इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। गुरुवार को कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 44 ओवर में 10 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की मदद से 44.1 ओवर में छह विकेट पर 235 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
इंग्लैंड को छठा झटका गुरनूर बरार ने दिया। उन्होंने कोहली के हाथों विल जैक्स को कैच कराया। वह 44 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। अब जो रूट का साथ देने गस एटकिंसन आए हैं।
इंग्लैंड को पांचवां झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को बोल्ड किया। वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जो रूट का साथ देने विल जैक्स आए हैं। 26 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 125 रन है।
इंग्लैंड को तीसरा झटका गुरनूर बरार ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। अब जो रूट और सैम करन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
इंग्लैंड को दूसरा झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बेथेल विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमा बैठे। वह 10 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत ने शुरुआती ओवरों में इंग्लैंड पर दबाव बना लिया है।
इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। जसप्रीत बुमराह ने मैच की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। डकेट शून्य पर आउट हुए और भारत को शुरुआती ओवर में बड़ी सफलता मिल गई।
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 234 रनों का लक्ष्य दिया है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने श्रेयस की 66 और विराट की 65 रनों की पारियों की मदद से 44 ओवर में 10 विकेट पर 233 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि साकिब महमूद ने दो विकेट झटके। वहीं, सैम करन और विल जैक्स ने एक-एक सफलता अपने नाम की।
भारत को नौवां झटका एटकिंसन ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया। वह 71 गेंदों में 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बुमराह का साथ देने प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं।
43वें ओवर में बुमराह ने साकिब महमूद के खिलाफ तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन झटके। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
भारत को आठवां झटका गुरनूर बरार के रूप में लगा। साकिब महमूद की गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे गस एटकिंसन के हाथों में चली गई। बरार 15 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। लगातार विकेट गिरने से भारतीय पारी दबाव में आ गई है।
भारत को 36वें ओवर पर दो झटके लगे। सबसे पहले आर्चर की गेंद पर अक्षर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए और विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका कैच लपक लिया। अक्षर पटेल पांच गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शिवम दुबे अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को सीधे आर्चर की ओर खेल बैठे। तेज गेंदबाज ने अपने फॉलो-थ्रू में आसान कैच लपक लिया। शिवम दुबे बिना खाता खोले गोल्डन डक का शिकार हुए। अब श्रेयस अय्यर पर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी तेजतर्रार पारी की बदौलत भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन के करीब पहुंच गया है।
भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली 66 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट लेकर मेजबान टीम को बड़ी सफलता दिलाई।
30 ओवर का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 65 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि श्रेयस अय्यर 33 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों बल्लेबाज टीम की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
विराट कोहली ने 50 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 140 के पार पहुंच गया है।
भारत को तीसरा झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब विराट का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।
भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। विल जैक्स की फ्लाइटेड गेंद पर रोहित बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्वीप लगाने गए, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में चली गई। विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। रोहित ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। अब क्रीज पर विराट कोहली और ईशान किशन मौजद है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शानदार अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए भारत की पारी को संभाला। इस समय रोहित शर्मा 37 गेंदों पर 26 रन और विराट कोहली 29 गेंदों में 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इसके साथ ही भारत का स्कोर भी 100 के पार हो गया है।
14वें ओवर में गस एटकिंसन की गेंद पर रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में चूक गए। पुल शॉट खेलते समय गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछली, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग और आसपास कोई फील्डर मौजूद नहीं होने के कारण गेंद सुरक्षित जगह पर गिरी।
पहले पावरप्ले की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 30 गेंदों में 31 रन की उपयोगी पारी खेलकर आउट हो गए। अब क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूद हैं और दोनों पर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।
भारत को पहला झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। गस एटकिंसन की गेंद पर गिल ने दमदार शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई और बेन डकेट ने आसान कैच लपक लिया। गिल 30 गेंदों में छह चौकों की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड को इस विकेट के साथ पहली सफलता मिली। अब क्रीज पर भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजदू है।
भारत ने छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 30 रन बनाकर शानदार लय में नजर आ रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत ने सधी हुई शुरुआत की है।
भारत की पारी के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा को बड़ा जीवनदान मिला। जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंद पर रोहित का पुल शॉट टॉप एज लेकर हवा में चला गया, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर मौजूद गस एटकिंसन कैच लपकने में नाकाम रहे। वहीं, चौथे ओवर की चौथी गेंद साकिब महमूद की फुल लेंथ गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर थी। शुभमन गिल ने फ्लिक खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पहले बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड से टकराई। इंग्लैंड ने एलबीडब्ल्यू की अपील के साथ डीआरएस लिया, हालांकि अल्ट्राएज में साफ हो गया कि गेंद पहले बल्ले से लगी थी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया।
दूसरे वनडे के लिए भारत की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग के लिए क्रीज पर हैं। वहीं, इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर फेंकने की जिम्मेदारी जोफ्रा आर्चर ने संभाली है।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि केएल राहुल तबियत नासाज होने की वजह से इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला है।
भारत के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार 50 ओवर के प्रारूप में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस साल आईपीएल के दौरान बुमराह को लय हासिल करने और विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन अब लगता है कि उन्होंने अपनी पुरानी फॉर्म वापस पा ली है। इसी तरह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की फॉर्म में वापसी से भी टीम प्रबंधन बेहद खुश होगा।
गिल ने बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में भारत की छह विकेट से जीत में 80 रन बनाए थे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था। भारत उनके जल्द से जल्द फिट होने की उम्मीद कर रहा होगा। पिछले कुछ समय में यह पहला अवसर नहीं है जब गिल को फिटनेस संबंधी समस्या के कारण मैदान छोड़ना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की फिटनेस को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि गिल दूसरे वनडे में खेलने उतरेंगे।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच जीतकर ब्रिटेन दौरे पर जीत का स्वाद चखा था। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवा दी थी, लेकिन गुरुवार को उसके पास वनडे सीरीज अपने नाम करने का मौका रहेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे कार्डिफ में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में यह देखना रोचक होगा कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में बदलाव करती है या नहीं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी पहले मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह गुरुवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं इस पर नजरें रहेंगी।
Live Cricket Score, India vs England (IND vs ENG) 2nd ODI : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर फिलहाल टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। इस मुकाबले में टीम की नजर जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी।