फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Warm Up: पंत के छक्के से जीता भारत, सात विकेट से इंग्लैंड को हराया, राहुल और ईशान के तूफानी अर्धशतक

Mon, 18 Oct 2021 11:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

IND vs ENG Warm Up T20 HIGHLIGHTS: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को पहले अभ्यास मैच में सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने केएल राहुल के 51 और ईशान किशन के 70 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
इशान किशन (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 18-Oct-2021

भारत की 7 विकेट से जीत

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को पहले अभ्यास मैच में सात विकेट से हरा दिया। दुबई के आईसीसीए मैदान में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की लेकिन उसके छोटे छोटे अंतराल पर विकेट भी गिरते रहे। हालांकि मध्यक्रम में जॉनी बेयरस्टो (49), लियम लिविंगस्टन (30) और मोईन अली (43*) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 188 रन तक पहुंचाया और भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि जसप्रीत बुमराह बेहद किफायती रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ईशान किशन और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने जोरदार और तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। इस दौरान राहुल ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए हालांकि वह अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद अगली ही गेंद पर वुड का शिकार हुए। इसके बाद ईशान किशन ने अपने हाथ खोले और उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया। ईशान 46 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबाद रहे और रिटायर्ड हुए। विराट और सूर्यकुमार यादव दोनों कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में पवेलियन लौटे। हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत (29*) और हार्दिक पांड्या (12*) ने मिलकर मैच को छह गेंदें शेष रहते हुए जीत लिया। 

10:38 PM, 18-Oct-2021

आखिरी 30 गेंदों में भारत को 41 रन की जरुरत 

भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी के 30 गेंदों में 41 रनों की दरकार है और उसके पास आठ विकेट बाकी हैं। ऋषभ पंत और ईशान किशन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 148/2, इशान किशन (69*), ऋषभ पंत (15*)

 

10:31 PM, 18-Oct-2021

पंत ने जड़े लगातार दो छक्के 

मोईन अली का एक और महंगा ओवर। इस बार ऋषभ पंत ने उनकी धुनाई की और ओवर में लगातार दो छक्के जड़े। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 140/2, ऋषभ पंत (14*), इशान किशन (62*)

 

विज्ञापन
10:27 PM, 18-Oct-2021

लिविंग्स्टन ने किया विराट का शिकार 

लियम लिविंगस्टन का एक सफल ओवर गुजरा। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में महज तीन रन दिए और विराट कोहली को 11 रन पर आउट किया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 126/2, ऋषभ पंत (1*), इशान किशन (61*)

 

10:24 PM, 18-Oct-2021

ईशान ने की आदिल की धुनाई 

ईशान किशन ने आदिल रशीद के तीसरे ओवर में जमकर रन बटोरे। ईशान ने इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए। ओवर से आए कुल 24 रन। भारत के 100 रन भी पूरे हो गए। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 123/1,  इशान किशन (60*), विराट कोहली (10*)

 

विज्ञापन
10:20 PM, 18-Oct-2021

ईशान किशन का अर्धशतक 

ईशान किशन ने लगातार दो छक्के के साथ 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

10:09 PM, 18-Oct-2021

भारत का पहला विकेट गिरा, राहुल आउट 

केएल राहुल ने जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेलकर अपना विकेट गंवाया। उन्हें मार्क वुड ने मोईन अली के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले राहुल ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 85/1, विराट कोहली (2*), इशान किशन (31*)
 

 

10:06 PM, 18-Oct-2021

राहुल का तूफानी अर्धशतक

केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने चौके के साथ अपने पचास रन पूरे किए।

10:00 PM, 18-Oct-2021

राहुल ने मोईन को भी नहीं बख्शा 

इंग्लैंड ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए मोईन अली को लगाया लेकिन राहुल ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और ओवर में 14 रन जड़ दिए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 73/0, इशान किशन (28*), केएल राहुल (44*)

 

09:55 PM, 18-Oct-2021

भारत के 50 रन पूरे 

भारतीय टीम ने पहले पॉवरप्ले में 59 रन बना लिए हैं। राहुल और ईशान ने टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 59/0, इशान किशन (25*), केएल राहुल (33*)
 

  

09:53 PM, 18-Oct-2021

ईशान ने वुड को निशाने पर लिया

पिछले ओवर में राहुल ने वोक्स की धुनाई की थी तो इस बार ईशान किशन ने मार्क वुड को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने वुड के ओवर में दो चौके और एक छक्के के साथ 16 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर: 49/0, इशान किशन (23*), केएल राहुल (25*)

09:49 PM, 18-Oct-2021

राहुल ने की वोक्स की धुनाई 

केएल राहुल ने उम्मीद के अनुरूप शुरुआत की है। उन्होंने वोक्स के दूसरे ओवर को अपने निशाने पर लिया और तीन चौके, एक छक्के के साथ 18 रन जड़े। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर: 33/0, केएल राहुल (25*), इशान किशन (8*)

   

09:31 PM, 18-Oct-2021

भारत की सधी हुई शुरुआत 

क्रिस वोक्स ने तेज रफ़्तार से गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर में महज पांच रन दिए। दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 13/0, ईशान किशन (7*), केएल राहुल (6*)
 

09:20 PM, 18-Oct-2021

भारतीय पारी शुरू

भारत की तरफ से केएल राहुल और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की है। जबकि इंग्लैंड ने डेविड विली को नई गेंद थमाई है।

09:18 PM, 18-Oct-2021

भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। दुबई के आईसीसीए मैदान में खेले जा रहे अभ्यास मैच में भारत को जीत के लिए 189 रनों की दरकार है। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 49 रन बनाए जबकि मोईन अली 20 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किये। 
 

09:11 PM, 18-Oct-2021

भुवनेश्वर ने लुटाये 54 रन 

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। उन्होंने आखिरी ओवर में 21 रन लुटाने के साथ चार ओवर में 54 रन खर्चे और एक भी विकेट नहीं ले पाए। 

09:04 PM, 18-Oct-2021

बुमराह का सफल ओवर 

जसप्रीत बुमराह अपने आखिरी ओवर में बेहद किफायती रहे और साथ ही विकेट भी हासिल किया। बुमराह ने ओवर में छह रन दिए और जॉनी बेयरस्टो को 49 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 167/5, क्रिस वोक्स (1*), मोईन अली (23*)

 

08:57 PM, 18-Oct-2021

इंग्लैंड के 150 रन पूरे 

मोहम्मद शमी ने अपने कोटे के चार ओवर पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस दौरान तीन विकेट चटकाए हालांकि वह खर्चीले भी साबित हुए और 40 रन लुटाये। 18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 161/4, जॉनी बेयरस्टो (47*), मोईन अली (21*)

 

08:54 PM, 18-Oct-2021

भुवनेश्वर का संघर्ष जारी 

भुवनेश्वर कुमार ने तीन ओवर की गेंदबाजी कर ली है लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए। यही नहीं उन्होंने तीन ओवर में 33 रन भी लुटा दिए। 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 149/4, जॉनी बेयरस्टो (46*), मोईन अली (10*)

 

08:42 PM, 18-Oct-2021

लिविंग्स्टन भी शमी का शिकार 

मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड की एक बड़ी साझेदारी को तोड़ने के साथ तीसरी सफलता हासिल की। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में लियम लिविंगस्टन को 30 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 130/4, मोईन अली (1*), जॉनी बेयरस्टो (38*)

08:33 PM, 18-Oct-2021

चाहर रहे महंगे 

राहुल चाहर अपने कोटे के आखिरी ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने इस ओवर में 17 रन खर्चे। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 118/3, जॉनी बेयरस्टो (31*), लियम लिविंगस्टन (29*)

 

08:31 PM, 18-Oct-2021

इंग्लैंड के 100 रन पूरे 

अश्विन ने अपने कोटे के चार ओवर पूरे कर लिए हैं। वह इस दौरान विकेट नहीं ले पाए लेकिन किफायती रहे। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 13वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 101/3, जॉनी बेयरस्टो (30*), लियम लिविंगस्टन (14*)

 

08:18 PM, 18-Oct-2021

10 ओवर समाप्त, चाहर का सफल ओवर 

पहले ओवर में 11 रन देने वाले राहुल चाहर के लिए दूसरा ओवर अच्छा साबित हुआ। उन्होंने तीन रन देकर मलान का बड़ा विकेट अपने नाम किया। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 79/3, जॉनी बेयरस्टो (21*), लियम लिविंगस्टन (1*)

 

08:15 PM, 18-Oct-2021

चाहर ने उड़ाई मलान की गिल्ली 

राहुल चाहर ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी की। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर डाविड मलान को क्लीन बोल्ड कर दिया। मलान 18 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

08:13 PM, 18-Oct-2021

राहुल चाहर का महंगा ओवर 

टीम के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर के लिए पहला ओवर थोड़ा महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर से 12 रन आए। आठ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 71/2, जॉनी बेयरस्टो (15*), डाविड मलान (17*)

 

08:01 PM, 18-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

शुरू के छह ओवर समाप्त हो चुके हैं. दोनों टीमों के लिए यह सत्र मिला जुला रहा। इंग्लैंड ने 51 रन बनाए तो वहीं भारत को दो विकेट मिले। छह ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 51/2, जॉनी बेयरस्टो (3*), डाविड मलान (10*)

 

07:59 PM, 18-Oct-2021

शमी को दूसरी सफलता 

मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से इंग्लैंड को झटका दिया है। शमी ने अपने दूसरे ओवर में जेसन रॉय को बुमराह के हाथों कैच कराया। रॉय 17 रन बनाकर आउट। 

07:48 PM, 18-Oct-2021

बटलर हुए शमी का शिकार

मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर बटलर को 18 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 37/1, जेसन रॉय (16*), डाविड मलान (1*)
 

07:44 PM, 18-Oct-2021

भुवनेश्वर का महंगा ओवर 

भुवनेश्वर कुमार अपने दूसरे ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने इस ओवर में 13 रन लुटाए। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर: 27/0, जेसन रॉय (16*), जॉस बटलर (10*)

 

07:33 PM, 18-Oct-2021

मैच शुरू 

इंग्लैंड की तरफ से आज के कप्तान जोस बटलर ने जेसन रॉय के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की है। वहीं भारत की तरफ से अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को नई गेंद मिली है.

07:31 PM, 18-Oct-2021

दोनों टीमें 

आज यह अभ्यास मैच है तो ऐसे में यहां दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

07:11 PM, 18-Oct-2021

राहुल-रोहित करेंगे सलामी बल्लेबाजी

विराट कोहली ने बताया कि रोहित शर्मा और केएल राहुल टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करेंगे जबकि खुद कप्तान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

07:01 PM, 18-Oct-2021

टॉस रिपोर्ट 

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। 

07:00 PM, 18-Oct-2021

हार्दिक पांड्या पर नजर 

भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस और फॉर्म चिंता का विषय है। ऐसे में उनकी टीम में मौजूदगी और भूमिका पर नजर रहेगी।

06:58 PM, 18-Oct-2021

भारत के अभ्यास मैच

भारतीय टीम को दो अभ्यास मैच खेलने हैं। इसमें पहला मुकाबला आज इंग्लैंड और उसके बाद दूसरा मैच 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।

06:48 PM, 18-Oct-2021

IND vs ENG Warm Up: पंत के छक्के से जीता भारत, सात विकेट से इंग्लैंड को हराया, राहुल और ईशान के तूफानी अर्धशतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारतीय क्रिकेट टीम आज से टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। दुबई के मैदान में होने वाले पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की टीम है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें