फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 77/3; भारत से फिलहाल 510 रन पीछे

Thu, 03 Jul 2025 11:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

India vs England (Ind vs Eng) 2nd Test 2025: भारत ने दूसरे दिन बल्ले के बाद गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जबकि स्टंप्स तक इंग्लैंड के तीन विकेट भी गिराए। इंग्लैंड की टीम फिलहाल भारत से 510 रन पीछे चल रही है। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की पहली पारी दूसरे दिन 587 रन पर ऑलआउट हुई थी और भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए। हालांकि, हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय ब्रूक 30 और रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 

जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरी भारतीय टीम को आकाश दीप ने दोहरी सफलता दिलाई। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। आकाश ने पहले शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर बेन डकेट को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर ओली पोप को पवेलियन भेजा। डकेट और पोप खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जैक क्रावली को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। क्रावली 30 गेंदों पर तीन चौकोंं की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। 

इससे पहले, कप्तान गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। गिल ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 203 रनों की साझेदारी की और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ 140+ रनों की साझेदारी की। 

10:59 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: रूट-ब्रूक टिके

शुरुआती झटके लगने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी संभाली। ब्रूक और रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 45+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

10:02 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जैक क्रावली 19 रन बनाकर आउट

सिराज ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। उन्होंने जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया। वह 30 गेंदों में सिर्फ 19 रन बना पाए। अब क्रीज पर जो रूट और हैरी ब्रूक मौजूद हैं।

विज्ञापन
09:38 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: डकेट के बाद पोप आउट

आकाश दीप ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। उन्होंने ओली पोप को अपना शिकार बनाया। वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अब जैक क्राउली का साथ देने जो रूट आए हैं।

09:36 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: 13 पर इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को पहला झटका 13 रन के स्कोर पर आकाश दीप ने दिया। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर ओली पोप आए हैं।

विज्ञापन
09:22 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

भारत की पहली पारी 587 रन पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए जैक क्रावली और बेन डकेट पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

09:10 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी समाप्त

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 587 रन पर ऑलआउट हो गई है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया और 269 रनों की पारी खेली। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाए जिससे भारत इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने तीन विकेट झटके, जबकि क्रिस वोक्स और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और जो रूट को एक-एक विकेट मिला। 

भारत ने दूसरे दिन पांच विकेट पर 310 रन से पारी आगे बढ़ाई। भारत के लिए गिल और जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े। इस साझेदारी को जोश टंग ने जडेजा को आउट कर तोड़ा। जडेजा 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी आगे बढ़ाई और अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। टी ब्रेक से पहले भारत को सुंदर के रूप में सातवां झटका लगा। सुंदर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

टी ब्रेक के बाद गिल भी ज्यादा देर पारी आगे नहीं बढ़ा सके और आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। गिल जब आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 574 रन था। भारत ने अपने अगले दोनों विकेट 13 रन के अंतराल पर गंवाए। भारत के लिए आकाश दीप छह और मोहम्मद सिराज आठ रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। 

08:47 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को आकाश दीप के रूप में नौवां झटका लगा है। आकाश 13 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। 

08:42 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल पवेलियन लौटे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल 269 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और तिहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन टी ब्रेक के बाद जोश टंग की गेंद पर ओली पोप को आसान सा कैच थमा बैठे। गिल ने 387 गेंदों की अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए। गिल की दमदार बल्लेबाजी के दम पर ही भारत पहली पारी में 570 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा है। 

08:32 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दोहरा शतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 560 रन के पार पहुंच गया है। 

08:12 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: टी तक भारत का स्कोर 564/7

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक तक पहली पारी में सात विकेट पर 564 रन बना लिए हैं। भारत ने दूसरे सत्र में भी दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सत्र में कुल 145 रन जोड़े और सिर्फ एक विकेट गंवाया। रूट ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। सुंदर 42 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे सत्र में गिल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया। गिल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और 265 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, आकाश दीप खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:02 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: सुंदर अर्धशतक से चूके

जो रूट ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। सुंदर अर्धशतक से चूक गए और 103 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर और कप्तान शुभमन गिल के बीच सातवें विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी हुई। 

07:44 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल के 250 रन पूरे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 250 रन पूरे कर लिए हैं। गिल की दमदार बल्लेबाजी से भारत का स्कोर 530 रन के पार पहुंच गया है। गिल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच सातवें विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

07:25 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत के 500 रन पूरे

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 500 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्कोर बना लिया है। क्रीज पर गिल के साथ वॉशिंगटन सुंदर भी मौजूद हैं। गिल और सुंदर के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

06:55 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल का दोहरा शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा। गिल के टेस्ट करियर का यह पहला दोहरा शतक है। गिल पहले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है। वह 311 गेंद पर ऐसा करने में सफल रहे। 

06:38 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल दोहरे शतक के करीब

भारतीय कप्तान शुभमन गिल दोहरा शतक जड़ने के करीब पहुंच गए हैं। गिल की शानदार पारी से भारत का स्कोर 450 रन के पार पहुंच गया है। उनका साथ देने के लिए वॉशिंगटन सुंदर भी क्रीज पर मौजूद हैं। 

06:12 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहले सत्र में एक विकेट गंवाया था, लेकिन कप्तान गिल क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने वॉशिंगटन सुंदर भी मैदान पर उतर चुके हैं। भारत ने अब तक पहली पारी में 420 रन बना लिए हैं। 

05:33 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: लंच तक भारत का स्कोर 419/6

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में रवींद्र जडेजा का विकेट गंवाया। लंच ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 419 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 168 रन और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर मौजूद हैं। भारत के लिए दूसरे दिन जडेजा और गिल ने अच्छी शुरुआत की। जडेजा ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया। दोनों बल्लेबाज अच्छी साझेदारी निभा रहे थे, लेकिन टंग ने जडेजा को आउट कर भारत को छठा झटका दिया। जडेजा 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल और जडेजा के बीच 203 रनों की साझेदारी हुई जिससे भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचा।  

05:19 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जडेजा पवेलियन लौटे

जोश टंग ने रवींद्र जडेजा को आउट कर इंग्लैंड को छठी सफलता दिलाई। जडेजा और गिल के बीच छठे विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी हुई जिसे टंग ने तोड़ा। जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन इससे चूक गए। जडेजा 137 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। 

05:13 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत का स्कोर 400 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का स्कोर पहली पारी में 400 रन के पार पहुंच गया है। भारत के लिए कप्तान गिल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अच्छी साझेदारी निभा रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए अब तक 180+ रनों की साझेदारी कर ली है। 

04:45 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल के 150 रन पूरे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। गिल ने जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। भारत का स्कोर 375 रन के पार पहुंच गया है।  

04:18 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत का स्कोर 350

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 350 रनों का आंकड़ा छू लिया है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 139 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

03:49 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जडेजा का अर्धशतक

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 80 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके टेस्ट करियर का 23वां पचासा है। जडेजा और गिल के बीच छठे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई है जिससे भारत का स्कोर 320 रन के पार पहुंच गया है। 

03:34 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल-जडेजा के बीच शतकीय साझेदारी

कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। गिल 115 रन और जडेजा 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर पहली पारी में 310 रन के पार पहुंच गया है। 

03:31 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 310 रन से आगे बढ़ाई है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। 

02:46 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल ने जड़ा शतक

गिल ने लीड्स के बाद एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। भारतीय कप्तान ने 199 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां सैकड़ा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी शतक लगाया था। उससे पहले 2024 में जब इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तब गिल ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 110 रनों की पारी खेली थी। इस तरह गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बन गए। बतौर कप्तान भी गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। उनसे पहले यह कारनामा विजय हजारे और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया था। दोनों ने क्रमश: दिल्ली और ब्रेबोर्न (1951-52) व लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड (1990) में यह कारनामा किया था।

02:45 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जायसवाल शतक से चूके

इसके बाद मोर्चा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने संभाला। दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। जायसवाल के बाद गिल को पंत का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए कुछ अच्छे शॉट्स खेले और 47 रन जोड़े, लेकिन शोएब बशीर ने उपकप्तान को अपना शिकार बनाया। वह 42 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं,  इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला मैच खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ एक रन बना पाए। उन्हें क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया। 

02:43 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: केएल दो रन बनाकर आउट

भारत की पहली पारी झटके के साथ शुरू हुई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल को करुण नायर का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने करुण नायर को अपना शिकार बनाया। वह 50 गेंदों में पांच चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। 

02:41 PM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पहले दिन भारत का स्कोर 310/5

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। बुधवार का खेल समाप्त होने तक शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हो चुकी है। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

11:35 AM, 03-Jul-2025

Ind vs Eng Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 77/3; भारत से फिलहाल 510 रन पीछे

Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 2nd Test 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से 300 रन का स्कोर पार कर लिया था और अब उसकी नजरें मजबूत स्कोर बनाने पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें