फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: भारत ने पांचवें टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया, सीरीज में 4-1 से हासिल की जीत

Sun, 03 Dec 2023 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

खास बातें

India vs Australia 5th T20 2023: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत लिया है। उसने सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविवार (तीन दिसंबर) को छह रन से जीत हासिल की। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:32 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: अर्शदीप ने आखिरी ओवर में दिलाई जीत

अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में 10 रन बचा लिए। उन्होंने टीम इंडिया को छह रन से जीत दिलाई। अर्शदीप ने 20वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड को आउट कर भारत की जीत पक्की कर दी थी। उन्होंने पहली और दूसरी गेंद पर वेड को रन नहीं बनाने दिया। तीसरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। चौथी गेंद पर जेसन बेहरेनडॉर्फ एक रन ही ले सके। अब दो गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को नौ रन बनाने थे। नाथन एलिस ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। उनके बाद आखिरी गेंद पर बेहरेनडॉर्फ ने भी एक ही रन लिया। इस तरह टीम इंडिया छह रन से मैच जीत गई।

मुकेश ने बरपाया कहर
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी। उसके लिए बेन मैकडरमॉट ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। ट्रेविस हेड ने 28 और मैथ्यू वेड ने 22 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। टिम डेविड 17 और मैथ्यू शॉर्ट 16 रन बनाकर आउट हुए। एरॉन हार्डी छह और जोश फिलिप चार रन ही बना सके। भारत के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली। अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

अय्यर ने खेली शानदार पारी
इससे पहले श्रेयस अय्यर ने टी20 करियर का आठवां अर्धशतक लगाकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अय्यर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 21 गेंद पर 31 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 16 गेंद पर 24 और यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद पर 21 रन की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ 10, रिंकू सिंह छह, सूर्यकुमार यादव पांच और रवि बिश्नोई दो रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप दो रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ और बेन डॉरसिस ने दो-दो विकेट लिए। एरॉन हार्डी, नाथन एलिस और तनवीर संघा को एक-एक सफलता मिली।

10:20 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका मैथ्यू वेड के रूप में लगा। वह 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में वह पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। वेड ने 15 गेंद पर 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को तीन गेंद पर 10 रन चाहिए। नाथन एलिस और जेसन बेहरेनडॉर्फ क्रीज पर हैं।

10:06 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका दिया है। 17वें ओवर में मुकेश कुमार ने लगातार दो विकेट लिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। शॉर्ट 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर मुकेश ने बेन डॉरसिस को आउट कर दिया। डॉरसिस खाता खोले बगैर क्लीन बोल्ड हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
10:00 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को मिली पांचवीं सफलता

भारत को पांचवीं सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन मैकडरमॉट को आउट किया। मैकडरमॉट ने 36 गेंद पर 54 रन बनाए। अर्शदीप की गेंद पर रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन बनाए हैं। मैथ्यू शॉर्ट 12 और मैथ्यू वेड दो रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चार ओवर में 37 रन चाहिए।

09:48 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: अक्षर ने दिलाई बड़ी सफलता

अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड की खतरनाक हो रही जोड़ी को तोड़ दिया। अक्षर ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम डेविड को आउट किया। डेविड 17 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर की गेंद पर आवेश खान ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए छह ओवर में 57 रन चाहिए।

विज्ञापन
09:42 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: मैकडरमॉट और टिम डेविड टिके

बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने तीन विकेट गिरने के बाद मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए सात ओवर में 60 रन चाहिए। मैकडरमॉट 45 और टिम डेविड 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:20 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: नहीं चला एरॉन हार्डी का बल्ला

भारत को तीसरी सफलता भी रवि बिश्नोई ने दिलाई। उन्होंने एरॉन हार्डी को पवेलियन भेज दिया। हार्डी सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में आउट हुए। बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। बेन मैकडरमॉट 18 और टिम डेविड दो रन बनाकर नाबाद हैं।

09:11 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: रवि बिश्नोई को मिली बड़ी सफलता

रवि बिश्नोई ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। हेड ने आउट होने से पहले बिश्नोई की गेंद पर छक्का लगाया था। भारतीय गेंदबाज ने अगली ही गेंद पर बदला ले लिया। हेड ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर में दो विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। बेन मैकडरमॉट 15 और एरॉन हार्डी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

09:01 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: मुकेश ने लिया विकेट

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने पारी के तीसरे और अपने पहले ओवर में टीम इंडिया को विकेट दिलाई। मुकेश ने जोश फिलिप को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप चार गेंद पर चार रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर में एक विकेट पर 28 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड 11 गेंद पर 17 और बेन मैकडरमॉट तीन गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।

08:35 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: श्रेयस ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

श्रेयस अय्यर ने टी20 करियर का आठवां अर्धशतक लगाकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया ने कंगारूओं को 161 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 21 गेंद पर 31 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 16 गेंद पर 24 और यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद पर 21 रन की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ 10, रिंकू सिंह छह, सूर्यकुमार यादव पांच और रवि बिश्नोई दो रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप दो रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ और बेन डॉरसिस ने दो-दो विकेट लिए। एरॉन हार्डी, नाथन एलिस और तनवीर संघा को एक-एक सफलता मिली।

08:22 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: श्रेयस और अक्षर ने संभाला मोर्चा

भारत ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 41 और अक्षर पटेल 23 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर ली है। अय्यर धीरे-धीरे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं।

08:03 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: जितेश शर्मा पवेलियन लौटे

भारत को पांचवां झटका जितेश शर्मा के रूप में लगा। उन्हें एरॉन हार्डी ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। जितेश ने 16 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 29 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:44 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: मुश्किल में भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के विकेट लगातार गिरते ही जा रहे हैं। टीम इंडिया को चौथा झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा। वह आठ गेंद पर छह रन बनाकर आउट हुए। रिंकू को तनवीर संघा ने टिम डेविड के हाथों कैच कराया। भारत ने 10 ओवर में चार विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 11 और जितेश शर्मा पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

07:33 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार भी फेल

भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। डॉरसिस की गेंद पर बेन मैकडरमॉट ने उनका कैच लिया। सूर्यकुमार सात गेंद पर पांच रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं। भारत ने सात ओवर में तीन विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर सात रन बनाकर नाबाद हैं।

07:22 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए ऋतुराज

ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बेन डॉरसिस ने उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ के हाथों कैच कराया। ऋतुराज 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। सूर्या को एक जीवनदान भी मिल गया। डॉरसिस की गेंद पर मैकडरमॉट ने उनका कैच छोड़ दिया। भारत ने पांच ओवर में दो विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

07:16 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। यशस्वी को जेसन बेहरेनडॉर्फ ने आउट किया। यशस्वी 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाथन एलिस को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।

07:02 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत एरॉन हार्डी ने की है।

06:43 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमॉट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन डॉरसिस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा।

06:37 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू हेड ने पांचवें टी20- में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अर्शदीप सिंह इस मैच में खेल रहे हैं। दीपक चाहर पारिवारिक कारणों से घर वापस लौटे हैं।

06:26 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: बंगलूरू में हो रही बारिश

बंगलूरू में बारिश के कारण टॉस में देरी हो सकती है। मैदान पर कवर्स हैं और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हैं। मैदान का ज्यादातर हिस्सा ढका हुआ है।

05:55 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: अय्यर और चाहर पर नजर

दक्षिण अफ्रीका के दौरे को ध्यान में रखकर श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर इस मैच में अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें अय्यर और चाहर की भूमिका अहम होगी। अय्यर ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायपुर में शुक्रवार को उन्होंने पिछले एक साल से भी अधिक समय में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस मैच में उन्होंने सात गेंद का सामना करके आठ रन बनाए जिनमें कोई बाउंड्री शामिल नहीं है।

05:27 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: 4-1 से जीतने पर भारत की नजर

टीम इंडिया इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है, लेकिन वह अंतिम मैच जीतकर इसका अंतर 4-1 करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम 4-1 से यह सीरीज जीत लेती है तो उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस प्रारूप में सबसे बड़ी अंतर से सीरीज में जीत होगी। दोनों टीमों के बीच पहली बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।

05:22 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Highlights: भारत ने पांचवें टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया, सीरीज में 4-1 से हासिल की जीत

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (तीन दिसंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। वह 3-1 से आगे है। भारत की नजर आखिरी मैच में जीत हासिल करने पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें