फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: कोच गंभीर बोले- रोहित के नहीं खेलने पर बुमराह होंगे कप्तान, विराट-राहुल की फॉर्म को लेकर दिया बयान

Mon, 11 Nov 2024 10:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से जुड़े मुश्किल सवालों के जवाब देने पड़े। साथ ही उन्होंने टीम की तैयारी और कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर भी बातचीत की।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:57 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: बदलाव के दौर से गुजर रही टीम पर गंभीर का बयान

गंभीर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं यह सोच भी नहीं रहा हूं कि टीम बदलाव के दौर में है। ड्रेसिंग रूम में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं जो भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। बदलाव हो या न हो, ये चीजें भारतीय क्रिकेट में होती रहेंगी।'

09:48 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: सुंदर के चयन और भारतीय तेज गेंदबाजों को लेकर गंभीर का बयान

वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने और पेस रोस्टर पर गौतम गंभीर ने कहा, 'जब हमने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए चुना था तो आप लोग इसकी भी आलोचना कर रहे थे। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। पेस में भी हमारे पास क्वालिटी है। हमारे पास प्रसिद्ध और हर्षित जैसे डेक पर हिट करने वाले गेंदबाज भई हैं। सभी पांच तेज गेंदबाजों के पास अलग-अलग स्किल है। यह हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण को बहुत शक्तिशाली बनाता है।'

09:45 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: ऑस्ट्रेलिया में विकेटों को लेकर गंभीर का बयान

गंभीर ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कहा, 'हम उनके द्वारा तैयार किए गए विकेटों पर नियंत्रण नहीं रखते हैं। हमें खुद पर ध्यान देना होगा और टीम चुनने में हमने हर बेस को कवर किया है। वे जैसी भी विकेट देते हैं, चाहे वह उछालभरी हों या टर्निंग पिच या फिर हरी घास वाली विकेट, हमने सबके लिए तैयारी की है और वैसे ही खिलाड़ी चुने हैं। हमें अभी भी वहां जाना है और अपनी क्षमता के अनुसार खेलना है। यदि हम ऐसा करते हैं तो हम जीत सकते हैं। हम किसी भी विकेट पर किसी को भी हराने की क्षमता रखते हैं।'

विज्ञापन
09:44 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: शार्दुल की गैरमौजूदगी पर गंभीर

टेस्ट सीरीज के लिए शार्दुल ठाकुर को नजरअंदाज करने पर गंभीर ने कहा, 'हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। यह आगे बढ़ने के बारे में है। जरूरत पड़ने पर नीतीश हमारे लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।'

09:43 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: कोहली की फॉर्म पर पोंटिंग के सवाल पर गंभीर

कोहली की फॉर्म पर पोंटिंग की टिप्पणी पर गंभीर ने कहा, 'पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए।'

विज्ञापन
09:42 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: दौरे पर सबसे बड़ी चुनौती को लेकर गंभीर

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले की चुनौतियों पर गंभीर ने कहा, 'तैयारी महत्वपूर्ण होगी। पहले टेस्ट के पहले दिन के लिए ये दस दिन बहुत महत्वपूर्ण होंगे। हमारा पूरा ध्यान अच्छा खेलने पर है और जीतने पर है।'

09:40 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: रोहित अगर नहीं खेले तो कौन होगा कप्तान?

रोहित के पहला टेस्ट नहीं खेलने पर कप्तान कौन होगा? इस सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा, 'जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान हैं। अगर रोहित चूक जाते हैं, तो बुमराह कप्तान होंगे।'

09:37 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: केएल राहुल की फॉर्म और भारतीय टीम में जगह को लेकर गंभीर

केएल राहुल की फॉर्म को लेकर पूछे गए सवालों पर गंभीर ने कहा, 'कितने देशों के पास केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं? वह ओपनिंग कर सकते हैं, छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। हमारे लिए उनका होना महत्वपूर्ण है। वह पहले भी यहां खेल चुके हैं और ऐसे में उनका अनुभव हमारे काम आएगा।'

09:35 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: कोहली और रोहित की फॉर्म पर गंभीर का बयान

गंभीर ने कहा, 'मुझे रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। ड्रेसिंग रूम में रनों की भूख मेरे लिए महत्वपूर्ण है और मुझे लगता है कि इन दोनों में रन बनाने को लेकर बहुत भूख है। हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो इन परिस्थितियों में खेल चुके हैं। ये दोनों युवा खिलाड़ियों की मदद करेंगे। ये सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है।'

09:34 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: नीतीश कुमार रेड्डी को टेस्ट टीम में शामिल करने पर

गंभीर ने नीतीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टीम में शामिल करने पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा, 'नीतीश कुमार रेड्डी में क्षमता है और वह निश्चित रूप से भविष्य के लिए स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। हमने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना है।'

09:24 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: भारत के कोच के रूप में अपनी भूमिका को लेकर आलोचना पर गंभीर

गंभीर ने कहा, 'जब मैंने इस पद को संभाला था तो मुझे पता था कि यह मेरे लिए गर्व की बात होगी और साथ ही यह मुश्किल भी होगा। मुझे किसी भी आलोचना का सामना नहीं करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में तैयारी महत्वपूर्ण होगी। पहले टेस्ट से पहले ये दस दिन महत्वपूर्ण होंगे।'

09:23 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: रोहित पहला टेस्ट खेलेंगे?

पहले टेस्ट के लिए कप्तान रोहित की उपलब्धता पर गंभीर ने कहा- फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं है। उम्मीद है कि वह उपलब्ध होंगे। हम आपको इसकी जानकारी टेस्ट से पहले दे देंगे।

09:21 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: रोहित की गैरमौजूदगी में ओपनर कौन?

रोहित की गैरमौजूदगी में कौन ओपनिंग करेगा? इस सवाल पर गंभीर ने कहा- हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं। हमारे पास अभिमन्यु ईश्वरन हैं और हमारे पास केएल राहुल हैं। हम पर्थ में शुरुआती टेस्ट से पहले कॉल लेंगे और फैसला करेंगे कि किसे ओपनिंग कराना चाहिए। हमारे पास ओपनिंग के लिए और भी कई विकल्प हैं।

09:18 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: WTC फाइनल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे

गंभीर ने कहा, 'हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में या अंक तालिका के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे। हमारे लिए हर सीरीज महत्वपूर्ण है। हम हर सीरीज जीतने की कोशिश करते हैं। इस बार भी हमारा प्लान यही है। हम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे।'

08:54 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम

मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 22-26 नवंबर पर्थ
दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर एडिलेड
तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर मेलबर्न
पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी सिडनी

08:54 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

08:54 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

08:52 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: दोनों टीमों का एलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज के लिए पहले ही टीम का एलान कर दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी रविवार को पर्थ टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

08:51 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: रोहित को लेकर पूछे जा सकते हैं सवाल

रोहित शर्मा एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। कई रिपोर्टों में बताया गया है कि रोहित निजी कारणों से पर्थ में पहले टेस्ट से बाहर होने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सवाल पूछे जाने की उम्मीद है।

08:50 AM, 11-Nov-2024

Gautam Gambhir Press Conference: दिलचस्प होगी बातचीत

यह दिलचस्प बातचीत होगी क्योंकि टीम को लेकर मीडिया में काफी सवाल होंगे। विशेषकर न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला में 0-3 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप के बाद लोग गंभीर से उनकी रणनीति पर सवाल करना चाहेंगे।

08:44 AM, 11-Nov-2024

IND vs AUS: कोच गंभीर बोले- रोहित के नहीं खेलने पर बुमराह होंगे कप्तान, विराट-राहुल की फॉर्म को लेकर दिया बयान

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मीडिया से बातचीत करेंगे। इस दौरान उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से जुड़े मुश्किल सवालों के जवाब देने पड़ सकते हैं। साथ ही वह टीम की तैयारी और कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें