फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, गिल और जडेजा के बीच 99 रन की साझेदारी; भारत का स्कोर 310/5

Wed, 02 Jul 2025 11:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच में इंग्लैंड से पिछले मैच की हार का बदला लेने के उद्देश्य से उतरी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है और भारत ने पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: 
IND vs ENG Playing-11: भारतीय टीम में तीन बदलाव, शार्दुल-सुदर्शन और बुमराह बाहर, दो स्पिनरों के साथ उतरा भारत
IND vs ENG: एजबेस्टन में जब पिछली बार हुई थी टक्कर तो बुमराह ने ब्रॉड को धो डाला था, एक ओवर में बटोरे थे 35 रन
Shami-Hasin Jahan: 'शमी ने मुझे नौकरी छोड़ने को कहा, इतना प्यार करती थी कि मैं तैयार हो गई', हसीन जहां का बयान
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा-शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:08 PM, 02-Jul-2025

पहले दिन का खेल समाप्त

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। बुधवार का खेल समाप्त होने तक शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हो चुकी है। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

केएल दो रन बनाकर आउट
भारत की पहली पारी झटके के साथ शुरू हुई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल को करुण नायर का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने करुण नायर को अपना शिकार बनाया। वह 50 गेंदों में पांच चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। 

जायसवाल शतक से चूके
इसके बाद मोर्चा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने संभाला। दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। जायसवाल के बाद गिल को पंत का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए कुछ अच्छे शॉट्स खेले और 47 रन जोड़े, लेकिन शोएब बशीर ने उपकप्तान को अपना शिकार बनाया। वह 42 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं,  इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला मैच खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ एक रन बना पाए। उन्हें क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया। 

गिल ने जड़ा शतक
गिल ने लीड्स के बाद एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। भारतीय कप्तान ने 199 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां सैकड़ा पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी शतक लगाया था। उससे पहले 2024 में जब इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तब गिल ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में 110 रनों की पारी खेली थी। इस तरह गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बन गए। बतौर कप्तान भी गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। उनसे पहले यह कारनामा विजय हजारे और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया था। दोनों ने क्रमश: दिल्ली और ब्रेबोर्न (1951-52) व लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रैफर्ड (1990) में यह कारनामा किया था।

10:42 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: गिल का शतक

लगातार दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने शतक जड़ा है। उन्होंने 199 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां सैकड़ा पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत का स्कोर 300 के करीब पहुंच गया है।

10:08 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा

भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा के बीच 40+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
09:15 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: नीतीश रेड्डी एक रन बनाकर आउट

भारत को पांचवां झटका क्रिस वोक्स ने दिया। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को बोल्ड किया। इंग्लैंड में अपना पहला मैच खेलने उतरे रेड्डी सिर्फ एक रन बना पाए। अब गिल का साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा आए हैं।

09:08 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: ऋषभ पंत 25 रन बनाकर आउट

भारत को चौथा झटका शोएब बशीर ने 208 के स्कोर पर दिया। उन्होंने उपकप्तान ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। वह 42 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंत ने गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।

विज्ञापन
08:51 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा पचासा

शुभमन गिल ने 125 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह ऋषभ पंत के साथ 32 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 194 रन हो गया है।

08:34 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 182/3 है।

08:15 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: चायकाल तक भारत का स्कोर 182/3

दूसरे सत्र में भारत ने तीसरा विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया। वह 107 गेंदों में 13 चौके की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल 42 और उपकप्तान ऋषभ पंत 14 रन बनाकर डटे हुए हैं। भारत ने पहली पारी में तीन विकेट पर 182 रन बना लिए हैं।

07:43 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जायसवाल शतक से चूके

भारत को तीसरा झटका बेन स्टोक्स ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 107 गेंदों में 13 चौके की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज ने शुभमन गिल के साथ 66 रनों की साझेदारी निभाई। अब गिल का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं।

07:27 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: यशस्वी और गिल के बीच 50+ रन की साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

07:06 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: यशस्वी और गिल के बीच पनप रही साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों ने 81 गेंदों में 37 रन जोड़े हैं। भारत का स्कोर भी दो विकेट पर 130 के पार पहुंच गया है।

06:42 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत का स्कोर 110 के पार पहुंचा

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत का स्कोर 110 के पार पहुंच गया है।

06:15 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। यशस्वी जायसवाल 62 और शुभमन गिल एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। लंच तक भारत ने दो विकेट पर 98 रन बनाए थे। 

05:35 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: लंच तक भारत का स्कोर 98/2

पहले सत्र में भारत ने दो विकेट गंवाए। केएल राहुल दो और करुण नायर 31 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 62 और शुभमन गिल एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। लंच तक भारत का स्कोर 98/2 है।

05:25 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को दूसरा झटका लगा

भारत को दूसरा झटका ब्रायडन कार्स ने दिया। उन्होंने करुण नायर को अपना शिकार बनाया। वह 50 गेंदों में पांच चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। नायर ने यशस्वी जायसवाल के साथ 90 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान शुभमन गिल आए हैं।

05:17 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा पचासा

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 59 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और करुण नायर के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

05:12 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: यशस्वी-करुण के बीच 60+ रन की साझेदारी

यशस्वी जायसवाल और करुण नायर के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर भी 70 रन के पार पहुंच गया है। इंग्लैंड को दूसरे विकेट की तलाश है।

04:50 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत का स्कोर एक विकेट पर 50 रन के पार

भारत ने एक विकेट पर 50 से ज्यादा रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और करुण नायर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।

04:11 PM, 02-Jul-2025

IND vs ENG Test Live : भारत को पहला झटका

भारत को 15 के स्कोर पर पहला झटका लगा। पारी के नौवें ओवर में वोक्स की गेंद पर डिफेंस करने के चक्कर में राहुल बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेट पर जा लगी। राहुल दो रन बना सके। पिछले टेस्ट में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। हालांकि, इस टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चला। राहुल के आउट होने पर करुण नायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, यशस्वी 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

03:58 PM, 02-Jul-2025

IND vs ENG Test Live : राहुल और यशस्वी क्रीज पर

राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। यशस्वी 12 रन और राहुल एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। पारी के सातवें ओवर में यशस्वी का जीवनदान मिला। वोक्स की गेंद सीधे जाकर पैड पर लगी। इंग्लैंड की अपील को ऑनफील्ड अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद स्टोक्स ने डीआरएस का इस्तेमाल किया। रिप्ले में दिखा कि गेंद इन लाइन पिच हो रही थी और इम्पैक्ट भी सही था। गेंद ने बल्ले का भी किनारा नहीं लिया था और सीधे जाकर पैड पर लगी थी। हालांकि, विकेट पर टकराने पर वह अंपायर्स कॉल हुआ और इस तरह यशस्वी बच गए। 

03:32 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की पहली पारी शुरू

भारत की पहली पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

03:03 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

IND vs ENG Playing-11: भारतीय टीम में तीन बदलाव, शार्दुल-सुदर्शन और बुमराह बाहर, दो स्पिनरों के साथ उतरा भारत

03:01 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव की घोषणा की। शार्दुल की जगह नीतीश, और बुमराह की जगह आकाश दीप को शामिल किया गया है। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर भी खेल रहे हैं।

02:36 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: नीतीश को मिलेगा मौका?

पहले टेस्ट में शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर थे लेकिन संभव है कि बल्लेबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को दूसरे टेस्ट में जगह मिले। शार्दुल ने पहले टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया लेकिन एक टेस्ट के बाद बाहर करना भी ज्यादती होगी। जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर भी संदेह है। अगर वह दूसरा टेस्ट नहीं खेलते हैं तो तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे। बुमराह के नहीं खेलने पर इस तिकड़ी को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी।

02:35 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: स्पिनरों की भूमिका रहेगी अहम

बर्मिंघम में मौसम गर्म है और पिच पर ऊपर घास है लेकिन नीचे से यह सूखी है। इसी मैदान पर तीन साल पहले इंग्लैंड ने 378 रन का लक्ष्य हासिल करके सीरीज ड्रॉ कराई थी। पिछले कुछ साल में काउंटी क्रिकेट में इस मैदान पर काफी रन बने हैं। इस मैदान पर स्पिनरों की भूमिका अहम होगी और भारत को तय करना है कि वे रवींद्र जडेजा की मदद करने वाले वॉशिंगटन सुंदर को उतारेगा या विकेट लेने में माहिर कुलदीप को जगह मिलेगी। यह तो तय है कि भारत दो स्पिनरों के साथ उतरेगा।

02:34 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: पारंपरिक सोच से अलग हटकर लेने होंगे फैसले

भारत के सामने इस टेस्ट में सबसे बड़ी चुनौती टीम संयोजन है। पिछले टेस्ट में भारत तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज, एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर, एक स्पिनर और सात बल्लेबाजों के साथ उतरा था। पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहे थे जो भारत की हार का कारण बना था। लीड्स में गेंदबाजों ने जिस तरह निराशाजनक प्रदर्शन किया उसे देखते हुए भारत को ऐसे गेंदबाजों को चुनना होगा जो 20 विकेट ले सकें। एजबेस्टन की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है, ऐसे में चयन के मामले में टीम प्रबंधन को पारंपरिक सोच से अलग हटकर फैसले लेने होंगे। हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड ने जब 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया तब भारतीय टीम प्रबंधन ने खुद स्वीकार किया था कि कुलदीप यादव की कमी टीम को खली। सहायक कोच रयान टेन डस्काटे ने कहा कि भारत टीम संयोजन तलाशने की कोशिश में है जिससे बल्लेबाजी की गहराई पर असर नहीं पड़े और ऐसे गेंदबाज भी हों जो 20 विकेट ले सकें।

02:33 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: बर्मिंघम का किला भेदने उतरेगी भारतीय टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम की नजरें सीरीज में वापसी करने पर टिकी होंगी। भारत के लिए बर्मिंघम टेस्ट में वापसी करना आसान नहीं होगा। बर्मिंघम में 1967 से भारतीय टीम ने आठ मैच खेले हैं जिसमें सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

12:29 PM, 02-Jul-2025

Ind vs Eng Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, गिल और जडेजा के बीच 99 रन की साझेदारी; भारत का स्कोर 310/5

Live Cricket Score, India vs England (Ind vs Eng) 2nd Test 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग  में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में इंग्लैंड से पिछले मैच की हार का बदला लेने के उद्देश्य से उतरेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें