दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 405 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क सात रन और एलेक्स कैरी 45 रन बनाकर नाबाद हैं। ट्रेविस हेड ने 152 रन और स्टीव स्मिथ ने 101 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।
रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी विकेट के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन 377 रन बनाए और सात विकेट गंवाए। बुमराह ने पहले सत्र में उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर दो झटके दिए। इसके बाद पहले सत्र में ही नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी निभाई।
हेड ने टेस्ट करियर का नौवां और स्मिथ ने 33वां शतक जड़ा। स्मिथ 190 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन और हेड 160 गेंद पर 18 चौके की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श पांच रन और कप्तान पैट कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने सातवें विकेट के लिए कैरी के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई। बुमराह के अलावा सिराज और नीतीश को एक-एक विकेट मिला।
385 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। सिराज ने कमिंस को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। कमिंस ने एलेक्स कैरी के साथ सातवें विकेट के लिए 66 गेंद में 58 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल कैरी का साथ देने मिचेल स्टार्क आए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवाकर 370 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल एलेक्स कैरी और पैट कमिंस मैदान पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। कैरी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
327 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए ट्रेविस हेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 160 गेंद में 18 चौके की मदद से 152 रन बना सके। फिलहाल कप्तान पैट कमिंस और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। बुमराह ने इससे पहले स्टीव स्मिथ (101), मिचेल मार्श (5), मैकस्वीनी (9) और उस्मान ख्वाजा (21) को आउट किया था। उन्होंने टेस्ट करियर में 12वीं बार पारी में पांच विकेट लिए।
326 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। बुमराह तीसरे सत्र में कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने शतकवीर स्टीव स्मिथ को आउट करने के बाद मिचेल मार्श को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मार्श पांच रन बना सके। ट्रेविस हेड के 150 रन भी पूरे हो चुके हैं। फिलहाल उनका साथ देने एलेक्स कैरी आए हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 317 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। स्टीव स्मिथ टेस्ट करियर का 33वां शतक लगाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने रोहित के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने अपनी 101 रन की पारी में 12 चौके लगाए। साथ ही ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 75 पर तीन से स्कोर 317 तक ले गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल एक और शतकवीर ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
हेड के बाद स्मिथ ने भी शतक जड़ दिया है। यह उनके टेस्ट करियर का 33वां, जबकि इस साल का पहला शतक रहा। वह इस टेस्ट से पहले फॉर्म में नहीं दिखे थे, लेकिन इस मैच से न्होंने फॉर्म में वापसी की है। वह हेड के साथ अब तक चौथे विकेट के लिए 238 रन की साझेदारी निभा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाकर 313 रन बना लिए हैं। हेड 146 रन और स्मिथ 100 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारतीय गेंदबाज गाबा में विकेट को तरस गए हैं। 75 पर कंगारुओं को तीसरा झटका लगा था। इसके बाद से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने गजब की बल्लेबाजी की है। दोनों के बीच अब तक 180 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। हेड ने टेस्ट करियर का नौवां शतक लगाया। वहीं, स्मिथ इस साल के अपने पहले शतक के करीब हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 260 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल तक पहली पारी में तीन विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा और स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अब तक 159 रनों की साझेदारी कर ली है। दूसरा सत्र पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा और भारतीय गेंदबाज इस सत्र में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। पहले सत्र में तीन विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हेड और स्मिथ की जोड़ी ने संभाला। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सत्र में कुल 130 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। फिलहाल हेड 103 और स्मिथ 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ा। हेड ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 115 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। हेड और स्मिथ के बीच चौथे विकेट के लिए 150+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 231 रन हो गया है। दूसरे छोर पर स्मिथ 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेड के बाद स्मिथ ने भी टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाकर 210 से ज्यादा रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज दूसरे सत्र में विकेट को तरस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 75 पर तीसरा झटका लगा था। हेड लगातार दूसरे शतक के करीब हैं।
ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एक और अर्धशतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने एडिलेड में अपनी पिछली पारी में शतक लगाया था। वह अब तक स्टीव स्मिथ के साथ 80 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 158 रन है। स्मिथ भी अर्धशतक के करीब हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 139 से ज्यादा रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बीच 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने अब तक संभल कर बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका 75 के स्कोर पर लगा था, तब से इन दोनों ने पारी संभाली है।
दूसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। आज ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बिना किसी विकेट के आगे खेलना शुरू किया। कंगारुओं को आज पहला झटका पारी के 17वें ओवर में लगा, जब बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा। वह नौ रन बना सके। फिर नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सके।
दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ 25 रन और ट्रेविस हेड 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बिना किसी विकेट के आगे खेलना शुरू किया। कंगारुओं को आज पहला झटका पारी के 17वें ओवर में लगा, जब बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा। वह नौ रन बना सके। फिर नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सके।
75 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। लबुशने 12 रन बनाकर नीतीश का शिकार बने। फिलहाल ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। इससे पहले बुमराह ने उस्मान ख्वाजा और मैकस्वीनी को आउट किया था।
ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ नौ रन और मार्नस लाबुशेन सात रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट किया था।
ऑस्ट्रेलिया को 38 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। बुमराह पिच पर मौजूद नमी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के बाद दूसरे ओपनर नाथन मैकस्वीनी को भी पवेलियन चलता किया। ख्वाजा 21 रन बना सके थे। वहीं, मैकस्वीनी नौ रन बना सके। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया को आज के चौथे और पारी के 17वें ओवर में 31 के स्कोर पर पहला झटका लगा। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 54 गेंद में तीन चौके की मदद से 21 रन बना सके। फिलहाल नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं।
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में बिना किसी विकेट के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया है। उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी क्रीज पर हैं।
लगातार बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। मैच के शुरुआती दिन सिर्फ 13.2 ओवर का खेल ही हो सका। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं। गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हुआ। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा।
शुरुआती दिन पहले सत्र में फिर भी कुछ खेल संभव हुआ, लेकिन लंच ब्रेक से पहले ही बारिश दोबारा शुरू हुई और मैच को रोकना पड़ा। दूसरे सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली और अंपायर ने स्टंप का फैसला किया। पहले दिन बारिश के खलल के कारण अब दूसरे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे और मैच तय समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। यानी दूसरे दिन का मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 5:20 बजे शुरू होगा।
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को बाहर किया गया। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप की टीम में वापसी हुई। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव है। स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया गया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत भी जल्दी हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।