05:49 AM, 18-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: चौथे दिन क्या हुआ था
भारत ने चौथे दिन चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया और नौ विकेट पर 252 रन बना सकी। रोहित 10 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश 16 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, सिराज एक रन बना सके। वहीं, दूसरे छोर पर मौजूद जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें कमिंस ने मार्श के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 123 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली। इसके बाद बुमराह और आकाश ने हिम्मत दिखाई और भारत को फॉलोऑन खेलने से बचा लिया। इससे पहले सोमवार को यशस्वी चार रन, गिल एक रन, विराट तीन रन और पंत नौ रन बनाकर आउट हुए।