भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई, जबकि इंग्लैंड ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय जैक क्राउली दो और बेन डकेट खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने से चूक गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे और भारत भी इतने ही रन बना सका जिससे पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।
इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब बुमराह के ओवर में क्राउली समय पास करने के लिए ब्रेक ले रहे थे। बुमराह सहित भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस बात से नाराज दिखे। दरअसल, इंग्लैंड की पारी उस वक्त शुरू हुई जब दिन का खेल समाप्त होने के करीब था। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज बिना किसी जायज कारण के समय बर्बाद कर रहे थे। बुमराह की गेंद फेंकने के बाद क्राउली ने अंगुली में चोट लगने का हवाला देकर फिजियो को मैदान पर बुलाया। इससे गिल सहित पूरी भारतीय टीम ने उनको आड़े हाथों लिया। इस दौरान क्राउली और गिल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। डकेट भी गिल के गर्म तेवर का शिकाए हुए। इससे क्राउली और डकेट चिढ़ गए।
बुमराह का ओवर जैसे ही खत्म हुआ क्राउली ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए। ऐसा लग रहा था कि वह बुमराह का सामना करने से डर रहे हैं। स्टंप्स के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे तो भी माहौल गर्म ही नजर आया। इंग्लैंड की नजरें अब चौथे दिन मजबूत स्कोर बनाने पर होंगी, जबकि भारतीय टीम जल्द से जल्द इंग्लैंड की दूसरी पारी समेटना चाहेगी।
भारत को पहली पारी में 387 रन पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली के साथ बेन डकेट क्रीज पर उतरे हैं।
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने से चूक गई है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे और भारत भी इतने ही रन बना सका जिससे पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। भारत के लिए केएल राहुल ने शतक लगाया, जबकि ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़े। इसके बावजूद भारतीय टीम बढ़त लेने में सफल नहीं रही। भारत ने पिछले चार विकेट 11 रन के अंतराल पर गंवाए जिस कारण वह बढ़त हासिल नहीं करने में कामयाब नहीं हो सकी।
भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 145 रन से की। भारत के लिए केएल राहुल और पंत ने पारी आगे बढ़ाई। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। पंत तेजी से रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए। पंत 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई। पंत के आउट होते ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई। भारत ने पहले सत्र में 103 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। भारत ने शुरुआत सत्र में 4.58 के रन रेट से बल्लेबाजी की।
लंच ब्रेक के बाद राहुल ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया, लेकिन राहुल शतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। राहुल 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने उपयोगी साझेदारी की जिससे भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया। बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। नीतीश और जडेजा के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई।
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। जडेजा ने 87 गेंदों पर पचासा पूरा किया। जडेजा का यह इस दौरे पर लगातार तीसरा अर्धशतक है। जडेजा की शानदार पारी से भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंचा। भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 131 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। जडेजा जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 376 रन था। यानी भारतीय टीम बढ़त लेने से 12 रन ही दूर थी, लेकिन भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और बढ़त हासिल नहीं कर सकी।
भारत के लिए नीतीश ने 30, वॉशिंगटन सुंदर ने 23 और आकाश दीप ने सात रन बनाए, जबकि बुमराह खाता भी नहीं खोल सके और सिराज भी खाता खोले बिना नाबाद लौटे। इससे पहले, भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए थे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को दो-दो विकेट मिले। वहीं, ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली।
ब्रायडन कार्स ने भारत को आठवां झटका देते हुए आकाश दीप को पवेलियन भेजा। आकाश दीप सात रन बनाकर आउट हुए। भारत ने आठ विकेट पर 385 रन बना लिए हैं और वह इंग्लैंड से महज दो रन पीछे है।
भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा है। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 131 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। भारत का स्कोर सात विकेट पर 376 रन है और टीम इंग्लैंड से फिलहाल 11 रन पीछे चल रही है।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में 350 रन पूरे कर लिए हैं। भारत अभी इंग्लैंड से 35 रन पीछे है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। जडेजा ने 87 गेंदों पर पचासा पूरा किया। जडेजा का यह इस दौरे पर लगातार तीसरा अर्धशतक है। भारत का स्कोर पहली पारी में 330 रन के पार पहुंच गया है। जडेजा के साथ क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर भी मौजूद हैं। भारत फिलहाल इंग्लैंड से 52 रन पीछे चल रहा है।
बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट कर भारत को छठा झटका दिया है। नीतीश और जडेजा के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। जडेजा अभी क्रीज पर मौजूद हैं और अर्धशतक लगाने के करीब हैं। भारत फिलहाल इंग्लैंड से 61 रन पीछे चल रहा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत के लिए जडेजा के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पांच विकेट पर 317 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 70 रन पीछे चल रहा है।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन टी ब्रेक तक पहली पारी में पांच विकेट पर 316 रन बनाए हैं। भारत ने दूसरे सत्र में केएल राहुल का विकेट गंवाया जो शतक लगाकर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और इंग्लैंड को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी। फिलहाल जडेजा 40 और नीतीश 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड से अभी 71 रन पीछे चल रही है।
रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया है। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड से 75 रन पीछे चल रही है।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। जडेजा और नीतीश रेड्डी के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड से 87 रन पीछे चल रही है।
राहुल के आउट होने के बाद जडेजा ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे भारत का स्कोर पहली पारी में 280 रन के पार पहुंच गया है। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड से 102 रन पीछे चल रही है।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं। राहुल 177 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 254 रन के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक पूरा किया। राहुल ने 176 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट शतक है। भारत का स्कोर पहली पारी में चार विकेट पर 254 रन हो गया है और वह इंग्लैंड से अभी 133 रन पीछे है। क्रीज पर राहुल के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहले सत्र में ऋषभ पंत के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया था। अब क्रीज पर केएल राहुल का साथ देने रवींद्र जडेजा उतरे हैं। राहुल शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में एक विकेट गंवाया। केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शुरुआती सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारत ने आज तीन विकेट पर 145 रन से आगे खेलना शुरू किया। पंत और राहुल अच्छी लय में दिखे और जिनकी मदद से भारत ने लंच ब्रेक तक पहली पारी में चार विकेट पर 248 रन बनाए। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड से 139 रन पीछे चल रही है।
पंत तेजी से रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए। पंत 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई। पंत के आउट होते ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई। भारत ने पहले सत्र में 103 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट गंवाया। भारत ने शुरुआत सत्र में 4.58 के रन रेट से बल्लेबाजी की। केएल राहुल 98 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। पंत तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए और अपना विकेट गंवा बैठे। पंत 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत और केएल राहुल के बीच अब तक 109 रनों की साझेदारी हो चुकी है और भारत का पहली पारी में स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रही है।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 200 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड से फिलहाल 187 रन पीछे चल रही है। केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 90+ रनों की साझेदारी भी हो चुकी है।
ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए साझेदारी 70+ रनों की हो गई है। पहली पारी में भारत का स्कोर 170 रन के पार पहुंच गया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने तीन विकेट पर 145 रन से पहली पारी आगे बढ़ाई है। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और ऋषभ पंत मौजूद हैं।
दूसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत खराब हुई। बुमराह ने पहले सत्र में तीन विकेट झटके। उन्होंने बेन स्टोक्स (44), जो रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद मोर्चा जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने संभाला। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई जिसे मोहम्मद सिराज ने तोड़ा। उन्होंने जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया, जो 56 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बुमराह ने जोफ्रा आर्चर के रूप में इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। बुमराह ने इस तरह पारी में पांच विकेट लिए। बुमराह भारत के 15वें गेंदबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं। वहीं, बुमराह विदेशी धरती पर सर्वाधिक बार फाइव-फर लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर भी यह जारी रखा है। बुमराह ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में फाइव-फर लिया था और अब तीसरे टेस्ट में भी वह ऐसा करने में सफल रहे। बुमराह विदेश में सबसे ज्यादा बार पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने 13वीं बार विदेश में टेस्ट मैच में फाइव-फर लिया है, जबकि कपिल ने 12 बार ऐसा किया था। भारत के खिलाफ पहली पारी में ब्रायडन कार्स अपना पहला अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। उन्होंने 83 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्हें सिराज ने बोल्ड किया। शोएब बशीर एक रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले मुकाबले के शुरुआती दिन जैक क्राउली ने 18, बेन डकेट ने 23, ओली पोप ने 44 रन बनाए थे। वहीं, भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले, इंग्लैंड के लिए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने शतकीय और जैमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने दूसरे दिन चार विकेट पर 251 रन से आगे खेलना शुरू किया। जो रूट 99 और बेन स्टोक्स ने 39 रन से आगे पारी बढ़ाई। रूट ने दिन के खेल की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक पूरा किया। रूट का लॉर्ड्स मैदान पर यह लगातार तीसरा शतक है। वह तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में लगातार तीन शतक लगाए हैं। रूट के टेस्ट करियर का यह 37वां सैकड़ा है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए। रूट शतक लगाने के बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। रूट 199 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए।
इंग्लैंड को शुभमन गिल के रूप में तीसरी सफलता मिली। क्रिस वोक्स ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। पिछले टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले कप्तान गिल तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए राहत की बात यह रही कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे। पंत पहले दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने दूसरे दिन भी विकेटकीपिंग नहीं की थी और उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने ही विकेट के पीछे जिम्मा संभाला था। हालांकि, बल्लेबाजी के लिए पंत उतरे जिससे उनकी चोट को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा।
इंग्लैंड को ऑलआउट करने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्द गंवाया जो आठ गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर हैरी ब्रूक को कैच थमा बैठे। इसके बाद केएल राहुल ने करुण नायर के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। इसे बेन स्टोक्स ने करुण को आउट कर तोड़ा। करुण अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 62 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हो गए।
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने जहां इंग्लैंड को पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने से रोका, वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकर भारतीय पारी को संभाले रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 242 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला है।
Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 3rd Test 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट की थी। भारत की नजरें अब बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।