भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, इस आधार पर उन्हें 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 38 गेंदों में 28 और करुण नायर 18 गेंदों में सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में भारत को पहला झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में छह चौके की मदद से 28 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे दिन भारत की नजर इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखने पर होगी।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत 77/3 के स्कोर से की थी। उन्हें शुरुआत में ही दो झटके लगे थे। मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 368 गेंदों में 303 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया जबकि स्मिथ ने 137 गेंदों में अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया।
दूसरे सत्र का खेल 355/5 के स्कोर पर समाप्त हुआ था। हालांकि, तीसरे सत्र में आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया और स्मिथ के साथ हुई 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी को तोड़ा। ब्रूक 234 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्मिथ 207 गेंदों में 21 चौके और चार छक्के की मदद से 184 रन बनाकर नाबाद रहे। आकाश दीप ने स्मिथ के अलावा तीसरे सत्र में क्रिस वोक्स को करुण नायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद सिराज ने ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को पवेलियन की राह दिखाई। तीनों खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह और आकाश दीप ने चार विकेट हासिल किए।
भारत को दूसरी पारी में पहला झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में छह चौके की मदद से 28 रन बना पाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर करुण नायर आए हैं।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 180 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। अब वह इंग्लैंड के सामने अच्छा लक्ष्य रखना चाहेगी।
तीसरे सत्र में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इस आधार पर भारत ने 180 रन की बढ़त हासिल कर ली है।77/3 के स्कोर से तीसरे दिन का खेल शुरू करने उतरी इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके लगे थे। मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 368 गेंदों में 303 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया जबकि स्मिथ ने 137 गेंदों में अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया।
दूसरे सत्र का खेल 355/5 के स्कोर पर समाप्त हुआ था। हालांकि, तीसरे सत्र में आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया और स्मिथ के साथ हुई 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी को तोड़ा। ब्रूक 234 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्मिथ 207 गेंदों में 21 चौके और चार छक्के की मदद से 184 रन बनाकर नाबाद रहे। आकाश दीप ने स्मिथ के अलावा तीसरे सत्र में क्रिस वोक्स को करुण नायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद सिराज ने ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को पवेलियन की राह दिखाई। तीनों खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह और आकाश दीप ने चार विकेट हासिल किए।
इंग्लैंड को नौवां झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने जोश टंग को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह सिराज ने पांच विकेट हॉल पूरा कर लिया। अब स्मिथ का साथ देने शोएब बशीर आए हैं।
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। उन्होंने ब्रायडन कार्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर जोश टंग आए हैं।
इंग्लैंड को सातवां झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने क्रिस वोक्स को करुण नायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब क्रीज पर ब्रायडन कार्स और जेमी स्मिथ मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 395/7 है।
आकाश दीप ने इंग्लैंड को छठा झटका तीसरे सत्र में दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह 234 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जेमी स्मिथ के साथ 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 387 रन है। मेजबान फिलहाल भारत से 200 रन पीछे है। अब स्मिथ का साथ देने क्रिस वोक्स आए हैं।
स्मिथ और ब्रूक के बीच 365 गेंदों में 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। ब्रूक 158 और स्मिथ 168 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 386/5 है।
दूसरे सत्र में भारत को कोई विकेट नहीं मिला। अब तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। स्मिथ और ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक के बीच 323 गेंदों में 271 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर 355/5 है। भारत से अभी भी टीम 232 रन पीछे है।
स्मिथ और ब्रूक के बीच 250 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 330 के पार पहुंच गया है।
जेमी स्मिथ ने 144 गेंदों में 150 रन पूरे कर लिए। वह छठे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 239 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। दोनों भारत के सामने दीवार बन गए हैं। इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 320 रनों के पार पहुंच गया है।
दूसरे सत्र में भी स्मिथ और ब्रूक भारत के लिए मुसीबत बने हैं। दोनों के बीच 210 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 300 रनों के पार पहुंच गया है।
स्मिथ और ब्रूक भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन गए हैं। दोनों के बीच 200 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है और दोनों अपने-अपने शतक भी पूरे कर चुके हैं। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की छठे या उससे निचले विकेट के लिए यह पहली 200+ रनों की साझेदारी है। इससे पहले इंग्लैंड के लिए इस स्थिति में सर्वोच्च साझेदारी 198 रनों की थी, जो रूट और जेम्स एंडरसन के बीच 2014 में ट्रेंट ब्रिज में हुई थी। वह अब भी टेस्ट क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। टेस्ट इतिहास में यह तीसरी बार हुआ है जब किसी मैच में छठे या उससे निचले विकेट के लिए दोनों टीमों ने 200+ रन की साझेदारी की हो। इससे पहले यह कारनामा 1955 में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (ब्रिजटाउन) और 2009 में भारत बनाम श्रीलंका (अहमदाबाद) टेस्ट में हुआ था। भारत को छठे विकेट की तलाश है। इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 280 के पार पहुंच गया है।
जेमी स्मिथ के बाद हैरी ब्रूक ने भी शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 137 गेंदों में अपने करियर का नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। पिछले मैच की पहली पारी में ब्रूक 99 पर आउट हो गए थे। हालांकि, अब उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया है। छठे विकेट के लिए स्मिथ और ब्रूक के बीच 190 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 270 रनों के पार पहुंच गया है। भारत को छठे विकेट की तलाश है।
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। हैरी ब्रूक (91) और जेमी स्मिथ (102) क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 160 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 249 रन है।
तीसरे दिन की शुरुआत झटके के साथ हुई। मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 154 गेंदों में 165 रनों की साझेदारी हो चुकी है। स्मिथ ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। इससे पहले उन्होंने 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वह 82 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 102 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। उनका साथ देने के लिए हैरी ब्रूक भी मौजूद हैं जिन्होंने 127 गेंदों में 91 रन बना लिए हैं। लंच तक इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 249 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम भारत से 338 रन पीछे है।
जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और हैरी ब्रूक के साथ 160 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर 250 के करीब पहुंच गया है।
हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 180 रनों के पार पहुंच गया है।
हैरी ब्रूक के बाद जेमी स्मिथ ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 43 गेंदों में पचासा जड़ा। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर 160 रन के पार पहुंच गया है।
इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत को छठे विकेट की तलाश है।
हैरी ब्रूक ने 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और जेमी स्मिथ के साथ 40 से अधिक रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर भी पांच विकेट पर 120 रन के पार पहुंच गया है।
हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 110 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
रूट और स्टोक्स को तीसरे दिन के दूसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। रूट 22 रन और स्टोक्स बिना खाता खोले आउट हो गए। अब क्रीज पर हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 88/5 है।
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। हैरी ब्रूक (30) और जो रूट (18) क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने दूसरे दिन तीन विकेट खोकर 77 रन बनाए और भारत से 510 रन पीछे है।
दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए थे और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय ब्रूक 30 और रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला था।
भारत की पहली पारी दूसरे दिन 587 रन पर ऑलआउट हुई थी और भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए थे। जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरी भारतीय टीम को आकाश दीप ने दोहरी सफलता दिलाई। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। आकाश ने पहले शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर बेन डकेट को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर ओली पोप को पवेलियन भेजा। डकेट और पोप खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जैक क्रावली को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। क्रावली 30 गेंदों पर तीन चौकोंं की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।
Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 2nd Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। भारत ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 587 रन बनाए हैं। फिलहाल इंग्लैंड की पहली पारी जारी है। जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे दिन का खेल 77/3 के स्कोर से शुरू होगा।