81वें ओवर की पहली गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने भारत को बड़ा झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को क्रिस वोक्स के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। रोहित ने 256 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 127 रन की शतकीय पारी खेली।
लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 43 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 47 और चेतेश्वर पुजारा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लंच तक भारत ने एक विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 47 और चेतेश्वर पुजारा 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। दिन का पहला ओवर इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने फेंका।
आज रोहित शर्मा और केएल राहुल नए सिरे से शुरुआत करेंगे। भारतीय टीम को अपनी इस सलामी जोड़ी से एक मजबूत साझेदारी के साथ-साथ बड़ी पारी की उम्मीद होगी। फिलहाल भारतीय टीम 56 रन से पीछे चल रही है और उसके 10 विकेट बाकी हैं।
लंदन के दी ओवल में दूसरे दिन इंग्लैंड ने 53/3 से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 9 रन के अंदर ही ओवरटन और मलान पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद बेयरस्टो और पोप ने मिलकर पारी को संभाला और एक अहम साझेदारी की और टीम के स्कोर को 150 तक पहुंचाया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने ओली पोप (81) और क्रिस वोक्स (50) की अर्धशतकीय पारियों और नीचले मध्यक्रम के छोटे-छोटे स्कोर के दम पर 290 रन बनाए और पहली पारी में 99 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में रोहित शर्मा (20*) और केएल राहुल (22*) ने भारत को एक सधी हुई शुरुआत दिलाई और बिना विकेट गंवाए 43 रन जोड़े।