बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हरा दिया है। इस एशिया कप में यह भारत की पहली हार है। हालांकि, टूर्नामेंट के लिहाज से इस मैच का कोई महत्व नहीं था और टीम इंडिया 17 सितंबर को श्रीलंका से फाइनल खेलेगी। वहीं, बांग्लादेश का सफर इस जीत के साथ ही खत्म हो गया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए। सबसे ज्यादा 80 रन का योगदान कप्तान शाकिब अल हसन ने दिया। तौहिद हृदोय ने 54 और नसुम अहमद ने 44 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। प्रसिद्ध, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सभी 10 विकेट खोकर 259 रन ही बना पाई। शुभमन गिल ने 121 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। 42 रन बनाने वाले अक्षर दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए। महेदी हसन और तंजिम हसन को दो-दो विकेट मिले। शाकिब और मेहदी ने एक-एक विकेट लिया।
254 रन के स्कोर पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। अक्षर पटेल 34 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें तंजिद हसन के हाथों कैच कराया। अक्षर ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। अब मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रन की जरूरत है।
249 रन के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर 13 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें मेहदी हसन मिराज के हाथों कैच कराया। अब भारतीय टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अक्षर पटेल पर है। भारत को जीत के लिए आखिरी 10 गेंद में 16 रन की जरूरत है।
209 रन के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। शुभमन गिल 133 गेंद में 121 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेदी हसन ने उन्हें तौहित हृदॉय के हाथों कैच कराया। गिल ने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए। अब अक्षर पटेल के साथ शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। अब भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद बेहद कम है। टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी छह ओवर में 56 रन की जरूरत है।
छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। अब इस जोड़ी पर ही मैच खत्म करने की जिम्मेदारी है। ये दोनों तेजी से रन बनाकर भारत को जीत दिलाना चाहेंगे। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/6 है।
शुभमन गिल ने 117 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक छह चौके और चार छक्के लगाए हैं। यह उनके वनडे करियर का पांचवां शतक है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया मैच में बनी हुई है। गिल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया है। 26 रन बनाने वाले सूर्यकुमार इस पारी में दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/6 है।
170 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा 12 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/6 है।
पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। गिल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। भारतीय टीम को जीत दिलाने का दारोमदार गिल के कंधों पर ही है। उन्हें इस मैच में बड़ी पारी खेलनी होगी। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 163/5 है।
139 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। उन्होंने 34 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल के साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/5 है।
सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है और अच्छी गति से रन बन रहे हैं। ये दोनों लंबी साझेदारी कर भारत को जीत के करीब ले जा सकते हैं। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 137 रन है।
चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। गिल अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, सूर्या क्रीज पर नए हैं। दोनों बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल से निकालना चाहेंगे। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 109 रन है।
94 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ईशान किशन 15 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मेहदी हसन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब शुभमन गिल के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/4 है।
61 गेंद में शुभमन गिल का अर्धशतक हो चुका है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक छह चौके और एक छक्का लगाया है। वह एक छोर संभालकर खड़े हुए हैं और भारतीय टीम के जीतने की उम्मीद उनकी पारी पर निर्भर करती है। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन है।
74 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिरा है। लोकेश राहुल 39 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। महेदी हसन ने उन्हें शमीम हुसैन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ ईशान किशन क्रीज पर हैं।
लोकेश राहुल और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम इंडिया को मुश्किल से निकाल लाए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/2 है।
दो विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। शुभमन गिल और लोकेश राहुल ने भारतीय पारी को संभाला है। गिल अच्छी गति से रन बना रहे हैं, जबकि राहुल संभलकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 65 रन है।
भारतीय टीम ने 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में दो विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा छोटे स्कोर पर आउट हुए। दोनों विकेट तंजिम के नाम रहे। हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और लोकश राहुल ने भारतीय पारी को संभाला है।
17 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा नौ गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तंजिम हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब शुभमन गिल और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 17 रन है।
266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। तंजिम हसन ने उन्हें एनामुल हक के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/1 है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा 80 रन का योगदान कप्तान शाकिब अल हसन ने दिया। तौहिद हृदोय ने 54 और नसुम अहमद ने 44 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। प्रसिद्ध, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला। जडेजा इस मुकाबले में वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए।
आठ विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। महेदी और तंजिम क्रीज पर हैं। दोनों तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
238 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा है। नसुम अहमद 45 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। प्रसिद्ध की यॉर्कर गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। अब महेदी हसन के साथ तंजिम हसन क्रीज पर हैं। 48 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट पर 242 रन है।
सात विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। नसुम अहमद और महेदी हसन तेज गति से रन बना रहे हैं। 44 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 217/7 है।
193 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के सात विकेट गिर चुके हैं। तौहिद हृदॉय 81 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। मोहम्मद शमी ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अब नसुम अहमद के साथ मेहदी हसन क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश ने 40 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। फिलहाल नसुम अहमद 14 रन और तौहिद हृदोय 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तौहिद ने वनडे करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 77 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।
35वें ओवर में 161 के स्कोर पर बांग्लादेश को छठा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने शमीम हुसैन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। इस विकेट के साथ वनडे में जडेजा के 200 विकेट पूरे हो गए हैं। वह इस मुकाम को छूने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज हैं। इससे पहले अनिल कुंबले (337), जवागल श्रीनाथ (315), अजीत अगरकर (288), जहीर खान (282), हरभजन सिंह (269) और कपिल देव (253) ऐसा कर चुके हैं। इससे पहले शार्दुल ने शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा था। वह 80 रन बना सके थे। यह शार्दुल का इस मैच में तीसरा विकेट रहा। फिलहाल तौहिद हृदोय 40 रन और नसीम अहमद क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश को 34वें ओवर में पांचवां झटका लगा। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद शार्दुल ठाकुर ने कप्तान शाकिब अल हसन को अपनी जाल में फंसा लिया और बोल्ड कर दिया। शार्दुल ने राउंड द विकेट बॉलिंग करते हुए आउटसाइड ऑफ बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली। गेंद ने शाकिब के बल्ले का किनारा लिया और विकेट पर जा लगी। वह शतक से चूक गए। शाकिब ने 85 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। शाकिब ने तौहिद हृदोय के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी निभाई। 34 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 161 रन है। फिलहाल तौहिद 40 रन और शमीम हुसैन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश ने 33 ओवर में चार विकेट गंवाकर 160 रन बना चुके हैं। शाकिब अल हसन शतक के करीब हैं। वह 84 गेंदों में 80 रन और तौहिद हृदोय 61 गेंदों में 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 101 रन की साझेदारी हो चुकी है।
30 ओवर के बाद बांग्लादेश ने चार विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान शाकिब अल हसन 68 रन और तौहिद हृदोय 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब पांचवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हो चुकी है।
27 ओवर के बाद बांग्लादेश ने चार विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन ने वनडे करियर का 55वां अर्धशतक लगाया। वह फिलहाल 67 गेंदों में 60 रन और तौहिद हृदोय 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।
बांग्लादेश ने 24 ओवर में चार विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल तौहिद हृदोय 25 रन और कप्तान शाकिब अल हसन 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तंजीद हसन और अनामुल हक को शार्दुल ठाकुर ने आउट किया था। वहीं, लिटन दास को शमी ने बोल्ड किया। मेहदी हसन मिराज को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा।
बांग्लादेश ने 18 ओवर के बाद चार विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाकिब अल हसन 28 रन और तौहिद हृदोय चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले अक्षर पटेल ने मेहदी हसन मिराज को रोहित के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके थे।
14वें ओवर में 59 के स्कोर पर बांग्लादेश को चौथा झटका लगा। अक्षर पटेल ने मेहदी हसन मिराज को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। मेहदी 28 गेंदों में 13 रन बना सके। 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 59 रन है। फिलहाल कप्तान शाकिब अल हसन 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। तौहिद हृदोय उनका साथ देने क्रीज पर पहुंचे हैं।
10 ओवर के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल मेहदी हसन मिराज सात रन और शाकिब अल हसन 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 10वें ओवर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने दो कैच छोड़ दिए। शार्दुल के इस ओवर की तीसरी गेंद पर मिड विकेट पर खड़े तिलक ने मेहदी हसन मिराज का आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने भी मेहदी का कैच छोड़ा। सेकंड स्लिप पर यह कैच छूटा।
नौ ओवर के बाद बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल मेहदी हसन मिराज तीन रन और शाकिब अल हसन 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शार्दुल ठाकुर ने अब तक दो विकेट और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया है।
बांग्लादेश को छठे ओवर में 28 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने अनामुल हक को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। अनामुल 11 गेंदों में चार रन बना सके। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 29 रन है। फिलहाल कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं।
चौथे ओवर में 15 के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। शार्दुल ठाकुर ने तंजीद हसन को क्लीन बोल्ड किया। वह 12 गेंदों में 13 रन बना सके। चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर शार्दुल को सफलता मिली। इससे पहले तीसरे ओवर में शमी ने लिटन दास को बोल्ड किया था। लिटन खाता भी नहीं खोल सके थे। चार ओवर के बाद बांग्लादेश ने दो विकेट गंवाकर 20 रन बना लिए हैं। कप्तान शाकिब अल हसन पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। अनामुल हक अब तक खाता नहीं खोल सके हैं।
बांग्लादेश को तीसरे ओवर में 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मोहम्मद शमी ने लिटन दास को क्लीन बोल्ड किया। लिटन खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल तंजीद हसन और अनामुल हक क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश के तंजीद हसन और लिटन दास क्रीज पर हैं। पहले ओवर में मोहम्मद शमी ने पांच रन दिए।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी।
बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर), अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन शाकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में पांच बदलाव किए हैं। विश्व कप और खिलाड़ियों के वर्कलोड और चोटिल होने के डर को देखते हुए रोहित ने यह फैसला लिया। हिटमैन फाइनल से पहले अपने खिलाड़ियों को तरोताजा रखना चाहते हैं। एशिया कप का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है।
तिलक वर्मा को रोहित शर्मा ने वनडे कैप सौंपी। वह वनडे डेब्यू करेंगे। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक ने पांच मैचों में 57.67 की औसत और 140.65 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि तिलक के आने से किसे बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। केएल राहुल या ईशान किशन में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है। बांग्लादेश के लिए तंजिम हसन वनडे डेब्यू कर रहे हैं।
श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर निगाहें लगी होंगी क्योंकि वह पीठ की जकड़न के कारण पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ ‘सुपर फोर’ मैच में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उन्होंने गुरुवार को बिना किसी परेशानी के नेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जो टीम के लिए अच्छी खबर है, लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट मुंबई के इस खिलाड़ी को उबरने के लिए कुछ अतिरिक्त समय देना चाहता है तो वह ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक विकल्प को आजमा सकता है।
‘थिंक टैंक’ के लिए अक्षर पटेल के गेंदबाजी ग्राफ में गिरावट चिंता की बात होगी क्योंकि उन्हें रवींद्र जडेजा के कवर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। बाएं हाथ का यह स्पिनर न तो विकेट ही चटका पा रहा है और न ही रन गति पर लगाम कस पा रहा है। अक्षर ने इस साल सात वनडे खेले हैं और छह के इकॉनमी रेट से केवल तीन विकेट ही झटक सके हैं। उन्हें अपने खेल में शीघ्र सुधार करने की जरूरत है।
वर्कलोड मैनेजमेंट का यह सवाल विशेषकर गेंदबाजों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप में अभी तक महज 12 ओवर ही गेंदबाजी की है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ सात ओवर शामिल है। नेपाल के खिलाफ वह खेले ही नहीं थे। इसलिए यह बुमराह पर निर्भर करेगा कि वह एक और मुकाबले में गेंदबाजी करना चाहते हैं या फिर सीधे 17 सितंबर को फाइनल के लिए उतरेंगे।
वहीं, मोहम्मद सिराज ने इस टूर्नामेंट में 19.2 ओवर और हार्दिक पांड्या ने 18 ओवर डाले हैं। ये ओवर भले ही ज्यादा नहीं लगे, लेकिन कोलंबो की उमस इतनी ज्यादा है कि गेंदबाज की काफी ऊर्जा कम हो जाती है इसलिए टीम मैनेजमेंट इनमें से एक को ब्रेक देना चाहेगा। इस संदर्भ में बात करें तो अगर बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह या सिराज की जगह शमी मैदान में उतरें तो यह हैरानी भरा फैसला नहीं होगा।
फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को कोलंबो में एशिया कप के ‘सुपर फोर’ के आखिरी मैच में पहले ही बाहर हो चुकी बांग्लादेश के खिलाफ अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम गहराई से सोचेगी कि अपनी पहली पसंद की टीम को ज्यादा से ज्यादा ‘गेम टाइम’ दिया जाए या फिर अगले महीने घरेलू सरजमीं पर होने वाले विश्व कप से पहले अपने कुछ संभावित खिलाड़ियों को मौका दिया जाए।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम इंडिया 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले फाइनल से पहले इस मैच को तैयारी के तौर पर देखेगी।