फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 164/5, यशस्वी शतक से चूके

Fri, 27 Dec 2024 01:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

खास बातें

India vs Australia (IND vs AUS) 4th Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 164 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:36 PM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ्अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है। दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू तीनों सत्र में भारतीय टीम पर हावी रहे। आखिरी सत्र में भारत की बल्लेबाजी के समय एक वक्त स्कोर दो विकेट पर 153 रन था। इसके बाद छह रन बनाने में ही टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा। यशस्वी ने कोहली के साथ 102 रन की साझेदारी की। हालांकि, यशस्वी के रन आउट होते ही भारतीय पारी लुढ़क गई। वह 82 रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर नाइट वाचमैन आकाश दीप भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इससे पहले ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा तीन रन और केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए।

12:27 PM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को 159 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। छह रन बनाने में भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। आकाश दीप को बोलैंड ने लियोन के हाथों कैच कराया। वह नाइट वाचमैन के रूप में आए थे। आकाश खाता नहीं खोल सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 82 रन और विराट कोहली 36 रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित तीन रन और राहुल 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

12:15 PM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: कोहली भी आउट

ऑस्ट्रेलिया ने दो ओवर के अंतराल पर दो विकेट हासिल किए हैं। यशस्वी को रन आउट करने के बाद कंगारुओं ने विराट कोहली को भी पवेलियन भेजा। बोलैंड ने कोहली को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। वह 86 गेंद में 36 रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और नाइट वाचमैन आकाश दीप क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर एक वक्त 153 पर दो विकेट था, जो कि अब 154 पर चार विकेट हो गया है।

विज्ञापन
12:07 PM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: यशस्वी रन आउट

153 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 82 रन बनाकर रन आउट हो गए। पारी के 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी ने हल्के हाथों से खेला। गेंद मिड ऑन पर गई और यशस्वी रन के लिए दौड़ पड़े। कॉल उनका था और कोहली भी थोड़ा आगे आकर पीछे मुड़ गए। यशस्वी भी कोहली के साथ नॉन स्ट्राइक एंड पर थे। दोनों एक ही छोर पर मौजूद थे और कैरी ने गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। इस तरह यशस्वी रन आउट हो गए। वह 118 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए।

11:29 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारत ने दो विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 27 रन और यशस्वी जायसवाल 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 73 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को दूसरा झटका 51 के स्कोर पर लगा था। केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, रोहित तीन रन बना सके थे। दोनों को कमिंस ने आउट किया।

विज्ञापन
11:06 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: यशस्वी का अर्धशतक

यशस्वी ने 80 गेंद में टेस्ट करियर का नौवां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अब तक विराट कोहली के साथ 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। भारत का स्कोर 29 ओवर के बाद 104 रन बना लिए हैं। कोहली 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

10:20 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: यशस्वी-कोहली क्रीज पर

तीसरे सत्र का खेल जारी है। यशस्वी का साथ देने विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट पर 60 रन के पार जा चुका है। इन दोनों को बड़ी पारी खेलनी होगी। 

09:44 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को दूसरा झटका

दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। केएल राहुल को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड किया। वह 24 रन बना सके। राहुल के विकेट के साथ ही चायकाल की ले लिया गया। इससे पहले कमिंस ने कप्तान रोहित शर्मा (3) को भी पवेलियन भेजा था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 423 रन पीछे है। यशस्वी जायसवाल 23 रन बनाकर नाबाद हैं। राहुल और यशस्वी के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। दूसरे सेशन में 24.4 ओवर में कुल 71 रन बने और पांच विकेट गिरे। इनमें दो विकेट भारत के और तीन विकेट ऑस्ट्रेलिया के रहे। 

09:31 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: राहुल और यशस्वी क्रीज पर

भारत ने एक विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और यशस्वी 22-22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उन्हें कमिंस ने बोलैंड के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। रोहित का खराब फॉर्म जारी है। 

08:42 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को आठ के स्कोर पर पहला झटका लगा। रोहित शर्मा बतौर ओपनर भी फेल रहे। वह इस मैच के लिए यशस्वी के साथ ओपनिंग उतरे। हालांकि, दूसरे ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर बोलैंड के हाथों कैच आउट हुए। रोहित तीन रन बना सके। रोहित के ओपनिंग की वजह से शुभमन गिल को टीम से बाहर किया गया था। हालांकि, हिटमैन एकबार फिर फ्लॉप साबित हुए। फिलहाल केएल राहुल और यशस्वी क्रीज पर हैं। राहुल तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

08:21 AM, 27-Dec-2024

ऑस्ट्रेलिया ने 474 रन बनाए

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 34वां शतक लगाया। कप्तान पैट कमिंस ने 49 रन की पारी खेली। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों को आज चार विकेट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने आज 163 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। स्मिथ 140 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। आकाश दीप को दो विकेट मिले, जबकि सुंदर ने एक विकेट लिया। भारत के लिए ओपनिंग करने कौन आता है, यह देखने वाली बात होगी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग करने की संभावना है।

07:46 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: स्टीव स्मिथ आउट

455 के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। आकाश दीप ने स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया। स्मिथ अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। आकाश की शॉर्ट पिच गेंद को स्मिथ ने आगे बढ़कर खेलने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड पर लगी और फिर विकेट पर जा लगी। स्मिथ दो फीट आगे निकल चुके थे और गेंद को रोकने के लिए वापस नहीं गए। गेंद रोल होते हुए स्टंप्स पर जा लगी। उन्होंने 197 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन बनाए। फिलहाल स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।

07:43 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका

455 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा। दूसरे दिन दूसरे सत्र के पहले ही ओवर में कंगारुओं को झटका लगा। जडेजा ने मिचेल स्टार्क को क्लीन बोल्ड किया। वह 15 रन बना सके। स्टार्क ने स्टीव स्मिथ के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल स्मिथ 140 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नाथन लियोन उनका साथ देने आए हैं। जडेजा तीन विकेट ले चुके हैं।

07:04 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: लंच ब्रेक

दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 454 रन बना लिए हैं। आज ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 311 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन पहले सत्र में 27 ओवर में 5.30 के रन रेट से 143 रन बनाए। इस दौरान टीम को सिर्फ एक झटका लगा। पैट कमिंस 49 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। भारतीय गेंदबाज दूसरे दिन विकेट को तरस गए हैं। कमिंस ने स्मिथ के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल स्टीव स्मिथ 139 रन और मिचेल स्टार्क 15 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।

06:35 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को 411 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने पैट कमिंस को नीतीश रेड्डी के हाथों कैच कराया। वह अर्धशतक से चूक गए। 63 गेंद पर सात चौके की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने स्मिथ के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल स्टार्क और शतकवीर स्मिथ क्रीज पर हैं।

06:11 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: स्टीव स्मिथ का शतक

स्टीव स्मिथ ने गाबा के बाद मेलबर्न टेस्ट में भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने 167 गेंद में टेस्ट करियर का 34वां शतक जड़ा। स्मिथ ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। यह भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका 11वां शतक रहा और वह टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 379 रन बना लिए हैं। उनके साथ पैट कमिंस 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 80 रन की साझेदारी हो चुकी है।

06:06 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया 370 रन के पार

ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 371 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 34वें टेस्ट शतक से चार रन दूर हैं। वहीं, कमिंस ने उनका अच्छा साथ निभाया है। वह 36 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 72 रन की साझेदारी हो चुकी है।

05:39 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: शुरुआती आधे घंटे में कोई विकेट नहीं गिरा

शुरुआती आधे घंटे में ऑस्ट्रेलिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस ने 40+ रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 344 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्मिथ 79 रन और कमिंस 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

05:01 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम छह विकेट पर 311 रन से आगे खेल रही है। भारत की ओर से आज का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया। सिराज की गेंद पर कमिंस ने एक चौका भी लगाया। दूसरे दिन के पहले ओवर से नौ रन आए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 320 रन है।

04:59 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। 

ऑस्ट्रेलियाः उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।

04:59 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: पहले दिन के हाइलाइट्स

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। 

04:58 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। कंगारुओं की शुरुआत अच्छी रही और 19 साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को निशाने पर लिया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कोंस्टास 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। 

04:57 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: शुरुआती चार बल्लेबाजों का अर्धशतक

इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। वह 121 गेंद में छह चौके की मदद से 57 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, हेड खाता नहीं खोल सके। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फिर मिचेल मार्श को भी सस्ते में निपटा दिया। वह चार रन बना सके। लाबुशेन ने 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। वहीं, स्मिथ ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वह 111 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

04:54 AM, 27-Dec-2024

IND vs AUS Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 164/5, यशस्वी शतक से चूके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हुई। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें