फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल क्रीज पर; भारत को जीत के लिए चाहिए 135 रन

Sun, 13 Jul 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

खास बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया। रविवार को स्टंप्स तक भारत ने चार विकेट पर 58 रन बना लिए हैं और उन्हें जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है।  दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने 10 विकेट पर 192 रन बनाए और भारत को 193 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 13-Jul-2025

चौथे दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया। रविवार को स्टंप्स तक भारत ने चार विकेट पर 58 रन बना लिए हैं और उन्हें जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है। बता दें कि, इंग्लैंड और भारत की पहली पारी 387 रन पर समाप्त हुई थीं। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने 10 विकेट पर 192 रन बनाए और भारत को 193 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 47 गेंदों में छह चौके की मदद से 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। कुल पांच के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछ जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और करुण नायर ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 36 रन जोड़े। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी कुछ बड़ा कारनामा करने से नाकाम रहे। उन्हें भी कार्स ने ही एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने नाइट वॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप को बोल्ड कर दिया। वह 11 गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए। इंग्लैंड के लिए कार्स ने दो विकेट लिए जबकि आर्चर और स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।

वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रन पर ऑलआउट कर दिया। अब भारत को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे। इससे पहले दोनों टीमों की पहली पारी 387-387 रनों के स्कोर पर समाप्त हुईं थीं। 

चौथे दिन इंग्लैंड का खेल 2/0 के स्कोर से शुरू हुआ था। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया और बेन डकेट के अलावा ओली पोप को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 12 और पोप चार रन बना पाए। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्राउली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 49 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सत्र में इंग्लैंड को चौथा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक (23) को बोल्ड किया।

दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा और वाशिंगटन सुंदर ने  इंग्लैंड दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले जो रूट को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में एक चौके की मदद से 40 रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह भी आठ रन बनाकर बोल्ड हो गए। 

तीसरे सत्र में भी सुंदर ने अपना जलवा बिखेरा और बेन स्टोक्स (33) व शोएब बशीर (2) को बोल्ड किया। वहीं, बुमराह ने क्रिस वोक्स (10) और ब्रायडन कार्स (1) को पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी में जोफ्रा आर्चर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में सुंदर ने चार विकेट लिए जबकि बुमराह और सिराज को दो-दो सफलता मिलीं। वहीं, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप ने एक-एक अपने नाम किया।

10:45 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका भी ब्रायडन कार्स ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब राहुल का साथ देने आकाश दीप आए हैं।

10:43 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत के 50 रन पूरे

भारत ने दो विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए 140 रन चाहिए।

विज्ञापन
10:31 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका ब्रायडन कार्स ने दिया। उन्होंने करुण नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। करुण और केएल के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई। अब राहुल का साथ देने कप्तान शुभमन गिल आए हैं।

09:39 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: यशस्वी खाता खोले बिना आउट

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। भारत को दूसरी पारी में पांच रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा है। यशस्वी जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। 

विज्ञापन
09:32 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए तैयार है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

09:20 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 192 पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी

वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 192 रन पर ऑलआउट कर दिया। अब भारत को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे। इससे पहले दोनों टीमों की पहली पारी 387-387 रनों के स्कोर पर समाप्त हुईं थीं। 

चौथे दिन इंग्लैंड का खेल 2/0 के स्कोर से शुरू हुआ था। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया और बेन डकेट के अलावा ओली पोप को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 12 और पोप चार रन बना पाए। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने जैक क्राउली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 49 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सत्र में इंग्लैंड को चौथा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक (23) को बोल्ड किया।

दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा और वाशिंगटन सुंदर ने  इंग्लैंड दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले जो रूट को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में एक चौके की मदद से 40 रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह भी आठ रन बनाकर बोल्ड हो गए। 


तीसरे सत्र में भी सुंदर ने अपना जलवा बिखेरा और बेन स्टोक्स (33) व शोएब बशीर (2) को बोल्ड किया। वहीं, बुमराह ने क्रिस वोक्स (10) और ब्रायडन कार्स (1) को पवेलियन की राह दिखाई। आखिरी में जोफ्रा आर्चर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए दूसरी पारी में सुंदर ने चार विकेट लिए जबकि बुमराह और सिराज को दो-दो सफलता मिलीं। वहीं, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप ने एक-एक अपने नाम किया।

09:01 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को नौवां झटका

बुमराह ने कार्स के बाद क्रिस वोक्स को भी बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब शोएब बशीर आए हैं।

08:47 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को आठवां झटका

इंग्लैंड को आठवां झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने ब्रायडन कार्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब वोक्स का साथ देने जोफ्रा आर्चर आए हैं।

08:43 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: स्टोक्स आउट हुए

तीसरे सत्र में भी वाशिंगटन सुंदर का जलवा जारी है। उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रिस वोक्स का साथ देने ब्रायडन कार्स आए हैं।

08:32 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की भारत पर बढ़त 175 रन की हो गई है।

08:15 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल समाप्त

दूसरे सत्र में वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले जो रूट को बोल्ड किया। वह 96 गेंदों में एक चौके की मदद से 40 रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह भी आठ रन बनाकर बोल्ड हो गए। इससे पहले शुरुआती सत्र में इंग्लैंड ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे। फिलहाल बेन स्टोक्स 83 गेंदों में 27 और क्रिस वोक्स 23 गेंदों में आठ रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड ने भारत पर छह विकेट खोकर 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

07:52 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जेमी स्मिथ आठ रन बनाकर आउट

जेमी स्मिथ आठ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। अब स्टोक्स का साथ देने क्रिस वोक्स आए हैं।

07:39 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को पांचवां झटका

इंग्लैंड को पांचवां झटका वाशिंगटन सुंदर ने दिया। उन्होंने जो रूट को बोल्ड किया और बेन स्टोक्स के साथ निभाई गई 67 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया। अब कप्तान स्टोक्स का साथ देने जेमी स्मिथ आए हैं। इंग्लैंड ने भारत पर 150 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

07:35 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड के दूसरी पारी में 150 रन पूरे

रूट और स्टोक्स की अर्धशतकीय साझेदारी से इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 150 रन पूरे कर लिए और इतने रनों की भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। 

07:05 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रूट-स्टोक्स के बीच 40+ रन की साझेदारी

दूसरे सत्र में भारत को पांचवें विकेट की तलाश है। रूट और स्टोक्स के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है और इंग्लैंड की बढ़त 130 रन के पार पहुंच गई है।

06:19 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। 

05:36 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पहले सत्र का खेल समाप्त

पहले सत्र में इंग्लैंड ने चार विकेट खो दिए।  बेन डकेट (12), ओली पोप (4), जैक क्राउली (22) और हैरी ब्रूक (23) पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर जो रूट 17 और बेन स्टोक्स दो रन बनाकर मौजूद हैं। लंच तक इंग्लैंड ने 98 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

05:18 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को चौथा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 37 रन जोड़े। अब रूट का साथ देने बेन स्टोक्स आए हैं।

04:46 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जैक क्राउली लौटे पवेलियन

इंग्लैंड को दूसरी पारी में तीसरा झटका नीतीश रेड्डी ने दिया। उन्होंने जैक क्राउली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 49 गेंदों में 22 रन बना पाए। अब जो रूट का साथ देने हैरी ब्रूक आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 50/3 है।

04:28 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: ओली पोप आउट हुए

इंग्लैंड को दूसरा झटका भी मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंनो ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब क्राउली का साथ देने जो रूट आए हैं।

03:57 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को भेजा पवेलियन

पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने बेन डकेट को बुमराह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। अब जैक क्राउली का साथ देने ओली पोप आए हैं।

03:29 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 2/0 के स्कोर से शुरू हो रही है। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय गेंदबाजों पर मेजबानों को छोटे स्कोर पर ऑलआउट करने की जिम्मेदारी होगी।

03:20 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जडेजा का लगातार तीसरा पचासा

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। जडेजा ने 87 गेंदों पर पचासा पूरा किया। जडेजा का यह इस दौरे पर लगातार तीसरा अर्धशतक है। जडेजा की शानदार पारी से भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचा। भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 131 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। जडेजा जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 376 रन था। यानी भारतीय टीम बढ़त लेने से 12 रन ही दूर थी, लेकिन भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और बढ़त हासिल नहीं कर सकी। भारत ने पिछले चार विकेट 11 रन के अंतराल पर गंवाए जिस कारण वह बढ़त हासिल नहीं करने में कामयाब नहीं हो सकी। भारत के लिए नीतीश ने 30, वॉशिंगटन सुंदर ने 23 और आकाश दीप ने सात रन बनाए, जबकि बुमराह खाता भी नहीं खोल सके और सिराज भी खाता खोले बिना नाबाद लौटे। इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए थे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले। वहीं, ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली।

03:19 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: राहुल ने लॉर्ड्स पर लगाया दूसरा शतक

लंच ब्रेक के बाद राहुल ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया, लेकिन राहुल शतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। राहुल दिलीप वेंगसरकर के बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में एक से अधिक शतक लगाया है। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने उपयोगी साझेदारी की जिससे भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया। बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। नीतीश और जडेजा के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई।

03:19 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: राहुल-पंत की शानदार साझेदारी

इससे पहले, भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 145 रन से की। भारत के लिए केएल राहुल और पंत ने पारी आगे बढ़ाई। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत तेजी से रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए। पंत 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई। पंत के आउट होते ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई। भारत ने पहले सत्र में 103 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। भारत ने शुरुआत सत्र में 4.58 के रन रेट से बल्लेबाजी की।

03:18 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: लॉर्ड्स में माहौल हुआ गर्म

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय जैक क्राउली दो और बेन डकेट खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय गेंदबाजों पर अब चौथे दिन इंग्लैंड की पारी जल्द समेटने की जिम्मेदारी होगी जिससे भारत को ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं मिल सके। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले लॉर्ड्स पर माहौल तनावपूर्ण हुआ और भारतीय खिलाड़ियों की समय बर्बाद करने को लेकर जैक क्राउली और बेन डकेट से नोकझोंक हो गई। 

03:17 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: राहुल का शतक, पंत-जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद बढ़त लेने से चूका भारत

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक और उपकप्तान ऋषभ पंत तथा रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के बावजूद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बढ़त हासिल करने से चूक गई। भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में इतना ही स्कोर बनाया था। जब जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल रहेगी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने शेष विकेट नियमित अंतराल पर गंवा दिए। 

01:00 PM, 13-Jul-2025

Ind vs Eng Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, केएल राहुल क्रीज पर; भारत को जीत के लिए चाहिए 135 रन

Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 3rd Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट के तीसरे मुकाबले का आज चौथा दिन है। दोनों टीमों की पहली पारी 387 के स्कोर पर ही समाप्त हुईं। इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं। भारतीय गेंदबाज मेजबानों को जल्द से जल्द ऑलआउट करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें