फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: ओवल टेस्ट के पहले दिन हुआ 64 ओवर का खेल, भारत का स्कोर 204/6, करुण और सुंदर नाबाद

Fri, 01 Aug 2025 12:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल

खास बातें

India vs England (Ind vs Eng) 5th Test 2025, Highlights  : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम इस मैच में किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। फिलहाल मौजूदा सीरीज में मेजबान 1-2 से आगे चल रहे हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत चार बदलावों के साथ उतरा है।
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : bcci-x
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:05 AM, 01-Aug-2025

पहले दिन का खेल समाप्त

ओवल टेस्ट के पहले दिन 64 ओवर का खेल ही हो पाया। बारिश से बाधित रहे इस दिन में भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 204 रन बना लिए हैं। करुण नायर 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। यह करुण के टेस्ट करियर का दूसरा 50+ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनकी यह पहली 50+ रन की पारी है। 

भारत की पारी
इससे पहले यशस्वी जायसवाल दो रन और केएल राहुल 14 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान शुभमन गिल 21 रन बनाकर रन आउट हुए। साई सुदर्शन 38 रन बना सके। रवींद्र जडेजा नौ रन और ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने अब तक दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला। वोक्स को कंधे में चोट लगी और वह दर्द से खेल के बीच में ड्रेसिंग रूम में वापस लौट गए थे।

11:52 PM, 31-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: करुण नायर का अर्धशतक

करुण नायर ने अर्धशतक जमाया है। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा 50+ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनका यह पहला 50+ रन की पारी है। भारत ने छह विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। उनकी वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

11:29 PM, 31-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: करुण अर्धशतक के करीब

भारत ने छह विकेट गंवाकर 183 रन बना लिए हैं। फिलहाल करुण नायर 43 रन और वॉशिंगटन सुंदर सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए अबतक 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
10:03 PM, 31-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: जडेजा भी आउट

जोश टंग ने साई सुदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा को भी आउट किया। जडेजा नौ रन बना सके। सुदर्शन 38 रन बनाकर आउट हुए थे। भारत का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 123 रन है। करुण नायर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

09:47 PM, 31-Jul-2025

IND vs ENG Live Score: सुदर्शन पवेलियन लौटे

भारत को 101 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। जोश टंग ने साई सुदर्शन को आउट किया। वह 38 रन बना सके। फिलहाल जडेजा और करुण क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
09:05 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बारिश रुकी, चायकाल लिया गया

बारिश रुक चुकी है। इस दौरान चायकाल ले लिया गया। भारत का स्कोर खेल रुकने तक 29 ओवर में तीन विकेट पर 85 रन है। फिलहाल साई सुदर्शन 28 रन बनाकर और करुण नायर खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल दो रन, केएल राहुल 14 रन और कप्तान शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हुए। गिल टेस्ट में दूसरी बार रन आउट हुए हैं। इससे पहले भी वह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही राजकोट टेस्ट में रन आउट हुए थे। अभी तक 21 ओवर का नुकसान हो गया है।

08:07 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बारिश की वजह से रुका खेल

बारिश की वजह से खेल फिर से रुक गया है। भारत का स्कोर खेल रुकने तक 29 ओवर में तीन विकेट पर 85 रन है। फिलहाल साई सुदर्शन 28 रन बनाकर और करुण नायर खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल दो रन, केएल राहुल 14 रन और कप्तान शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हुए। गिल टेस्ट में दूसरी बार रन आउट हुए हैं। इससे पहले भी वह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही राजकोट टेस्ट में रन आउट हुए थे।

07:52 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 83 पर भारत को लगा तीसरा झटका

लंच के बाद भारत को तीसरा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। वे 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। फिलहाल साईं सुदर्शन और करुण नायर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:34 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।

07:09 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 7:30 बजे से शुरू होगा दूसरे सत्र का खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांचवें टेस्ट में बारिश बाधा बन गई है। पहले सत्र का खेल जल्दी समाप्त हो गया। अंपायर्स ने मैदान के निरीक्षण के बाद फैसला लिया है कि अगर बारिश दोबारा शुरू नहीं होती है तो दूसरे सत्र का खेल 7:30 बजे से शुरू होगा।

अपडेटेड समय
दूसरा सत्र - भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से रात 9:35 बजे तक
चायकाल - भारतीय समयानुसार रात 9:35 बजे से रात 9:55 बजे तक
तीसरा सत्र - भारतीय समयानुसार रात 9:55 बजे से रात 11:30 बजे तक 

05:26 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बारिश के कारण रुका मैच

बारिश के कारण मैच रुक गया है। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। यही वजह है कि समय से पहले लंच हो गया है। पहले सत्र में भारत ने दो विकेट गंवाए। गस एटकिंसन ने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। इसके बाद क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को बोल्ड किया। वह 40 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। बारिश के कारण समय से पहले लंच हो गया। फिलहाल क्रीज पर साई सुदर्शन 25 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत ने दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं।
 

04:46 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 38 पर भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका क्रिस वोक्स ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को बोल्ड किया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। अब सुदर्शन का साथ देने शुभमन गिल आए हैं।

04:23 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: राहुल-सुदर्शन के बीच पनप रही साझेदारी

राहुल और सुदर्शन के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत ने एक विकेट पर 33 रन बना लिए हैं।

03:49 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: यशस्वी दो रन बनाकर आउट

भारत को पहला झटका गस एटकिंसन ने दिया है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब क्रीज पर केएल राहुल का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं।

03:37 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी शुरू

भारत की पहली पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है।

03:13 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इस प्रकार है

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग।

03:09 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पांचवें मुकाबले में भारत चार बदलावों के साथ उतरा है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर की जगह करुण नायर, जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज की जगह आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है। वहीं,  इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में भी कुल चार खिलाड़ी बदले हैं। बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन इस प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं।  स्टोक्स की जगह स्पिन ऑलराउंडर जैकब बेथेल को शामिल किया गया है। वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, सरे के दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग को भी शामिल किया गया है। 

03:02 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरी

बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है। फिलहाल मैदान को कवर्स से ढका गया है।

02:55 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पंत की जगह जुरेल की हो सकती है एंट्री

बल्लेबाजी में ऋषभ पंत को छोड़कर किसी तरह के बदलाव की संभावना बेहद कम है। पंत पैर की अंगुली टूटने की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है। पंत की गैरमौजूदगी में इस सीरीज में उन्होंने कई मौकों पर विकेटकीपिंग की है और अपने किरदार को बखूबी निभाया है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का भी खेलना तय है। दोनों ने मैनचेस्टर में टेस्ट बचाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। 

02:55 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: कुलदीप को मिल सकता है मौका

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार को अपने बयान में ऑलराउंडर को रखे जाने का वकालत की थी। उन्होंने एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जगह ऑलराउंडर को तरजीह दिए जाने की बात की थी। ऐसे में शार्दुल ठाकुर का खेलना तय माना जा रहा है। शार्दुल ने मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में बहुमूल्य 41 रन भी बनाए थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी पर सवाल उठ रहे हैं। कई दिग्गजों ने चार टेस्ट के दौरान कुलदीप यादव को खिलाने की मांग की थी। टीम मैनेजमेंट शार्दुल की जगह कुलदीप को खिलाने पर भी विचार कर सकता है। कुलदीप अटैकिंग स्पिनर हैं और भारत की पिछले टेस्ट में गेंदबाजी को देखते हुए उन्हें मौका मिल सकता है। 

02:54 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बुमराह की रफ्तार में दिखी थी कमी

चौथे टेस्ट में भारत के 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन का विशाल स्कोर बनाकर 311 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत यह मैच ड्रॉ करने में सफल रहा था। बुमराह ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 33 ओवर फेंके। उन्होंने पहली बार किसी एक पारी में इतने ओवर किए। बुमराह ने 103 रन देकर दो विकेट लिए। यह उनके करियर में पहला अवसर था जब उन्होंने एक टेस्ट पारी में 100 से अधिक रन दिए। इस सीरीज के दौरान उनकी रफ्तार में कमी भी देखी गई। इसके बावजूद उन्होंने सीरीज के जो तीन टेस्ट मैच खेले उनमें 14 विकेट लिए जो टीम के एक अन्य प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बराबर हैं।

02:54 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: टीम संयोजन के बारे में अभी तक फैसला नहीं

इससे पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि टीम संयोजन के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है और बुमराह सहित सभी गेंदबाज फिट हैं। मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के बाद गंभीर ने कहा था, 'हमने आखिरी टेस्ट के लिए टीम संयोजन पर कोई बातचीत नहीं की है। जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जो भी खेलेगा, वह देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।'

02:05 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: मैनचेस्टर में लय में नहीं दिखे थे बुमराह

दुनिया के नंबर एक गेंदबाज 31 वर्षीय बुमराह ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में लय में नहीं दिखे थे। उन्हें अपनी गति को लेकर भी संघर्ष करना पड़ा था। वे इस टेस्ट में सिर्फ एक विकेट ले सके थे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बुमराह को बता दिया है कि यह फैसला उनकी पीठ को चोट से बचाने और भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।' रिपोर्ट में कहा गया है कि कमर में दर्द के कारण चौथे टेस्ट से बाहर रहे आकाश दीप को प्लेइंग-11 में बुमराह की जगह शामिल किया जा सकता है।

02:03 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बुमराह को मिल सकता है आराम

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर रहना तय माना जा रहा है। वहीं, अंशुल कंबोज भी पिछले टेस्ट में प्रभावित करने में नाकाम रहे थे। ऐसे में आकाश दीप की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। वह चोट की वजह से पिछला मैच नहीं खेले थे। इसके अलावा अंशुल की जगह अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। दोनों ने मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया था। सिराज तीसरे तेज गेंदबाज हो सकते हैं। हालांकि, सिराज पर भी चार टेस्ट खेलने की वजह से थकान हावी है और अगर उन्हें आराम दिया जाता है, तो प्रसिद्ध कृष्णा खेलते दिखाई पड़ेंगे। 

02:01 PM, 31-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड 1-2 से आगे

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट की शुरुआत 31 जुलाई, गुरुवार से होगी। लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाने वाला यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सीरीज हार से बचाने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। इंग्लैंड ने फिलहाल 1-2 की बढ़त बनाई हुई है। शुभमन गिल की अगुआई में भारत ने इस दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया है। लीड्स और लॉर्ड्स, जिन दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम हारी, वो बेहद करीबी रहे। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने मैनचेस्टर टेस्ट को बचाने के लिए गजब का साहस दिखाया। भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में फॉर्म में रहे हैं। हालांकि, आखिरी टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजों के चयन को लेकर होगी। पिछले टेस्ट में भारतीय गेंदबाज फेल रहे थे। वहीं, आखिरी टेस्ट में एक नई बॉलिंग लाइन अप के साथ टीम इंडिया उतर सकती है।

01:51 PM, 31-Jul-2025

IND vs ENG Highlights: ओवल टेस्ट के पहले दिन हुआ 64 ओवर का खेल, भारत का स्कोर 204/6, करुण और सुंदर नाबाद

Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 5th Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से लंदन के द ओवल मैदान पर शुरू होने जा रहा है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम इस मैच में किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। फिलहाल मौजूदा सीरीज में मेजबान 1-2 से आगे चल रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें