21 ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 24 और हसीब हमीद 23 रन बनाकर नाबाद है।
भारत के 367 रन के जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोरी बर्न्स और हसीब हमीद ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, भारत की तरफ से उमेश यादव पहला ओवर उमेश यादव ने फेंका।
146वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को जसप्रीत बुमराह (24) के रूप में नौवां झटका लगा। क्रिस वोक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। उमेश यादव और बुमराह के बीच नौवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी हुई।
137वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को शार्दुल ठाकुर के रूप में सातवां झटका लगा। जो रूट ने उन्हें ओवरटन के हाथों कैच आउट कराया। शार्दुल और पंत के बीच सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। शार्दुल ने 72 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की शानदार पारी खेली।
शार्दुल ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट में शार्दुल का यह तीसरा अर्धशतक है जबकि इस सीरीज में दूसरा। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड पर 300 से अधिक रन की बढ़त बना ली है।
भारत के पास 230 रन की बढ़त हो चुकी है। लंच तक भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 16 और शार्दुल ठाकुर 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में अपने 1000 टेस्ट रन पूर कर लिए।
104वें ओवर की चौथी गेंद पर वोक्स ने अजिंक्य रहाणे (0) को चलता किया। वोक्स का यह दिन का दूसरा विकेट है। इससे पहले इस गेंदबाज ने जडेजा को पवेलियन भेजा था।
विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी की वजह से समय से पहले खत्म हो गया था। इसकी भरपाई आज चौथे दिन के खेल में होगी। अगर मौसम सही रहा तो आज 95 ओवर डाले जाएंगे। यानी आज आधे घंटे का खेल अधिक होगा।
तीसरे दिन रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। हालांकि राहुल अपने अर्धशतक से चूक गए और 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित और पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस दौरान रोहित ने विदेश में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया जबकि पुजारा ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ा। हालांकि रोहित (127) और पुजारा (61) रन बनाकर एंडरसन का शिकार हुए। इसके बाद दिन का खेल खराब रौशनी की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा।