भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित की और 607 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर मेजबान टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और इंग्लैंड को तीन झटके दिए। इंग्लैंड ने जैक क्रावली, बेन डकेट और जो रूट के विकेट गंवा दिए हैं। दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 72 रन बनाए हैं और उसे अब 536 रन और बनाने हैं। स्टंप्स के समय ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से आकाश दीप ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला है।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने क्रावली का जल्दी गंवा दिया। क्रावली खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आकाश दीप ने बेन डकेट को बोल्ड किया जो 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आकाश ने फिर जो रूट को बोल्ड किया जो छह रन बनाकर आउट हुए। भारत ने इस तरह इंग्लैंड के तीन विकेट गिराए। भारत को अब पांचवें और आखिरी दिन जीत के लिए सात विकेट लेने होंगे, जबकि इंग्लैंड को जीत दर्ज करनी है तो 536 रन बनाने होंगे।
तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को तीसरी सफलता दिलाई। आकाश ने जो रूट को बोल्ड किया जो 16 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले रूट दो बार एलबीडब्ल्यू आउट होने से बचे थे, लेकिन इस बार आकाश ने उन्होंने बचने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 50 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।
आकाश दीप ने बेन डकेट को बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। डकेट 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के लिए जैक क्रावली और बेन डकेट बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
कप्तान शुभमन गिल के शतक और केएल राहुल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी है। भारत ने इस तरह 607 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग और शोएब बशीर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि ब्रायडन कार्स और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को करुण नायर के रूप में दिन का पहला झटका लगा जो 26 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने फिर गिल के साथ पारी आगे बढ़ाई और अर्धशतक लगाया, लेकिन टंग ने राहुल को बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया। राहुल 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उपकप्तान ऋषभ पंत आए और उन्होंने गिल के साथ मिलकर तेज खेलना शुरू किया। पंत ने गिल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की जिसे शोएब बशीर ने पंत को आउट कर तोड़ा। पंत 65 रन बनाकर आउट हुए।
पंत के आउट होने के बाद गिल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। गिल ने शतक लगाया और शानदार लय बरकरार रखी। गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 175 रन जोड़े और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल बशीर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे और पांचवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। गिल ने 162 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और आठ छक्के लगाए। इसके बाद नीतीश रेड्डी एक रन बनाकर आउट हुए। जडेजा के अलावा वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बढ़त 600 रन के पार पहुंच गई है। भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और शतक लगाया। फिलहाल रवींद्र जडेजा अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को नीतीश रेड्डी के रूप में छठा झटका लगा है। नीतीश गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे थे, लेकिन एक रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी का अंत हो गया है। गिल को शोएब बशीर ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेजा। गिल 162 गेंदों पर 13 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 161 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर जडेजा का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी उतरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 590 रन के पार पहुंच गई है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरी पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। गिल और जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे भारत की बढ़त 570 रनों के पार पहुंच गई है।
भारत के कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है। गिल और जडेजा के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 140+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त भी 560 रन के पार पहुंच गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की बढ़त 500 रन के पार पहुंच गई है। भारत के लिए कप्तान गिल शतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ रवींद्र जडेजा बखूबी निभा रहे हैं। जडेजा और गिल के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने शुभमन गिल के शतक से मजबूत बढ़त हासिल कर ली है और उसकी कुल बढ़त 491 रनों की हो गई है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टी तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 304 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत की बढ़त 484 रन की हो गई है। गिल फिलहाल 100 रन और रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। गिल और जडेजा के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले गिल ने दूसरी पारी में 129 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। गिल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने दूसरी पारी में भी अपना दम दिखाया है। भारत की बढ़त 480 रन के पार पहुंच गई है। गिल के साथ क्रीज पर रवींद्र जडेजा भी मौजूद हैं। दोनों के बीच अब तक 60+ रनों की साझेदारी हो चुकी है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की बढ़त 450 रन के पार पहुंच गई है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाले रखा है जिससे भारत की बढ़त 425 रन के पार पहुंच गई है।
ऋषभ पंत अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंत और गिल के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी, लेकिन शोएब बशीर ने इस साझेदारी को तोड़ा। पंत 58 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। भारत की बढ़त 400 रन के पार पहुंच गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बढ़त 400 रन के पार पहुंच गई है। भारत के लिए पंत और गिल ने अर्धशतक जड़े हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है।
कप्तान गिल के बाद उपकप्तान ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। पंत ने 48 गेंदों पर पचाया लगाया। भारत की बढ़त अब 400 रन के करीब पहुंच गई है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दूसरी पारी में भी शानदारी खेल दिखाया। गिन ने 58 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद हैं। पंत 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 86 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 212 रन है और इंलैंड पर उसकी बढ़त 392 रन की हो गई है।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की बढ़त 360 रन के पार पहुंच गई है।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 177 रन बनाए हैं। भारत ने इस तरह कुल 357 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले सत्र में करुण नायर और केएल राहुल के विकेट गंवाए। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत 41 और कप्तान शुभमन गिल 24 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन करुण नायर का विकेट जल्द गंवा दिया। करुण को कार्स ने अपना शिकार बनाया जो 26 रन बनाकर आउट हुए।
केएल राहुल ने इसके बाद गिल के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई। राहुल ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। राहुल अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए और जोश टंग ने बोल्ड कर उन्हें पवेलियन भेजा। राहुल 84 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। फिर गिल और पंत ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को पहले सत्र में अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। पंत और गिल के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की बढ़त 350 रन के पार पहुंच गई है। भारत के लिए फिलहाल ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने दूसरी पारी में अब तक तीन विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।
जोश टंग ने केएल राहुल को बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया है। राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हो गए।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की बढ़त 300 रन के पार पहुंच गई है। भारत ने दूसरी पारी में अब तक दो विकेट पर 125 रन बनाए हैं।
केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 78 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत की बढ़त 300 रन के करीब पहुंच गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 280 रन हो गई है। क्रीज पर केएल राहुल के साथ कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं।
भारत को केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा है। ब्रायडन कार्स की गेंद पर करुण नायर विकेट के पीछे जैमी स्मिथ को कैच थमा बैठे हैं। करुण 46 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 96 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 276 रन की हो गई है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बढ़त 260 रन के पार पहुंच गई है। क्रीज पर फिलहाल केएल राहुल और करुण नायर मौजूद हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत के लिए केएल राहुल और करुण नायर ने पारी आगे बढ़ाई है। भारत की बढ़त फिलहाल 244 रन की है और वह इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखने के इरादे से उतरा है।
भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, इस आधार पर उन्हें 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 38 गेंदों में 28 और करुण नायर 18 गेंदों में सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Live Cricket Score, India vs England 2nd Test Day 4: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। भारत ने पहली पारी के आधार पर बड़ी हासिल कर ली है और अब उसकी कोशिश इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखने की है।