चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट गंवाकर 228 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर उनके पास 105 रन की बढ़त थी। ऐसे में टीम की कुल बढ़त 333 रन की हो चुकी है। स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को विकेट के लिए तरसा दिया है। दोनों ने 10वें विकेट के लिए अब तक 110 गेंद में 55 रन की साझेदारी कर ली है। लियोन 41 रन और बोलैंड 10 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका 173 के स्कोर पर लगा था। कंगारुओं ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी रविवार को ही 369 रन पर समाप्त हुई थी।
लियोन और बोलैंड की साझेदारी ने भारत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। 110 गेंद यानी दोनों मिलकर करीब 18 ओवर बल्लेबाजी कर चुके हैं। दिन के आखिरी ओवर में टीम इंडिया के पास मौका भी आया, लेकिन बुमराह की वह गेंद नो बॉल रही। बुमराह की नो बॉल पर लियोन के बल्ले का किनारा लगा और गेंद स्लिप में गई। राहुल ने कैच भी पकड़ा, लेकिन नो बॉल की वजह से लियोन को जीवनदान मिल गया।
अब सोमवार को 98 ओवर का खेल होगा। यह देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया शुरुआती सत्र में ऑस्ट्रेलियाई पारी समेट पाती है या नहीं। अब उसे मेलबर्न में इतिहास भी रचना होगा, क्योंकि इससे पहले मेलबर्न में टेस्ट में सबसे सफल चेज 332 रन का था, जो इंग्लैंड ने 1928 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी खराब रही। मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वहीं, कप्तान पैट कमिंस ने 41 रन की पारी खेली। इसके अलावा लियोन ने रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इनमें सैम कोंस्टास (8), ट्रेविस हेड (1), मिचेल मार्श (0), एलेक्स कैरी (2) और मिचेल स्टार्क (5) शामिल हैं। उस्मान ख्वाजा 21 रन और स्टीव स्मिथ 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से बुमराह ने अब तक चार विकेट और सिराज ने तीन विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। कंगारुओं की बढ़त 300 से ज्यादा रन की हो चुकी है। स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन मैदान पर जम गए हैं। दोनों के बीच32 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अब तक 13 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजी कर चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 173 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। जडेजा ने कमिंस को स्लिप में रोहित के हाथों कैच कराया। वह 90 गेंद में चार चौके की मदद से 41 रन बना सके। फिलहाल स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।
156 पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा। मिचेल स्टार्क रन आउट हुए। फिलहाल पैट कमिंस औक नाथन लियोन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर आठ विकेट पर 160 रन है। उनकी लीड अब तक 266 रन की हो चुकी है। बुमराह ने चार और सिराज ने तीन विकेट झटके हैं।
148 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा। मार्नस लाबुशेन को सिराज ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 139 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 150 रन बना लिए हैं। उनकी बढ़त 255 रन की हो चुकी है।
मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस जम गए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। फिलहाल कंगारुओं की भारत पर बढ़त 253 रन की है। लाबुशेन अर्धशतक लगा चुके हैं।
चौथे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। उनकी कुल बढ़त भारत पर 240 रन की हो गई है। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाया और उन्होंने सातवें विकेट के लिए कप्तान पैट कमिंस के साथ अब तक 44 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। लाबुशेन 65 रन और कमिंस 21 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके हैं, जबकि सिराज को दो विकेट मिले हैं।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। सैम कोंस्टास (8) बुमराह के शिकार बने। इसके बाद सिराज ने उस्मान ख्वाजा (21) को पवेलियन भेजा। सिराज ने फिर स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। इसके बाद बुमराह का कहर देखने को मिला। उन्होंने एक ही ओवर में ट्रेविस हेड (1) और मिचेल मार्श (0) को पवेलियन भेजा। फिर एलेक्स कैरी को बोल्ड किया। कैरी दो रन बना सके।
लाबुशेन ने 105 गेंद पर टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। पहली पारी में उन्होंने 72 रन बनाए थे। लाबुशेन के साथ कमिंस क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 215 रन की है।
ऑस्ट्रेलिया को 91 के स्कोर पर छठा झटका लगा। बुमराह कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने चार विकेट ले लिए हैं। सैम कोंस्टास (8) को अपने पहले स्पेल में पवेलियन भेजने के बाद बुमराह ने अपने चौथे स्पेल में एक ही ओवर में ट्रेविस हेड (1) और मिचेल मार्श (0) को आउट किया था। इसके बाद चौथे स्पेल के अपने दूसरे ओवर में उन्होंने एलेक्स कैरी को भी बोल्ड किया। कैरी दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त फिलहाल 196 रन की है। भारत ने इस टेस्ट में जबरदस्त वापसी की है और अब टीम इंडिया की जीत की संभवाना भी बन गई है। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और पैट कमिंस क्रीज पर हैं।
