फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर को तीन विकेट; 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की

Thu, 06 Nov 2025 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैरारा

खास बातें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:29 PM, 06-Nov-2025

भारत ने चौथा टी20 मैच जीता

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। बता दें कि, करैरा में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और अक्षर पटेल व शिवम दुबे को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

05:18 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका

सुंदर को दो गेंदों पर दो सफलताएं मिली हैं। उन्होंने पहले स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बार्टलेट को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब ड्वार्शिस का साथ देने नाथन एलिस आए हैं।

05:15 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live Score: 117 पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका वाशिंगटन सुंदर ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

विज्ञापन
05:05 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live Score: छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। वह चार गेंदों में सिर्फ दो रन बना पाए। अब स्टोइनिस का साथ देने बेन ड्वार्शिस आए हैं।

05:02 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे

ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल मौजूद हैं। टीम के पांच विकेट महज 98 रन के स्कोर पर गिर गए थे।

विज्ञापन
04:56 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live Score: 98 पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

98 पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के हाथों जोश फिलिप को कैच कराया। वह 10 गेंदों में 10 रन बना पाए। अब मार्कस स्टोइनिस का साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं।

04:48 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live Score: चौथा विकेट गिरा

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने टिम डेविड को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब जोश फिलिप का साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 95 रन है।

04:37 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 10वें ओवर में 70 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शिवम दुबे ने कप्तान मिचेल मार्श को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में 30 रन बना सके। फिलहाल टिम डेविड और जोश फिलिप क्रीज पर हैं। इससे पहले अक्षर पटेल ने मैथ्यू शॉर्ट और जोश इंग्लिस को आउट किया था। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 77 रन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 10 ओवर में 91 रन की जरूरत है।

04:32 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को नौवें ओवर में 67 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 12 रन बना सके। इससे पहले अक्षर ने मैथ्यू शॉर्ट को भी पवेलियन भेजा था। फिलहाल मिचेल मार्श 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टिम डेविड क्रीज पर आए हैं। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 68 रन है।

04:28 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live: आठ ओवर समाप्त

आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श 25 रन और जोश इंग्लिस 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। मैथ्यू शॉर्ट 25 रन बनाकर अक्षर का शिकार बने। ऑस्ट्रेलिया को 72 गेंद में 106 रन की जरूरत है। मार्श जब 21 रन पर थे तो अभिषेक से उनका मुश्किल कैच छूट गया। गेंद लॉन्ग ऑफ पर खड़े अभिषेक के हाथ में चली गई थी, लेकिन डाइव के दौरान छिटक गई।

04:16 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 19 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब मिचेल मार्श का साथ देने जोश इंग्लिस आए हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 39/1 है।

04:07 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की सधी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श नौ रन और शॉर्ट 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

03:55 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। भारत ने 168 रन का लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम जल्द से जल्द विकेट निकालना चाहेगी।

03:34 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: भारत ने 167 रन बनाए

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर के बाद आठ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। वहीं, एडम जैम्पा और नाथन एलिस को तीन-तीन विकेट मिले। दोनों टीमें सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरी हैं।

भारत की पारी
भारत की ओर से गिल के अलावा कोई और नहीं चला। अभिषेक शर्मा 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल ने 39 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा पांच रन और जितेश शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी 12 रन ही बना सके। अर्शदीप खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आखिर में अक्षर पटेल ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। वह 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और जैम्पा के अलावा जेवियर बार्टलेट और स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

03:26 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: भारत को सातवां झटका

भारत को 19वें ओवर में 152 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर सात गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने कुहनेमैन के हाथों कैच कराया। फिलहाल अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 153 रन है।

03:10 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: भारत को एक ओवर में दो झटके

भारत को 17वें ओवर में दो झटके लगे। 131 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। तिलक वर्मा छह गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। तिलक रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में आउट हुए। गेंद उनके ग्लव्स से लगकर विकेटकीपर इंग्लिस के हाथों में गई। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जितेश शर्मा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 137 रन है।

03:06 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: कप्तान भी आउट

16वें ओवर में 125 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। बार्टलेट ने कप्तान सूर्यकुमार को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। वह 10 गेंद में दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल तिलक वर्मा और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 131 रन है।

02:57 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: गिल अर्धशतक से चूके

भारत को 15वें ओवर में 121 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शुभमन गिल 39 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने बोल्ड किया। यह एलिस की दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने शिवम दुबे को बोल्ड किया था। फिलहाल कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। 

02:49 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारत ने 13 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान सूर्यकुमार यादव छह गेंद में दो छक्कों की मदद से 16 रन और उपकप्तान शुभमन गिल 33 गेंद में 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले शिवम दुबे 22 रन और अभिषेक शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए।

02:42 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: भारत को दूसरा झटका

भारत को 12वें ओवर में 88 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। नाथन एलिस ने शिवम दुबे को बोल्ड किया। दुबे 18 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रन बना सके। फिलहाल कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 90 रन है।

02:33 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: 10 ओवर का खेल समाप्त

10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिवम दुबे 11 गेंद में 11 रन और शुभमन गिल 28 गेंद में 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अभिषेक 28 रन बनाकर जैम्पा के शिकार बने।

02:16 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: भारत को पहला झटका

भारत को सातवें ओवर में 56 के स्कोर पर पहला झटका लगा। छक्का मारने के प्रयास में अभिषेक डेविड को कैच दे बैठे। उन्हें जैम्पा ने आउट किया। वह 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शिवम दुबे और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

02:13 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: पावरप्ले खत्म

भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की है। छह ओवर यानी पावरप्ले समाप्त होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 49 रन है। शुभमन गिल 18 गेंद में 26 रन और अभिषेक शर्मा 18 गेंद में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभिषक जब खाता नहीं खोल सके थे तो उनका कैच बार्टलेट ने छोड़ा था। अब यह देखना होगा कि यह कितना महंगा पड़ता है।

01:47 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: चौथा मुकाबला शुरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे। पारी की दूसरी ही गेंद पर बार्टलेट ने अभिषेक का आसान कैच छोड़ दिया। पहले ओवर में बेन ड्वारशुइस ने गेंदबाजी की।

01:20 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश फिलिप, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडम जैम्पा, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, बेन ड्वारशुइस।

01:17 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए गए हैं। एडम जैम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश फिलिप और बेन ड्वारशुइस की टीम में वापसी हुई है। ट्रेविस हेड को एशेज की तैयारी के लिए रिलीज किया गया है, जबकि शॉन एबॉट, मैथ्यू शॉर्ट और कुहनेमैन को बेंच पर बैठाया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करते। ऐसे में टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है। 

01:02 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: टॉस थोड़ी देर में

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाला चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला सीरीज में निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। तीन मैचों के बाद सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, लेकिन मौजूदा हालात में भारतीय टीम थोड़ा मजबूत नजर आ रही है। चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे कैरारा (गोल्ड कोस्ट) में खेला जाएगा। भारत इस मैच में जीत के साथ सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा।

01:02 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: गिल के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद

टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अब तक इस दौरे पर अपनी पहचान के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने छह मैचों में क्रमशः 10, 9, 24, नाबाद 37, 5 और 15 रन बनाए हैं। एक भी अर्धशतक उनके नाम नहीं है, जिससे उनकी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

गिल को खास तौर पर फुल लेंथ गेंदों पर दिक्कत हो रही है, जो स्विंग या सीम मूवमेंट के साथ आती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वे इस मैच में बड़ी पारी खेल पाते हैं, तो यह उनके आत्मविश्वास के लिए बहुत अहम होगा, खासकर तब जब उन्हें एक सप्ताह के भीतर लाल गेंद से खेलना है।

01:02 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: अभिषेक शर्मा और सूर्या पर भरोसा

भारत के लिए राहत की बात यह है कि अभिषेक शर्मा ने टी20 के विश्व नंबर एक बल्लेबाज होने की अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। टीम को उनसे एक और आक्रामक शुरुआत की उम्मीद होगी।

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले और तीसरे मैच में फॉर्म के संकेत दिए हैं। अब वह एक बड़ी पारी से सीरीज में निर्णायक बढ़त दिलाने की कोशिश करेंगे। यह मुकाबला उनके लिए भी अहम है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें एक महीने का विश्राम मिलने वाला है। उम्मीद है कि सूर्यकुमार इसके बाद मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ खेलेंगे।

01:02 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: गेंदबाजी में अर्शदीप का जुड़ना बना ताकत

अर्शदीप सिंह की वापसी से भारतीय गेंदबाजी क्रम और सशक्त नजर आ रहा है। वहीं, कुलदीप यादव को दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वापस भेज दिया गया है। टीम प्रबंधन लंबे समय से कुलदीप और अर्शदीप को एक साथ खिलाने में संतुलन की चुनौती झेलता रहा है, लेकिन इस मैच में वह समस्या नहीं दिख रही। वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी टीम को अतिरिक्त संतुलन देती है। उन्होंने पिछले मैच में 23 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

01:01 PM, 06-Nov-2025

Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, हेड की कमी खलेगी

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से कमजोर नजर आ रही है। जोश हेजलवुड पिछले मैच में नहीं खेले थे, और अब ट्रेविस हेड भी उपलब्ध नहीं होंगे।  हेड को एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड में हिस्सा लेना है। ऐसे में कप्तान मिचेल मार्श को नए सलामी जोड़ीदार के रूप में मैथ्यू शॉर्ट पर भरोसा जताना पड़ सकता है। गेंदबाजी में शॉन एबॉट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बेन ड्वार्शुइस या महली बियर्डमैन में से किसी एक को मौका दे सकता है।

12:14 PM, 06-Nov-2025

IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर को तीन विकेट; 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कैरारा में खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें