फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, नीतीश के शतक की बदौलत भारत 358/9, ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे

Sat, 28 Dec 2024 12:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

खास बातें

India vs Australia (IND vs AUS) 4th Test Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:27 PM, 28-Dec-2024

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

नीतीश ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर और नीतीश दोनों ने 150-150 गेंद खेलीं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ने 150+ गेंदें खेली हों। दोनों ने संयुक्त रूप से 285 गेंदें खेलीं यानी करीब 48 ओवर बल्लेबाजी की। सुंदर 162 गेंद में एक चौके की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। 
 
इससे पहले यशस्वी जायसवाल 82 रन, रोहित शर्मा तीन, केएल राहुल 24 रन, विराट कोहली 36 रन और ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए थे। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप खाता नहीं खोल सके। भारत ने शनिवार को पांच विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया और 194 रन जोड़े। इस दौरान भारत ने चार और विकेट गंवाए। शनिवार को पंत, जडेजा, बुमराह और सुंदर आउट हुए।

11:57 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: खराब रोशनी के कारण खेल रुका

खराब रोशनी की वजह से तीसरे दिन का खेल रोका गया है। खेल रुकने तक भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 116 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह फिलहाल 105 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 176 गेंद की अपनी पारी में अब तक 10 चौके और एक छक्का लगाया है। मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

11:49 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश रेड्डी का शतक

नीतीश रेड्डी ने मेलबर्न में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 171 गेंद में बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर शतक लगाया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। उन्होंने टेस्ट में पहली बार पचास से ज्यादा रन बनाए और उस पारी को शतक में बदल दिया। नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं। नीतीश के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पिता मुतयाला रेड्डी दर्शक दीर्घा में मौजूद हैं और यह मैच देख रहे हैं। अपने पिता के सामने शतक लगाने के बाद नीतीश भावुक भी हो गए। 

विज्ञापन
11:43 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को नौवां झटका

350 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका लगा। बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें कमिंस ने स्लिप में कैच कराया। इसके बाद कमिंस के पास तीन गेंदें थीं और सिराज स्ट्राइक पर थे। वहीं, नीतीश को एक रन चाहिए था। हालांकि, सिराज ने तीन गेंद बचा लिए और अब नीतीश से शतक की उम्मीद है।

11:34 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को 348 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर 162 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका लगाया। सुंदर ने नीतीश रेड्डी के साथ 127 रन की साझेदारी निभाई। सुंदर जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो स्कोर सात विकेट पर 221 रन था। इसके बाद दोनों ने भारत को फॉलोऑन से बचाया और 300 के पार पहुंचाया। फिलहाल नीतीश रेड्डी 97 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ जसप्रीत बुमराह हैं।

विज्ञापन
11:16 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक

वॉशिंगटन सुंदर ने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा। भारत ने सात विकेट गंवाकर 345 रन बना लिए हैं। उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ 124 रन की साझेदारी कर ली है। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 129 रन पीछे है। नीतीश शतक के करीब हैं। वह 94 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

11:04 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश शतक के करीब

भारत ने सात विकेट गंवाकर 338 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत ऑस्ट्रेलिया से 136 रन से पीछे है। वॉशिंगटन सुंदर 48 रन और नीतीश रेड्डी 89 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 110+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

09:27 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: चायकाल

खराब रोशनी और हल्की बारिश की वजह से अंपायर ने समय से पहले चायकाल लेने का फैसला किया। तीसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी 85 रन और वॉशिंगटन सुंदर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 148 रन पीछे है। नीतीश ने अपनी बल्लेबाजी में दम दिखाया है और सुंदर ने उनका बखूबी साथा निभाया है। दूसरे सत्र में भारत ने 24 ओवर में 82 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया। इन दोनों ने 3.42 के रन रेट से रन बनाए हैं। भारत को तीसरे दिन दो झटके लगे। ऋषभ पंत 28 रन और रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए थे।

09:14 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश और सुंदर जमे

भारत ने सात विकेट गंवाकर 315 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया से 159 रन पीछे है। नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और 90 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। नीतीश ने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने हर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की धुनाई की है। भारत का पिछला विकेट 221 के स्कोर पर गिरा था।

08:31 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश का अर्धशतक

नीतीश रेड्डी ने आखिरकार अर्धशतक लगा दिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक रहा। इससे पहले इस सीरीज में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन अर्धशतक से चूक गए थे। अर्धशतक लगाने के बाद नीतीश ने पुष्पा के अंदाज में जश्न मनाया। भारत ने सात विकेट सात विकेट गंवाकर 284 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत ने फॉलोऑन भी बचा लिया है। इसके लिए 275 रन बनाने थे। भारत अब ऑस्ट्रेलिया से 190 रन पीछे है।

07:59 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: नीतीश और सुंदर क्रीज पर

भारत ने सात विकेट गंवाकर 259 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 16 रन की जरूरत है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया अभी भी 215 रन पीछे है। नीतीश ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है और 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके पास पहला अर्धशतक लगाने का मौका है।

07:03 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: लंच

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 244 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी 40 रन और वॉशिंगटन सुंदर पांच रन बनाकर नाबाद हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को अब भी 31 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 230 रन पीछे है। तीसरे दिन पहले सत्र में 27 ओवर में भारत ने 80 रन बनाए और दो विकेट गंवा दिए। भारत को आज ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के रूप में दो झटके लगे। पंत और जडेजा के बीच 32 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को बोलैंड ने तोड़ा। उन्होंने पंत को लियोन के हाथों कैच कराया। पंत ने 37 गेंद में तीन चौके की मदद से 28 रन बनाए। वहीं, जडेजा को नाथन लियोन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 17 रन बना सके।

06:32 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को 221 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लियोन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए फिलहाल 54 और रन की जरूरत है। भारत को 275 रन बनाने होंगे अगर उन्हें फॉलोऑन बचाना है तो। ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से भारत अभी 253 रन पीछे है।

06:01 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: पंत पवेलियन लौटे

भारत ने छह विकेट गंवाकर 203 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। आज भारत को पहला और ओवरऑल झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। उन्हें बोलैंड ने लियोन के हाथों कैच कराया। पंत 28 रन बना सके। भारत पर एक बार फिर फॉलोऑन का खतरा है। 275 रन बनाने हैं। जडेजा और रेड्डी से बड़ी पारी की उम्मीद है।

05:03 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत पांच विकेट पर 164 रन से आगे खेल रहा है। पंत और जडेजा से बड़ी पारी की उम्मीद है। फॉलोऑन बचाने के लिए इन दोनों को रन बनाने होंगे। भारत इस मैच में एक कम बल्लेबाज के साथ उतरा है। शुभमन गिल नहीं खेल रहे। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था।

05:01 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: यशस्वी का आउट होना टर्निंग पॉइंट

यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा। यशस्वी ने कोहली के साथ 102 रन की साझेदारी की। हालांकि, यशस्वी के रन आउट होते ही भारतीय पारी लुढ़क गई। वह 82 रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर नाइट वाचमैन आकाश दीप भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इससे पहले ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा तीन रन और केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए।

05:00 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत की पारी अभी तक

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ्अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है। दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू तीनों सत्र में भारतीय टीम पर हावी रहे। आखिरी सत्र में भारत की बल्लेबाजी के समय एक वक्त स्कोर दो विकेट पर 153 रन था। इसके बाद छह रन बनाने में ही टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए और स्कोर पांच विकेट पर 159 रन हो गया। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 275 रन बनाने हैं।

05:00 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 34वां शतक लगाया। कप्तान पैट कमिंस ने 49 रन की पारी खेली। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को दूसरे दिन चार विकेट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को 163 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। स्मिथ 140 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। आकाश दीप को दो विकेट मिले, जबकि सुंदर ने एक विकेट लिया। 

04:56 AM, 28-Dec-2024

IND vs AUS Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, नीतीश के शतक की बदौलत भारत 358/9, ऑस्ट्रेलिया से 116 रन पीछे

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें