फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: भारत दूसरे टी20 में छह विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली; शिवम और यशस्वी का अर्धशतक

Sun, 14 Jan 2024 10:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

खास बातें

India vs Afghanistan 2nd T20 2024 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:02 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: भारत की शानदार जीत

भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

यशस्वी और शिवम का अर्धशतक
टीम इंडिया के लिए यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। यशस्वी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। शिवम का स्ट्राइक रेट 196.88 का रहा।

कोहली की तूफानी पारी
विराट कोहली ने 14 महीने बाद वापसी करते हुए 16 गेंद पर 29 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 181.25 का रहा। रोहित शर्मा और जितेश शर्मा खाता नहीं खोल पाए। रिंकू सिंह ने नाबाद नौ रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए करीम जनात ने दो विकेट लिए। फजहलहक फारूकी और नवीन उल हक ने एक-एक विकेट लिया।

अर्शदीप ने लिए तीन विकेट
अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 23, मुजीब उर रहमान ने 21 और करीम जनात ने 20 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नबी ने 14-14 रन बनाए। कप्तान इब्राहिम जादरान आठ और अजमतुल्लाह उमरजई दो रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने एक रन बनाए। नवीन उल हक एक रन बनाकर नाबाद रहे। फजहलहक फारूकी खाता नहीं खोल पाए। अर्शदीप  सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली। शिवम दुबे ने एक विकेट लिया।

 

09:48 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: खाता नहीं खोल पाए जितेश

जितेश शर्मा इस मैच में खाता नहीं खोल पाए। वह दो ही गेंद का सामना कर पाए। करीम जनात की गेंद पर मोहम्मद नबी ने उनका कैच लिया। जितेश के आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं।

09:45 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: शिवम दुबे का अर्धशतक, यशस्वी आउट

शिवम दुबे ने लगातार दूसरे मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने तीन विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 55 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जयसवाल 68 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने 34 गेंद की पारी में पांच चौके और छह छक्के लगाए। करीम जनात की गेंद पर रहमनुल्लाह गुरबाज ने उनका कैच लिया।

विज्ञापन
09:33 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 10 ओवर में 116/2

भारतीय टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान के हाथ से यह मैच धीरे-धीरे निकलता जा रहा है। टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच रही है। रोहित और कोहली के आउट होने के बाद यशस्वी जयसवाल और शिवम दुबे ने पारी को संभाल ललिया है। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। यशस्वी 28 गेंद पर 51 और शिवम दुबे 15 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:12 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: नवीन उल हक ने विराट को किया आउट

नवीन उल हक ने भारत को दूसरा झटका दिया। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली को आउट कर दिया। कोहली ने 16 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। विराट ने यशस्वी के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। 

विज्ञापन
09:10 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: कोहली-यशस्वी ने की अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और यशस्वी जयसवाल ने रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर ली है। टीम इंडिया ने पांच ओवर में एक विकेट पर 58 रन बनाए हैं। यशस्वी 16 गेंद पर 33 और कोहली 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:53 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा का नहीं खुला खाता

रोहित शर्मा का खाता इस मैच में भी नहीं खुला। वह लगातार दूसरे मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए। रोहित को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर फजहलहक फारूकी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। रोहित पिछले मुकाबले में शून्य पर रनआउट हो गए थे। भारत ने एक ओवर में एक विकेट पर पांच रन बना लिए हैं। यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

08:46 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: यशस्वी ने की चौके से शुरुआत

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल क्रीज पर उतरे हैं। यशस्वी ने फजहलहाक फारूकी की पहली ही गेंद पर ऑफ में करारा चौका लगाया। 

08:35 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: भारत को 173 रन का लक्ष्य

अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में 20 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य मिला है। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान ने 23, मुजीब उर रहमान ने 21 और करीम जनात ने 20 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नबी ने 14-14 रन बनाए। कप्तान इब्राहिम जादरान आठ और अजमतुल्लाह उमरजई दो रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने एक रन बनाए। नवीन उल हक एक रन बनाकर नाबाद रहे। फजहलहक फारूकी खाता नहीं खोल पाए। अर्शदीप  सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को दो-दो सफलता मिली। शिवम दुबे ने एक विकेट लिया।

08:24 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: अर्शदीप को दोहरी सफलता

भारत को छठी सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने 18वें ओवर की पहली गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान को क्लीन बोल्ड कर दिया। जादरान ने 21 गेंद पर 23 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर करीम जनात को आउट कर दिया। करीम 10 गेंद पर 20 रन बनाकर अक्षर पटेल को कैच थमा बैठे।

08:08 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को पांचवां झटका

अफगानिस्तान को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी को आउट कर दिया। नबी ने 18 गेंद पर 14 रन बनाए। बिश्नोई की गेंद पर रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया। अफगानिस्तान ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। करीम जनात सात और नजीबुल्लाह जादरान छह रन बनाकर नाबाद हैं।

07:55 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: अक्षर ने किया गुलबदीन की पारी का अंत

अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने गुलबदीन नईब की पारी का अंत कर दिया। नईब ने शानदार बल्लेबाज की और तूफानी अर्धशतक लगाया। वह 35 गेंद पर 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नईब ने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। अफगानिस्तान ने 13 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नबी 11 और नजीबुल्लाह जादरान एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:40 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका

अफगानिस्तान को तीसरा झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को क्लीन बोल्ड कर दिया। उमरजई दो रन ही बना सके। अफगानिस्तान ने नौ ओवर में तीन विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। गुलबदीन नईब 48 और मोहम्मद नबी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

07:30 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के कप्तान बल्लेबाजी में फेल

अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10 गेंद पर आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल ने इब्राहिम को छठे ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। अफगानिस्तान ने छह ओवर में दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। गुलबदीन नईब 16 गेंद पर 32 और अजमतुल्लाह उमरजई एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:14 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका

अफगानिस्तान को पहला झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। गुरबाज ने अफगानिस्तान को तेज शुरुआत दी थी। उन्होंने नौ गेंद पर 14 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। फिलहाल इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नईब क्रीज पर हैं। अफगानिस्तान ने तीन ओवर में एक विकेट पर 22 रन बना लिए हैं।

07:02 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज के साथ कप्तान इब्राहिम जादरान क्रीज पर है। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की है और उन्होंने शुरुआती दो गेंदे वाइड कीं। पहले ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 9/0 है।

06:34 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तानः इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नाईब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान।

06:32 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: भारत ने टॉस जीता

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी है। शुभमन गिल और तिलक वर्मा की जगह विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।

06:16 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG Live Score: विराट और रोहित पर नजर

इस मुकाबले में विराट कोहली की 14 माह बाद टी20 में वापसी होने जा रही है। वह मोहाली के मैच में नहीं खेले थे। जाहिर इस मुकाबले में सारी निगाहें विराट और पहले मैच में शून्य पर रनआउट होने वाले कप्तान रोहित शर्मा पर होंगी।

06:08 PM, 14-Jan-2024

IND vs AFG: भारत दूसरे टी20 में छह विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली; शिवम और यशस्वी का अर्धशतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने मोहाली पहला टी20 अपने नाम किया था। उसकी नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें