रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पैट कमिंस के तीसरे ओवर में दो छक्के लगाए और कुल 14 रन बटोरे। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 127/1, रोहित शर्मा (60*), सूर्यकुमार यादव (27*)
मिचेल मार्श का दूसरा ओवर भारत के लिहाज से अच्छा साबित हुआ। इस ओवर में भारत की झोली में 12 रन आए। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 91/1, सूर्यकुमार यादव (12*), रोहित शर्मा (39*)
आज के मैच में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 10 ओवर के भारत के स्कोर: 73/1, सूर्यकुमार यादव (4*), रोहित शर्मा (29*)
एश्टन एगर ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई दी है। उन्होंने केएल राहुल को डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। राहुल 31 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारतीय सलामी बल्लेबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 67/0, केएल राहुल (39*), रोहित शर्मा (27*)
एडम जम्पा के दूसरे ओवर में राहुल ने उन्हें निशाने पर लिया और दो छक्के लगाए। जम्पा के ओवर में कुल 16 रन मिले। भारत के 50 रन भी पूरे हो गए हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 58/0, रोहित शर्मा (23*), केएल राहुल (34*)
भारत की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने एक सधी हुई शुरुआत की है। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर: 36/0, केएल राहुल (16*), रोहित शर्मा (19*)
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 152 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ (57*) ने सर्वाधिक रन बनाए जबकि भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट चटकाए।
भुवनेश्वर कुमार का तीसरा ओवर महंगा साबित हुआ। इसमें उन्होंने 13 रन लुटाये। वहीं स्मिथ और स्टोइनिस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 131/4, स्टीव स्मिथ (57*), मार्कस स्टोइनिस (25*)
स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पुरा किया। स्मिथ ने शार्दुल ठाकुर के ओवर में लगातार तीन चौके लगाए और 41 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 118/4, स्टीव स्मिथ (51*), मार्कस स्टोइनिस (18*)
वरुण चक्रवर्ती 16वां ओवर लेकर आए और अपने पहले ओवर में आठ रन दिए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 102/4, स्टीव स्मिथ (36*), मार्कस स्टोइनिस (17*)
ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआती झटकों से काफी हद तक उबर चुकी है। स्टीव स्मिथ और स्टोइनिस क्रीज पर हैं और धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 94/4, मार्कस स्टोइनिस (11*), स्टीव स्मिथ (34*)
भारतीय टीम की तरफ से अभी तक छह गेंदबाजों ने गेंदबाजी की है। इसमें विराट कोहली ने दो ओवर डाले हैं। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 86/4, मार्कस स्टॉयनिस (9*), स्टीव स्मिथ (28*)
राहुल चाहर ने आते ही ऑस्ट्रेलिया की एक अहम साझेदारी को तोड़ दिया। चाहर ने मैक्सवेल को 37 रन के स्कोर पर किया बोल्ड और 61 रनो की साझेदारी को तोड़ने में सफलता हासिल की। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 73/4, मार्कस स्टॉयनिस (1*), स्टीव स्मिथ (23*)
विराट कोहली ने रोहित की कप्तानी में वार्म अप मैच में गेंदबाजी की। वह करीब पांच साल बाद गेंदबाजी कर रहे हैं। वे छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पहले ओवर में महज चार रन दिए।
भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा चौथा ओवर लेकर आए और पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच (8) को एलबीडब्यू आउट किया।
दूसरे ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर आर अश्विन ने डेविड वार्नर (1) और मिचेल मार्श (0) को आउट को भारत को दो सफलता दिलाई।
भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से शुरुआत करते हुए पहले ओवर में महज एक रन दिया।
रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा- हमारे पास बेहतरीन पांच गेंदबाज हैं लेकिन छठे विकल्प की भी जरूरत पड़ती है। बैटिंग ऑर्डर में भी हम विकल्प तलाश करेंगे। आज सभी प्रयोग किए जाएंगे। हार्दिक पंड्या को टूर्नामेंट के लिए तैयार रहना चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी-20 विश्व कप के वार्म अप मैच में के भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। यह मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। मैच में विराट कोहली कप्तानी नहीं कर रहे। उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।