02:46 PM, 27-Aug-2021
IND vs ENG: पुजारा 19वें शतक से सिर्फ नौ रन दूर, तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 215/2
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेंडिग्ले में तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने कप्तान रूट (121) की लाजवाब शतकीय पारी और डेविड मलान (70) के साथ तीसरे विकेट पर 139 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन 8 विकेट पर 423 रन बना लिए हैं। पहली पारी में महज 78 रन पर लुढ़कने वाली भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड की कुल बढ़त 345 रन की हो गई थी। क्रेग ओवरटन 24 रन पर नाबाद हैं रोबिन्सन ने खाता नहीं खोला है। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रूट का यह लगातार तीसरा शतक रहा। टेस्ट क्रिकेट में उनका कुल 23वां और भारत के खिलाफ आठवां शतक है।