85 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा और पांचवां झटका लगा। बुमराह ने ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श का शिकार किया। उन्होंने हेड के लिए खास प्लान बनाया और हेड को फेंकी अपनी पहली ही गेंद पर नीतीश के हाथों कैच कराया। हेड एक रन बना सके। बुमराह का यह टेस्ट में 200वां विकेट रहा। हेड बुमराह के 200वें शिकार बने। यह बुमराह के चौथे स्पेल का पहला गेंद था। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मिचेल मार्श को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। मार्श खाता नहीं खोल सके। यह मैच रोमांचक हो चला है। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त फिलहाल 190 रन की है। बुमराह का यह 201वां विकेट रहा। कुल मिलाकर इस पारी में बुमराह की यह तीसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने सैम कोंस्टास को भी पवेलियन भेजा था। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 80 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। सिराज ने लय हासिल करते हुए दूसरा विकेट लिया। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के बाद स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा। सिराज ने स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। स्मिथ 13 रन बना सके। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। कोंस्टास को बुमराह ने आउट किया था। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 185 रन की हो चुकी है।
चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 168 रन की है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई पारी जल्द से जल्द समेटना चाहेगी।
चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 105 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से कंगारुओं की कुल बढ़त फिलहाल 158 रन की है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जबकि भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई थी। फिलहाल मार्नस लाबुशेन 20 रन और स्टीव स्मिथ दो रन बनाकर नाबाद हैं। सैम कोंस्टास (8) को जसप्रीत बुमराह ने और उस्मान ख्वाजा (21) को मोहम्मद सिराज ने आउट किया।
43 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। डीएसपी मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को क्लनी बोल्ड किया। सिराज ने ख्वाजा को ऑफ स्टंप उखाड़ा। ख्वाजा 65 गेंद में 21 रन बना सके। इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 148 रन की है।
ऑस्ट्रेलिया को 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। बुमराह की बेहतरीन इनस्विंगर पर सैम कोंस्टास क्लीन बोल्ड हुए। वह 18 गेंद में आठ रन बना सके। आउट करने के बाद बुमराह ने कोंस्टास पर चुटकी भी ली। उन्होंने भीड़ को आवाज उठाने कहा। ऐसा इसलिए क्योंकि कोंस्टास भारत की पहली पारी के दौरान लगातार बाउंड्री लाइन पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस को आवाज उठाने और शोर करने और ऑस्ट्रेलियाई टीम को चीयर करने के लिए कह रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 125 रन की है। फिलहाल उस्मान ख्वाजा औरर मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी।
भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हो गई। आज टीम इंडिया ने नौ विकेट पर 358 रन से आगे खेलना शुरू किया और 11 रन जोड़ सके। नीतीश रेड्डी आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। वह 189 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लियोन ने स्टार्क के हाथों कैच कराया। नीतीश ने करीब 279 मिनट मैदान पर बिताए। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए सिराज के साथ 36 गेंद में 19 रन की साझेदारी की।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से उन्हें दूसरी पारी में 105 रन की बढ़त हासिल होगी। अभी दो दिन का खेल बचा है। नीतीश ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर और नीतीश दोनों ने 150-150 गेंद खेलीं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ने 150+ गेंदें खेली हों। दोनों ने संयुक्त रूप से 285 गेंदें खेलीं यानी करीब 48 ओवर बल्लेबाजी की। सुंदर 162 गेंद में एक चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले यशस्वी जायसवाल 82 रन, रोहित शर्मा तीन, केएल राहुल 24 रन, विराट कोहली 36 रन और ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए थे। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन ने तीन-तीन विकेट लिए। यशस्वी रन आउट हुए थे।
चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए थे। आज टीम इससे आगे खेल रही है ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।
भारतीय टीम आज ऑस्ट्रेलिया के बढ़त को और कम करना चाहेगी। नीतीश पर सारा दारोमदार होगा। इस दौरे पर नीतीश ने शानदार बल्लेबाजी की है। इस दौरे पर वह टीम इंडिया की खोज रहे हैं। ऐसे में वह चौथे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई करना चाहेंगे और दूसरी पारी के लिए और इंतजार कराना चाहेंगे।
तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।
नीतीश ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर और नीतीश दोनों ने 150-150 गेंद खेलीं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ने 150+ गेंदें खेली हों। दोनों ने संयुक्त रूप से 285 गेंदें खेलीं यानी करीब 48 ओवर बल्लेबाजी की। सुंदर 162 गेंद में एक चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।
यशस्वी जायसवाल 82 रन, रोहित शर्मा तीन, केएल राहुल 24 रन, विराट कोहली 36 रन और ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए थे। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। भारत ने शनिवार को पांच विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया और 194 रन जोड़े। इस दौरान भारत ने चार और विकेट गंवाए। शनिवार को पंत, जडेजा, बुमराह और सुंदर आउट हुए।
Live Cricket Score, India vs Australia (IND vs AUS) 4th Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए थे।