फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG, 2nd Test: खराब रोशनी के साथ चौथे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 154 रन की बढ़त

Sun, 15 Aug 2021 10:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स

खास बातें

IND vs ENG 2nd Test Day 4 LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। आज चौथा दिन है और भारत ने 150 रनों से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि उसके छह खिलाड़ी भी आउट हो चुके हैं। भारत की तरफ से रहाणे ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि पुजारा ने 45 रन बनाए।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 15-Aug-2021

चौथे दिन का खेल खत्म

लॉर्ड्स के मैदान में फ्लड लाइट्स जल चुकी हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने अंपायर से बात की है और सारे खिलाड़ी पवेलियन लौट गए हैं। इसी के साथ चौथे दिन का खेल भी खत्म हो चुका है। भारत के पास 154 रन की बढ़त है, वहीं ऋषभ पंत (14*) और इशांत शर्मा (4*) क्रीज पर मौजूद हैं।

10:27 PM, 15-Aug-2021

रवींद्र जडेजा आउट 

मोईन अली ने भारत को दूसरा बड़ा झटका दिया है। फॉर्म में चल रहे रवींद्र जडेजा अली की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं। जडेजा सिर्फ तीन रन का योगदान दे पाए। भारत के पास अब 150 रन की बढ़त।

10:15 PM, 15-Aug-2021

रहाणे आउट 

भारत के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की अर्धशतकीय पारी आखिरकार खत्म हो गई है। मोईन अली की गेंद पर उन्होंने बटलर को कैच थमा दिया। रहाणे ने आउट होने से पहले 146 गेंदों में 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। फिलहाल की बढ़त 140 रन से अधिक की हो गई है और अब ऋषभ पंत के साथ रविंद्र जडेजा क्रीज पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
09:59 PM, 15-Aug-2021

पुजारा अर्धशतक से चूके

चेतेश्वर पुजारा की मैराथन पारी आखिरकार वुड ने खत्म की. पुजारा 45 रन बनाकर रूट को आसान कैच दे बैठे। अपनी पारी के दौरान भारतीय बल्लेबाज ने 206 गेंदों का सामना किया और रहाणे के साथ मिलकर महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी निभाई।
 

 

09:43 PM, 15-Aug-2021

भारत मजबूत स्थिति में 

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की अनुभवी जोड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने मैराथन पारी खेलते हुए विकेट बचाने के साथ-साथ रन भी बनाए हैं। भारत के पास फिलहाल 122 रनों की बढ़त हो चुकी है। 71 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 149/3, चेतेश्वर पुजारा (40*), अजिंक्य रहाणे (57*)

विज्ञापन
09:38 PM, 15-Aug-2021

रहाणे का अर्धशतक 

अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक महत्वपूर्ण पारी खेली है। उन्होंने 125 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सैम करन की गेंद पर रहाणे ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ शॉट खेला और चौके के साथ अपना 24वां अर्धशतक पूरा किया। 
 

09:19 PM, 15-Aug-2021

भारत की बढ़त 100 रन के पार

भारतीय टीम की बढ़त अब 100 रन के पार हो गई है। 65वें ओवर में भारत को 10 रन मिले। रहाणे भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। 65 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 131/3, पुजारा (37*), रहाणे (42*) 

09:13 PM, 15-Aug-2021

इंग्लैंड ने गंवाया दूसरा रिव्यू

इंग्लैंड ने अपना दूसरा रिव्यू गंवा दिया है, अब उसके पास सिर्फ एक ही रिव्यू बाकी है। एंडरसन की गेंद पर रहाणे के कैच की अपील लेकिन अंपायर ने ठुकराया। रूट ने रिव्यू लिया लेकिन फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ा। भारत की तरफ से पुजारा और रहाणे अब पूरी तरह से जमे नजर आ रहे हैं। 64 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 121/3, चेतेश्वर पुजारा (36*), अजिंक्य रहाणे (33*) 

08:32 PM, 15-Aug-2021

तीसरा सत्र शुरू

आज के खेल में दो सत्र हो चुके हैं, पहला सत्र जहां इंग्लैंड के नाम रहा वहीं दूसरे में भारत ने वापसी की। अब दिन का आखिरी सत्र शुरू हो गया है। देखना दिलचस्प होगा कि रहाणे और पुजारा पारी को कैसे आगे बढ़ाते हैं। 

08:23 PM, 15-Aug-2021

चायकाल 

लंच के बाद का समय भारत के लिहाज से अभी तक अच्छा रहा। पुजारा और रहाणे ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त भी अब 78 रनों की हो गई है। 53 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 105/3, चेतेश्वर पुजारा (29*) और अजिंक्य रहाणे (24*)

08:01 PM, 15-Aug-2021

50 ओवर पूरा

पुजारा और रहाणे अब पूरी तरह से टिक चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ी एक-एक रन लेने के साथ ही समय-समय पर बाउंड्री भी लगा रहे हैं। 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 99/3, चेतेश्वर पुजारा (24*), अजिंक्य रहाणे (23*)

07:58 PM, 15-Aug-2021

सिंगल्स पर भरोसा 

पुजारा और रहाणे धीरे-धीरे भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी सिंगल लेने का हर मौका भुना रहे हैं। दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई है, इसमें 25 रन सिंगल से आए हैं।
 

07:19 PM, 15-Aug-2021

पहली बार स्पिन आक्रमण 

39 ओवर के खेल के बाद जो रूट ने स्पिन को लगाया है। मोईन अली अपना पहला ओवर लेकर आए हैं। ओवर से दो रन आए और भारत की बढ़त भी 50 रनों की हो गई है।

07:14 PM, 15-Aug-2021

रहाणे और पुजारा में साझेदारी 

भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में लगे हैं। दोनों के बीच अभी तक 20 रनों की साझेदारी हुई है, इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 96 गेंदों का सामना किया है। भारत फिलहाल 48 रन की बढ़त हासिल कर चुका है। पुजारा (11*) और रहाणे (12*) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

06:25 PM, 15-Aug-2021

लंच खत्म, दूसरा सत्र शुरू

लंच के बाद दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रिज पर हैं और भारत के पास 32 रन की बढ़त हो चुकी है।

05:41 PM, 15-Aug-2021

लंच (पहला सेशन खत्म)

लंच के साथ पहला सेशन भी समाप्त हो चुका है। भारत के लिए पहला सत्र बेहद निराशाजनक रहा है। टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं और फिलहाल मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी हो गया है। 25 ओवर का खेल हुआ है और भारत के पास 29 रन की बढ़त हो गई है। भारत का स्कोर: 56/3, चेतेश्वर पुजारा (3*), अजिंक्य रहाणे (1*)
 

05:37 PM, 15-Aug-2021

विराट कोहली आउट 

भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने पुरानी गलती दोहराते हुए बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाया और सैम करन की गेंद पर बटलर को आसान कैच दे बैठे। कोहली सिर्फ 20 रन का योगदान ही दे पाए।

05:06 PM, 15-Aug-2021

पुजारा ने खाता खोला 

चेतेश्वर पुजारा अपनी छवि के अनुरूप बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 35वीं गेंद में अपना खाता खोला। पुजारा ने सैम की गेंद पर कलाइयों के सहारे ऑन साइड में खेलकर एक रन लिया।

04:58 PM, 15-Aug-2021

भारत के पास 15 रन की बढ़त 

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अभी तक तेजी से रन बटोरे हैं वहीं दूसरे छोर पर पुजारा 31 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 42/2, विराट कोहली (11*), चेतेश्वर पुजारा (0*)

04:41 PM, 15-Aug-2021

भारत को मिली बढ़त

कप्तान विराट कोहली ने चौके के साथ अपना खाता खोला है। इसी के साथ भारतीय टीम ने अब बढ़त भी हासिल कर ली है। भारत के पास चार रनों की बढ़त हो चुकी है। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 31/2, विराट कोहली (4*), चेतेश्वर पुजारा (0*)

04:30 PM, 15-Aug-2021

रोहित भी वुड का शिकार

रोहित शर्मा ने तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया है। उन्होंने वुड की एक और पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट मारा लेकिन इस बार सीधे मोईन अली को कैच दे बैठे। रोहित 21 रन बनाकर आउट हुए जबकि वुड ने दूसरी सफलता हासिल की। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 27/2, चेतेश्वर पुजारा (0*), विराट कोहली (0*)

04:26 PM, 15-Aug-2021

भारतीय पारी का पहला छक्का

रोहित शर्मा आज किसी भी तरह की ढिलाई की मूड में नहीं हैं। वुड की पटकी हुई गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की तरफ से पुल शॉट खेला और गेंद को छह रनों के लिए सीमा के बाहर भेजा। इंग्लैंड की बढ़त भी इस छक्के के साथ खत्म हो गई है।

04:18 PM, 15-Aug-2021

इंग्लैंड के पास बढ़त बरकरार

इंग्लैंड के लिए वुड को गेंदबाजी पर जल्दी लाना फायदेमंद साबित हुआ। 10 ओवर का खेल हो चुका है और भारत अभी भी 9 रन से पीछे है। भारत का स्कोर: 18/1, रोहित शर्मा (12*), चेतेश्वर पुजारा (0*)

04:17 PM, 15-Aug-2021

भारत का पहला विकेट गिरा 

पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल इस बार कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। वह पांच रन बनाकर वुड का शिकार हुए। वुड की 150 किमी/घंटे की तेज रफ्तार ने राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और सीधे बटलर के हाथों में गई। नए बल्लेबाज के तौर पर चेतेश्वर पुजारा मैदान में पहुंचे हैं।


 

03:57 PM, 15-Aug-2021

गेंदबाजी में पहला बदलाव 

इंग्लैंड ने छठे ओवर में ही गेंदबाजी में बदलाव किया है। मार्क वुड को आक्रमण पर लगाया गया है। चौथी ही गेंद पर रोहित ने अपना दूसरा चौका जड़ा। छह ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 15/0, रोहित शर्मा (12*), केएल राहुल (2*)

03:49 PM, 15-Aug-2021

भारत और रोहित का पहला चौका

रोहित शर्मा ने ओली रॉबिंसन के दूसरे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छह रन बटोरे। चौथी गेंद पर उन्होंने ड्राइव किया और दो रन चुराए जबकि आखिरी गेंद पर उन्होंने शानदार टाइमिंग के साथ लांग ऑफ सीमा पर चौका हासिल किया। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर: 9/0, रोहित शर्मा (7*), केएल राहुल (1*)

03:32 PM, 15-Aug-2021

भारत का खाता खुला

दिन की पहली गेंद पर भारत का खाता खुला। राहुल ने हल्के हाथों से खेलकर एक रन चुराया।

03:29 PM, 15-Aug-2021

चौथे दिन का खेल शुरू

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है जबकि इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी की जिम्मेदारी जेम्स एंडरसन के हाथों में है।

03:19 PM, 15-Aug-2021

नया दिन, नई शुरुआत

03:18 PM, 15-Aug-2021

तीसरे दिन की हाईलाइट्स 

इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर 391 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की पहली पारी के 364 रन के आधार पर मेजबान को 27 रनों की बढ़त मिली है। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट 180 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक चार और ईशांत ने तीन विकेट चटकाए। भारतीय टीम अब आज दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरू करेगी। 

03:12 PM, 15-Aug-2021

बराबरी का मुकाबला

दूसरे टेस्ट में अभी तक तीन दिन का मुकाबला बराबरी का रहा है। तीसरे दिन भी दिन लंच तक इंग्लैंड की टीम हावी था लेकिन लंच के बाद भारत ने वापसी की और सिराज-ईशांत की गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड पर हावी हुआ।

03:01 PM, 15-Aug-2021

IND vs ENG, 2nd Test: खराब रोशनी के साथ चौथे दिन का खेल खत्म, भारत के पास 154 रन की बढ़त

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है... सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। आज चौथा दिन है और इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त है। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत होगी और केएल राहुल के साथ रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें