चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की बहादुरी भरी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फॉलोऑन बचा लिया है। दोनों नाबाद हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। आकाश 27 और बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए अब तक 54 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 193 रन पीछे है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने थे।
जैसे ही आकाश ने चौका लगाकर फॉलोऑन बचाया। ड्रेसिंग रूम में मौजूद रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर जोश में अपनी कुर्सी से कूद पड़े। तीनों ने एकदूसरे को हाई फाइव दिया। जब आकाश और बुमराह वापस ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो तीनों ने स्टैडिंग ओवेशन दिया। साथ ही फैंस ने भी दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। अब एक दिन का खेल बचा है। यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।
भारत ने आज चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, जल्द ही रोहित शर्मा के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। रोहित 10 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश 16 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, सिराज एक रन बना सके। वहीं, दूसरे छोर पर मौजूद जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें कमिंस ने मार्श के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 123 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली।
इसके बाद बुमराह और आकाश ने हिम्मत दिखाई और भारत को फॉलोऑन खेलने से बचा लिया। दोनों ऑस्ट्रेलिया की लीड को और कम करने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान कमिंस ने अब तक चार विकेट लिए हैं। वहीं, मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले सोमवार को यशस्वी चार रन, गिल एक रन, विराट तीन रन और पंत नौ रन बनाकर आउट हुए।
भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 12 रन की जरूरत है। टीम इंडिया ने नौ विकेट गंवाकर 234 रन बना लिए हैं। बुमराह और आकाश के बीच 21 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों हिम्मत और बहादुरी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत को 213 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा को कमिंस ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। वह 123 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 33 और रन की जरूरत है।
201 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। स्टार्क ने सिराज को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया वह एक रन बना सके। भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए और 45 रन बनाने हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।
बारिश की वजह से समय से पहले ही चायकाल की घोषणा की गई। भारत ने सात विकेट गंवाकर 201 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अभी भी 45 रन बनाने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया फिलहाल 244 रन पीछे है। रवींद्र जडेजा 65 रन और मोहम्मद सिराज एक रन बनाकर नाबाद हैं।
194 के स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। कमिंस ने नीतीश रेड्डी को क्लीन बोल्ड किया। वह 16 रन बना सके। फिलहाल मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी भी 52 रन की जरूरत है।
बारिश से करीब एक घंटे तक खेल बाधित रहने के बाद अब फिर से मैच की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल जडेजा और नीतीश क्रीज पर हैं। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी भी 60+ रन की जरूरत है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 445 रन से टीम इंडिया 260+ रन पीछे है।
गाबा में बारिश रुक गई है और अंपायरों ने निरीक्षण के बाद मैच फिर शुरू कराने का फैसला किया है। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में छह विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रवींद्र जडेजा 52 और नीतीश कुमार रेड्डी नौ रन बनाकर मौजूद हैं।
बारिश की वजह से फिर से खेल को रोका गया है। अभी कुछ देर पहले लंच ब्रेक के दौरान बारिश हुई थी, जिसकी वजह से मैच को रोका गया था। भारत ने छह विकेट गंवाकर 180 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने बैट को तलवारबाजी वाले अंदाज में लहराकर जश्न मनाया। इस सीरीज में यह जडेजा का पहला मैच है और पहली पारी में ही उन्होंने अर्धशतक जमा दिया। इससे पहले पर्थ में सुंदर और एडिलेड में अश्विन खेले थे। जडेजा के रन बनाने से भारत का लोअर ऑर्डर मजबूत हुआ है। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अब 66 रन की जरूरत है। जडेजा के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।
रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने बैट को तलवारबाजी वाले अंदाज में लहराकर जश्न मनाया। इस सीरीज में यह जडेजा का पहला मैच है और पहली पारी में ही उन्होंने अर्धशतक जमा दिया। इससे पहले सुंदर और अश्विन खेले थे। जडेजा के रन बनाने से भारत का लोअर ऑर्डर मजबूत हुआ है। भारत का स्कोर फिलहाल छह विकेट पर 180 रन से ज्यादा है। फॉलोऑन से बचने के लिए टीम इंडिया को अब 66 रन की जरूरत है। जडेजा के साथ नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं।
लंच ब्रेक के दौरान ही गाबा में तेज बारिश होने लगी। इस वजह से मैच को कुछ देर और रोका गया। हालांकि, अब कवर्स हटाए जा रहे हैं। सुपरसोपर्स अपना काम कर रहे हैं। थोड़ी देर में मैच की फिर से शुरुआत हो सकती है।
चौथे दिन लंच तक भारत ने छह विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। बारिश से हुए खेल को नुकसान की वजह से आज पहला सत्र करीब तीन घंटे का रहा। फिलहाल रवींद्र जडेजा 41 रन और नीतीश रेड्डी सात रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए अभी और 79 रन की जरूरत है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत ऑस्ट्रेलिया से अभी 278 रन पीछे है।
भारत ने आज चार विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि, जल्द ही रोहित शर्मा के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। रोहित 10 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले सोमवार को यशस्वी चार रन, गिल एक रन, विराट तीन रन और पंत नौ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क और कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। हेजलवुड भी चोट लगने से पहले एक विकेट ले चुके थे। उन्होंने विराट को आउट किया था।
भारत ने छह विकेट पर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। केएल राहुल 139 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियोन ने पवेलियन भेजा। इन दोनों से भारत को फॉलोऑन बचाने की उम्मीद होगी। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 246 रन बनाने हैं।
शानदार बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल 84 रन बनाकर नाथल लियोन का शिकार बने। राहुल 84 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 145/6 है।
राहुल और जडेजा के बीच अब तक 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं। फिलहाल राहुल 77 रन और जडेजा 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 315 रन पीछे है।
बारिश की वजह से कुछ मिनट का ही खेल प्रभावित हुआ। खेल की फिर से शुरुआत हो चुकी है। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 68 रन और रवींद्र जडेजा छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 340 रन पीछे है। भारत को आज का एकमात्र झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने राहुल के साथ 30 रन की साझेदारी निभाई।
आज बारिश की वजह से पहली बार खेल रुका है। खेल रुकने तक भारत ने पांच विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 68 रन और रवींद्र जडेजा छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 340 रन पीछे है। भारत को आज का एकमात्र झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने राहुल के साथ 30 रन की साझेदारी निभाई।
केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की है। वह एक छोर पर जमे हुए हैं। उन्होंने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। यह इस सीरीज में उनका दूसरा अर्धशतक है। राहुल अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। फिलहाल उनके साथ रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 83 रन है। भारत ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 362 रन पीछे है।
74 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। भारतीय कप्तान रोहित को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने आउट किया। यह आज लगा टीम इंडिया को पहला झटका है। रोहित 10 रन बना सके। उन्होंने केएल राहुल के साथ 30 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 17वें टेस्ट अर्धशतक के करीब हैं। उनका साथ देने रवींद्र जडेजा मैदान पर आए हैं।
भारत ने चार विकेट गंवाकर 60 से ज्यादा रन बना लिए हैं। राहुल अपने 17वें टेस्ट अर्धशतक के करीब हैं। वहीं, रोहित भी खाता खोल चुके हैं। दोनों के बीच 20 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत की पहली पारी की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हुए थे। फिर तीसरे ओवर में भारत ने शुभमन गिल का विकेट खो दिया है। दोनों को स्टार्क ने पवेलियन भेजा। शुभमन एक रन बना सके, जबकि यशस्वी ने चार रन बनाए थे। इसके बाद विराट कोहली से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोश हेजलवुड ने आउट किया।
44 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। 2021 में गाबा में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कप्तान कमिंस ने विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। हालांकि, पंत का विकेट गंवाने के बाद बारिश ने बीच-बीच में खलल डाला और ज्यादा खेल हो नहीं सका। इस वजह से कोई और विकेट नहीं गिरा। केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा उनके साथ नाबाद हैं। हालांकि, रोहित छह गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल सके हैं।
सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन से आगे खेलना शुरू किया और 40 रन बनाने में आखिरी के तीन विकेट गंवा दिए। एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जमाया। मिचेल स्टार्क को बुमराह ने तो नाथन लियोन को सिराज ने आउट किया। वहीं, आकाश दीप ने कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला विकेट लिया। स्टार्क ने 18 तो लियोन ने दो रन बनाए। कैरी ने 88 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली।
इससे पहले शनिवार को महज 13.2 ओवर का खेल होने के बाद रविवार को 88 ओवर का खेल हुआ था। रविवार तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन बनाए थे। बुमराह ने पहले सत्र में उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर दो झटके दिए। इसके बाद पहले सत्र में ही नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को पवेलियन भेजा था। हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी निभाई।
हेड ने टेस्ट करियर का नौवां और स्मिथ ने 33वां शतक जड़ा। स्मिथ 190 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन और हेड 160 गेंद पर 18 चौके की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श पांच रन और कप्तान पैट कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने सातवें विकेट के लिए कैरी के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई थी। बुमराह ने छह विकेट झटके। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। आकाश दीप और नीतीश को एक-एक विकेट मिला।
बारिश की आंख मिचोली के बीच तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम इंडिया पर हावी रहे। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 रन पर समाप्त हुई थी। ऐसे में टीम इंडिया अभी भी 394 रन पीछे है। सोमवार को महज 33 ओवर का खेल हो सका। भारत आज इससे आगे खेल रहा है। रोहित-राहुल क्रीज पर हैं।
Live Cricket Score, India vs Australia (IND vs AUS) 3rd Test Day 4: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 51 रन पर अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवा चुकी है।