फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: 76 रन पर सिमटी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच; सीरीज में 2-0 से आगे

Wed, 08 Jul 2026 01:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम

खास बातें

IND vs ENG 3rd T20i 2026: भारतीय बल्लेबाजों का तीसरे टी20 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 125 रनों के बड़े अंतर से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:59 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की बड़ी हार

इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रनों के बड़े अंतर से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक तक पहुंच सके, लेकिन कोई भी 13 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। 

भारत के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से 13-13 रन निकले। वहीं, सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर ही बना सके। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट मिले। आदिल राशिद ने दो और विल जैक्स ने एक विकेट लिया। 

12:55 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: हर्षित आउट

भारत ने 70 रन के अंदर नौ विकेट गंवा दिए हैं। जोश टंग ने हर्षित को आउट किया जो 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।

12:47 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत के आठ विकेट गिरे

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की हालत बेहद खराब है। भारत ने 68 रन के अंदर आठ विकेट गंवा दिए हैं। अर्शदीप सिंह आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। अर्शदीप ने चार रन बनाए।

विज्ञापन
12:36 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका विल जैक्स ने दिया। उन्होंने बटलर के हाथों तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। अब हर्षित का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।

12:29 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: धोनी पहुंचे स्टेडियम

आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरा टी20 मुकाबला देखने के लिए नॉटिंघम पहुंचे हैं।
 

विज्ञापन
12:25 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: 52 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

52 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। अक्षर पटेल आर्चर का शिकार बने। वह सिर्फ 10 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने हर्षित राणा आए हैं।

12:19 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: 41 पर भारत को चौथा झटका

41 पर भारत को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने बेथेल के हाथों कप्तान अय्यर को कैच कराया। वह चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।

12:17 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बेथेल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब श्रेयस का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

12:10 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

भारत को पावरप्ले के अंदर दो झटके लगे हैं। पहले अभिषेक शर्मा आउट हुए और अब वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए हैं। वैभव पांच गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। 

12:04 AM, 08-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। जोश टंग ने अभिषेक को आउट किया जो सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। टंग का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह पहला विकेट है। 

11:59 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए वैभव सूर्यंशी के साथ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

11:44 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी समाप्त

फिल सॉल्ट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं, सैम करन 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 41 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा जोस बटलर ने 36, हैरी ब्रूक ने 16, विल जैक्स ने 14 और जैकब बैथेल ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से प्रिंस यादव और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले, जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।

11:23 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पांचवां झटका

अक्षर पटेल ने फिल सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया है। सॉल्ट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 44 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए।

11:13 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: सॉल्ट का अर्धशतक

फिल सॉल्ट ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। भारत को अब तक चार सफलता मिली है। इंग्लैंड का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है।

11:04 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: हर्षित को दूसरी सफलता

हर्षित राणा ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए हैं। हर्षित ने पहले बैथेल को आउट किया और अगली ही गेंद पर टॉम बेंटेन को वरुण के हाथों कैच कराया। बेंटन खाता भी नहीं खोल सके। 

11:02 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को तीसरा झटका

हर्षित राणा ने जैकब बैथेल को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया है। बैथेल नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए।

10:42 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: ब्रूक पवेलियन लौटे

प्रिंस यादव ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। प्रिंस ने पहले बटलर को आउट किया और अब हैरी ब्रूक को पवेलियन की राह दिखाई। ब्रूक 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। 

10:26 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

प्रिंस यादव ने जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया है। बटलर और सॉल्ट के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन प्रिंस ने बटलर को बोल्ड कर इसे तोड़ा। बटलर 21 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। 

10:20 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत

फिल सॉल्ट और जोस बटलर ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई है। अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर मेडन डाला था, लेकिन उसके बाद सॉल्ट और बटलर ने आक्रामक बल्लेबाजी की। 

10:03 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। फिल सॉल्ट और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:36 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।

09:33 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। इंग्लैंड ने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

09:11 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

पिछले छह महीनों से आईपीएल समेत अधिकांश मुकाबले सपाट विकेटों पर खेलने वाली भारतीय बल्लेबाजी इकाई इंग्लैंड की अतिरिक्त उछाल, गेंद की हरकत और सैम करन जैसे गेंदबाजों की विविधताओं के सामने संघर्ष करती दिखी है। कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने कुछ उपयोगी रन जरूर बनाए हैं, लेकिन दोनों ही यह स्वीकार करेंगे कि वे इंग्लैंड के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नहीं हो सके। इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉवसन, विल जैक्स और आदिल राशिद लगातार गेंद की गति कम रखकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। भारत ने पिछले दोनों मुकाबलों में क्रमशः 189 और 190 रन बनाए, लेकिन दोनों बार यह स्कोर कम से कम 25 से 30 रन कम साबित हुआ।

09:02 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: बिश्नोई को बैठना पड़ सकता है बाहर

कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम प्रबंधन अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार कर रहा है, जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह खतरे में दिखाई दे रही है। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में बिश्नोई पूरी तरह लय से बाहर नजर आए। उन्होंने तीन बैक-फुट नो-बॉल फेंकी और पारी के 17वें ओवर में 29 रन लुटाए। चार ओवर में बिना विकेट लिए 60 रन खर्च करने के बाद उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं। ट्रेंट ब्रिज की परिस्थितियों को देखते हुए बिश्नोई का प्लेइंग-11 में शामिल होना मुश्किल माना जा रहा है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। स्विंग और पिच से अतिरिक्त हरकत हासिल करने की उनकी क्षमता उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प बनाती है, जिनकी बैक-ऑफ-द-लेंथ गेंदें टी20 क्रिकेट में अपेक्षाकृत आसान साबित होती हैं।

09:02 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं

  • भारत ने दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया था और संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया था।
  • वैभव डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, लेकिन यह तय है कि उन्हें तीसरे टी20 में भी मौका दिया जाएगा।
  • इस स्थिति में एक बार फिर सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा। वैभव के साथ अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने उतरेंगे। 
  • तीसरे स्थान पर ईशान किशन और चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
  • यानी ये तय है कि भारत बल्लेबाजी क्रम में तो कोई बदलाव नहीं करेगा। 

08:57 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: सीरीज में पिछड़ा भारत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और भारत सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की टी20 में यह तीसरी हार थी। इससे पहले टीम को आयरलैंड के खिलाफ भी दो मैचों में हार मिली थी। भारत को अगर सीरीज जीतनी है तो उसे हर हाल में तीसरा टी20 मुकाबला अपने नाम करना होगा। 

08:54 PM, 07-Jul-2026

IND vs ENG Highlights: 76 रन पर सिमटी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने 125 रनों से जीता मैच; सीरीज में 2-0 से आगे

Today Cricket Live Score IND vs ENG 3rd T20i 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ा है और उसे अगर सीरीज गंवाने से बचना है तो हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें