फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, गिल-अक्षर और वाशिंगटन ने जड़े अर्धशतक

Tue, 14 Jul 2026 11:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

India vs England (IND vs ENG) 1st ODI: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में हराया। भारत ने इस तरह इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत का स्वाद चखा। भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।
विज्ञापन
अक्षर और वाशिंगटन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:16 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की जीत

भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे जिसके बाद गिल और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तो उनके पैर में कुछ दिक्कत आ गई और वह मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए और केएल राहुल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अविजित साझेदारी की। अक्षर ने 39 गेंदों पर पचासा पूरा किया, जबकि वाशिंगटन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अक्षर नाबाद 57 और वाशिंगटन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने एक-एक विकेट झटके।

10:55 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: अक्षर का अर्धशतक

अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अक्षर और वाशिंगटन के बीच पांचवें विकेट के लिए 70+ रनों की साझेदारी हो गई है। भारत का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया है।

10:32 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत के 200 रन पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है। इंग्लैंड को अब तक चार सफलता मिली है।

विज्ञापन
10:31 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: अक्षर-सुंदर की साझेदारी

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है।

10:00 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को केएल राहुल के रूप में चौथा झटका लगा है। जोश टंग ने राहुल को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। राहुल तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
09:55 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: श्रेयस रन आउट हुए

भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है। श्रेयस रन आउट होकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 53 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। 

09:46 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल चोटिल हुए

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पैर में उन्हें कुछ दिक्कत हुई जिसके बाद फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। कुछ देर देखने के बाद गिल मैदान से बाहर चले गए। गिल 75 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बना चुके थे, लेकिन रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। 

09:16 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल का अर्धशतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। गिल और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी भी हो गई है जिससे भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। 

09:15 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

गिल और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। 

08:46 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: श्रेयस-गिल की साझेदारी

दो झटके लगने के बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाले रखा है। गिल और श्रेयस के बीच साझेदारी पनप रही है। 

08:22 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को दूसरा झटका

जोफ्रा आर्चर ने विराट कोहली को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। कोहली छह गेंदों पर एक चौकों की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए। 

08:16 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: रोहित पवेलियन लौटे

सैम करन ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है। रोहित 21 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। 

08:09 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: रोहित-गिल की साझेदारी

रोहित शर्मा और भारतीय कप्तान शुभमन गिल के बीच साझेदारी पनप रही है। टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 30 रन पार पहुंच गया है।

07:43 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:13 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड की पारी समाप्त

जो रूट और लियाम डॉवसन के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने भारत को 259 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड की पारी 47.5 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रूट और डॉवसन ने शानदार साझेदारी की जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। रूट 76 गेंदों पर छह चौका और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, डॉवसन ने 83 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई। 

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी। बेन डकेट और जैकब बैथेल ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की जिसे गुरनूर बरार ने तोड़ा। पहला झटका लगने के बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने 80 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद विल जैक्स भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। यहां से रूट और डॉवसन ने साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत के लिए अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। 

07:10 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: अक्षर को तीसरी सफलता

अक्षर पटेल ने आदिल राशिद को आउट कर इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। राशिद पांच गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। अक्षर का इस माच का यह तीसरा विकेट है।

07:00 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड को आठवां झटका

अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। आर्चर छह गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। 

06:50 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: डॉवसन पवेलियन लौटे

अक्षर पटेल ने लियाम डॉवसन को आउट कर इंग्लैंड को सातवां झटका दिया। डॉवसन और रूट के बीच शानदार साझेदारी पनप रही थी, लेकिन अक्षर ने इस तोड़ा। डॉवसन 83 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए। डॉवसन और रूट के बीच सातवें विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी हुई जिससे इंग्लैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका है। 

06:42 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: धोनी स्टेडियम में मौजूद

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच देखने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में मौजूद हैं। धोनी एजबेस्टन के दर्शक दीर्घा में मैच का आनंद लेते हुए नजर आए। इससे पहले वह टी20 सीरीज का मैच देखने भी पहुंचे थे। 

06:38 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: रूट का अर्धशतक

जो रूट ने 57 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। रूट और डॉवसन के बीच सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इंग्लैंड का स्कोर भी 200 रन के पार पहुंच गया है।

06:25 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: डॉवसन का अर्धशतक

लियाम डॉवसन ने भारत के खिलाफ 65 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। डॉवसन और रूट के बीच सातवें विकेट के लिए 80+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

06:08 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: रूट-डॉवसन के बीच साझेदारी

जो रूट और लियाम डॉवसन के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इंग्लैंड का स्कोर भी 160 रन के पार पहुंच गया है। अब भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

05:47 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: डॉवसन-रूट की साझेदारी

लियाम डॉवसन और जो रूट के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत को अब तक छह विकेट मिल चुके हैं, लेकिन डॉवसन और रूट ने इंग्लैंड के लिए मोर्चा संभाले रखा है। 

05:20 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड को छठा झटका

शिवम दुबे ने विल जैक्स को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया है। जैक्स और रूट के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन शिवम ने जैक्स को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ा। जैक्स 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 

05:16 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड के 100 रन पूरे

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 100 रन पूरे कर लिए हैं। अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड को लगातार झटके लगे और आधी टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन जो रूट और विल जैक्स के बीच साझेदारी पनप रही है।

04:59 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की आधी टीम 80 रन स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। 16वें ओवर में जोश बटलर के बाद सैम करन चौथी गेंद पर शून्य पर आउट हुए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच पकड़ा।

04:55 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की हालात पस्त होती दिख रही है। जोस बटलर चौथे विकेट के रूप में पांच रन बनाकर आउट हुए हैं, 16वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर गुरनूर बरार ने उनका कैच पकड़ा है।

04:36 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: भारत का शानदार पलटवार

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैरी ब्रूक को पवेलियन भेज दिया है। इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की थी और 61 रन तक एक भी विकेट नहीं गंवाया था। लेकिन अब उसने 64 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। ब्रूक तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। 

04:33 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: गुरनूर ने लिया दूसरा विकेट

गुरनूर ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। गुरनूर ने पहले बैथेल को आउट किया और अब डकेट को बाउंड्री पर बुमराह के हाथों कैच कराया। डकेट अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 45 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।

04:28 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: भारत को पहली सफलता

गुरनूर बरार ने जैकब बैथेल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। बैथेल और डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन बरार ने इसे तोड़ दिया। बैथेल 31 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 

04:17 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड के 50 रन पूरे

बेन डकेट और जैकब बैथेल के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। इंग्लैंड ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाए। भारतीय टीम शुरुआती 10 ओवर में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सकी है।

03:54 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: भारत को विकेट की तलाश

बेन डकेट और जैकब बैथेल के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत को अब विकेट की तलाश है। पांच ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। 

03:31 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट के साथ जैकब बैथेल पारी का आगाज करने उतरे हैं। वहीं, 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद जसप्रीत बुमराह पहली बार 50 ओवर के मैच में हिस्सा ले रहे हैं। 

03:08 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

03:01 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम शिवम दुबे को जोड़कर चार पेस बॉलिंग विकल्प के साथ उतरी है। वहीं, टीम में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर्स हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग-11 का एलान कल ही कर दिया था।

02:43 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: रोचक आंकड़े

 

  • 2023 वनडे विश्व कप के बाद से इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस दौरान पूर्ण सदस्य देशों में जिम्बाब्वे के अलावा किसी भी टीम का जीत प्रतिशत इंग्लैंड से कम नहीं रहा है।
  • जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में खेला था। यदि वह 14 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो वह 968 दिनों बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे।
  • भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लिश सरजमीं पर पिछले 10 वनडे में से दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच जीते हैं। हालांकि, वहां पिछले पांच वनडे में इंग्लैंड ने तीन और भारत ने दो वनडे जीते हैं।
  • दोनों के बीच बर्मिंघम में पिछला वनडे 2019 में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को 31 रन से हार मिली थी। इंग्लैंड का स्कोर 337/7 था। भारतीय टीम 306/5 स्कोर ही बना पाई थी।
  • भारत और इंग्लैंड इंग्लिश सरजमीं पर पिछली बार 2022 में आमने-सामने आए थे। तब भारत ने इंग्लैंड को मैनचेस्टर में पांच विकेट से हराया था।

02:43 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड भी पूरी तैयारी के साथ उतरेगा

मेजबान इंग्लैंड ने इस साल जनवरी के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन हालिया टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन से टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। जो रूट की वापसी से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, बेन डकेट और जैकब बेथेल भी शानदार लय में हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और आदिल राशिद भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगे।

02:42 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: बल्लेबाजी मजबूत, गेंदबाजी पर भी नजर

  • कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी को बेहद मजबूत बनाती है। यदि शीर्ष क्रम बड़ी साझेदारी करता है तो भारत किसी भी लक्ष्य को हासिल करने या बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखता है।
  • गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की वापसी सबसे बड़ी मजबूती होगी। उनके साथ अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तेज आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन विभाग को संतुलन देंगे।
  • शिवम दुबे चौथे तेज गेंदबाज होंगे। दुबे को चोटिल हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की अनुपस्थिति के कारण मजबूरी में टीम में शामिल किया गया है।

02:42 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: टी20 की हार के बाद मनोबल बढ़ाने का मौका

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का टी20 दौरा बेहद निराशाजनक रहा। टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबले हार गई, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में उसे 0-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ऐसे में वनडे सीरीज में जीत टीम के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दे सकती है।

02:42 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: रोहित-कोहली पर रहेगी सबसे बड़ी जिम्मेदारी

39 वर्षीय रोहित शर्मा और जल्द 38 वर्ष के होने वाले विराट कोहली अब भी वनडे क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों की नजर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर भी होगी। इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे तेज गेंदबाजों का सामना आसान नहीं होगा, लेकिन रोहित और कोहली का अनुभव भारत के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

02:41 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG 1st ODI Live: भारत की नजरें वापसी पर

टी20 सीरीज में लगातार हार के बाद अब भारतीय टीम की नजरें वनडे प्रारूप में वापसी पर हैं। मंगलवार से बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के सामने सिर्फ मुकाबला जीतने की नहीं, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने की भी चुनौती होगी। ऐसे समय में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

01:10 PM, 14-Jul-2026

IND vs ENG Highlights: भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, गिल-अक्षर और वाशिंगटन ने जड़े अर्धशतक

Live Cricket Score, India vs England (IND vs ENG) 1st ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जाएगा। भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वनडे में उसकी नजरें वापसी पर होंगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें