07:11 PM, 15-Jun-2024
IND vs CAN Live : भारतीय गेंदबाजों ने किया है प्रभावित
भारतीय बल्लेबाजों को भले ही न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिचों पर जूझना पड़ा हो, लेकिन इन विकेटों पर उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह (पांच विकेट), हार्दिक पंड्या (सात विकेट) और अर्शदीप सिंह (सात विकेट) की तिकड़ी ने विरोधी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप का प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए राहत भरा है क्योंकि ये दोनों आईपीएल में नाकाम रहे थे। टीम को हालांकि मोहम्मद सिराज (एक विकेट) और रवींद्र जडेजा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।