी में भारत दूसरी टी20 सीरीज हारा

Fri, 10 Jul 2026 01:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

खास बातें

IND vs ENG 4th T20I 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने यह मैच जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:59 AM, 10-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की बड़ी जीत

हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 0-2 से मात दी थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। 

इंग्लैंड के लिए इस मैच में ब्रूक और सॉल्ट ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए और भारत के हाथ से ना सिर्फ मैच छीना, बल्कि सीरीज भी छीन ली। भारत पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ हुआ था और उसे सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए जीत जरूरी थी। लेकिन टीम इंडिया ऐसा नहीं कर सकी। इंग्लैंड की ओर से कप्तान ब्रूक ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए, जबकि सॉल्ट ने 42 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। जोस बटलर आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। भारत और इंग्लैंड के बीच अब पांचवां टी20 मैच शनिवार को खेला जाएगा। 

12:47 AM, 10-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: सॉल्ट का अर्धशतक

फिल सॉल्ट ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 में अर्धशतक जड़ दिया है। सॉल्ट और ब्रूक के बीच साझेदारी जारी है और टीम 130 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी है। 

12:45 AM, 10-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: ब्रूक-सॉल्ट की साझेदारी

हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड सुखद स्थिति में पहुंच गया है। 

विज्ञापन
12:31 AM, 10-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: ब्रूक का अर्धशतक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। ब्रूक और सॉल्ट के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है और इंग्लैंड ने 100 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। 

12:14 AM, 10-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के 50 रन पूरे

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के बीच साझेदारी पनप रही है। 

विज्ञापन
11:58 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

अर्शदीप सिंह ने जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया है। बटलर आठ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

11:49 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट के साथ जोस बटलर पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

11:36 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी समाप्त

कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 मैच में 159 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। भारत के लिए सिर्फ श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी की जिन्होंने 49 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रेयस और शिवम दुबे के बीच चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई जो एकमात्र बड़ी साझेदारी रही। 

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सस्ते में आउट हुए। भारत के लिए श्रेयस के अलावा शिवम दुबे ने 22 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 16, वैभव ने 15, तिलक वर्मा 11, वाशिंगटन सुंदर ने 5 और ईशान किशन ने 4 रन बनाए। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली। 

11:19 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को तिलक वर्मा के रूप में पांचवां झटका लगा है। तिलक एक बार फिर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक आठ गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने।

11:11 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: श्रेयस का अर्धशतक

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। श्रेयस इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत की पारी को संभाले हुए हैं। 

11:06 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: शिवम दुबे आउट

विल जैक्स ने शिवम दुबे को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है। शिवम और श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई थी, लेकिन जैक्स ने इस साझेदारी को तोड़ा। शिवम 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। शिवम और श्रेयस ने चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। 

10:47 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: श्रेयस-शिवम की साझेदारी

शुरुआती झटके लगने के बाद कप्तान श्रेयस ने शिवम दुबे के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला है। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 20+ रनों की साझेदारी हुई है। भारत ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 71 रन बनाए हैं। 

10:33 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: अभिषेक पवेलियन लौटे

भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है और उसे 48 रन के अंदर तीन झटके लगे हैं। आदिल राशिद ने अभिषेक शर्मा को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। अभिषेक 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

10:22 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने सैम करन के हाथों ईशान किशन को कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।

10:14 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वह 10 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाकर 15 रन बनाकर आउट हुए। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

10:02 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी की शुरुआत कर दी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतर चुके हैं।

09:36 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। 

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग। 

09:33 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया है। श्रेयस ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों की जगह वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

09:03 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: वरुण की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

भारत की चिंता सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं है, बल्कि वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म ने भी उसका सिरदर्द बढ़ा दिया है। भारत ने तीसरे टी20 में रवि बिश्नोई को एकादश से बाहर कर दिया था। क्या अब चौथे टी20 में टीम प्रबंधन वरुण को भी बाहर बैठा सकता है? वरुण की जगह वाशिंगटन सुंदर को आजमाया जा सकता है जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी विकल्प देते हैं। अब यह देखना होगा कि लगातार हार के बाद श्रेयस और टीम प्रबंधन प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव करने का जोखिम उठाते हैं या इसी संयोजन पर भरोसा बरकरार रखते हैं। 

08:59 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: वैभव-सैमसन दोनों होंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा?

टीम चयन को लेकर सबसे बड़ा सवाल संजू सैमसन को लेकर है। उन्हें दूसरे और तीसरे टी20 से बाहर कर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन अब तक टीम के बाकी खिलाड़ियों से न तो खराब रहा है और न ही बहुत अच्छा। चूंकि टीम अभी 0-2 से पीछे चल रही है इसलिए भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सैमसन की वापसी की संभावना से इनकार नहीं किया है। तीसरे टी20 में करारी हार के बाद ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों ने ‘वी वांट संजू’ (हमें संजू टीम में चाहिए) के नारे लगाए। 

अब सलामी बल्लेबाजी जोड़ी को छेड़े बिना सैमसन को टीम में शामिल करने और सूर्यवंशी को बिना किसी दबाव के अपना हुनर दिखाने का मौका देने के लिए मध्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जगह पक्की मानी जा रही है क्योंकि प्रबंधन को उनकी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी शैली पर भरोसा है, लेकिन उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह पर सवाल उठ सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या भारत अपनी किस्मत को बदलने के लिए बदले हुए बल्लेबाजी क्रम के साथ सैमसन पर भरोसा करेगा। इस स्थिति में तिलक प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं और सैमसन को उनके स्थान पर उतारा जा सकता है। 

08:59 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: लगातार दूसरी सीरीज गंवाने से बचना चाहेगा भारत

  • भारत और इंग्लैंड के बीच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था।
  • दूसरे और तीसरे टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम इंग्लैंड से 0-2 से पिछड़ गई है।
  • भारत अब यहां से इस सीरीज को अपने नाम तो नहीं कर सकता, लेकिन उसके पास सीरीज में बराबरी हासिल करने का मौका है।
  • भारतीय टीम अगर अगले दोनों मैच जीत लेती है तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी।
  • इंग्लैंड दौरे से पहले टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। 
  • भारतीय टीम इंग्लैंड के मुश्किल हालात में ढलने के लिए संघर्ष कर रही है और टीम यह मैच हार गई तो सीरीज भी गंवा देगी।

08:55 PM, 09-Jul-2026

IND vs ENG Highlights: ब्रूक-सॉल्ट के दम पर जीता इंग्लैंड, श्रेयस की कप्तानी में भारत दूसरी टी20 सीरीज हारा

Today Cricket Live Score IND vs ENG 4th T20I 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज चौथा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। अगर टीम इंडिया ये मैच में भी हार गई तो सीरीज गंवा बैठेगी। ऐसे में यह मैच भारत के लिए काफी अहम है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें