भारत ने बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान के 194 रन के जवाब में शुभमन गिल (84*) और केएल राहुल (39*) की शानदार पारियों से भारत ने 22.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। शनिवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में बारिश ने खलल डाली थी, जिसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई। अंपायर्स ने ओवरों में कटौती के बाद मैच 25-25 ओवर कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी की मदद से 24.5 ओवर में 10 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। वह 66 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल भी 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब हुए।
भारत को तीसरा झटका जियाउर रहमान ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर तको मोहम्मद सलीम के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। अब कप्तान शुभमन गिल का साथ देने केएल राहुल आए हैं।
भारत को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने 3000 वनडे रन भी पूरे कर लिए। अब गिल का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 125 रन है।
बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने 16000 अंतरराष्ट्रीय रन ओपनर के तौर पर पूरे कर लिए।
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया है। शनिवार को धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले की शुरुआत देरी से हुई। बारिश के कारण मैच 5:45 बजे शुरू हुआ और ओवरों में कटौती की गई। अंपायर्स ने 25-25 ओवर का मैच कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। उनके लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं।
अजमतुल्लाह ओमरजई 26 और अल्लाह गजनफर शून्य रन बनाकर आउट हो गए। अफगानिस्तान ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर राशिद खान और जियाउर रहमान मौजूद हैं।
अफगानिस्तान को पांचवां झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने केएल राहुल के हाथों कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को कैच कराया। वह 30 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अब अजमतुल्लाह ओमरजई का साथ देने मोहम्मद नबी आए हैं।
रहमानुल्लाह गुरबाज 51 गेंदों में 102 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी ने बोल्ड किया। इस पारी में उनके बल्ले से आठ चौके और आठ छक्के निकले। अब हशमतुल्लाह का साथ देने अजमतुल्लाह ओमरजई आए हैं।
रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में अपने वनडे करियर का नौवां शतक पूरा किया। वह कप्तान शाहिदी के साथ 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी निभा चुके हैं।
रहमानुल्लाह गुरबाज और हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी भी निभा चुके हैं। 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 79 रन है।
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और अफगानिस्तान ने तीन विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज 49 और हशमतुल्लाह 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
अफगानिस्तान को तीसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने हर्ष दुबे के हाथों रहमत शाह को कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब हशमतुल्लाह शाहीदी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
अफगानिस्तान को दूसरा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटलक को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब रहमत शाह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
अफगानिस्तान को पहला झटका गुरनूर बराड़ ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल के हाथों इब्राहिम जादरान को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब रहमनुल्लाह गुरबाज का साथ देने सेदिकुल्लाह अटल आए हैं।
अफगानिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं, जिनमें हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं।
भारत के लिए इस मुकाबले में दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला है। केएल राहुल ने धीमी गति के गेंदबाज हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को डेब्यू कैप थमाई।
धर्मशाला में बारिश रुक गई है। कवर्स को मैदान से हटाया जा रहा है। 5:15 बजे टॉस होगा जबकि 5:45 बजे मुकाबला शुरू होगा। बारिश के कारण समय बर्बाद हुआ है, जिसकी वजह से ओवर्स में कटौती की गई है। अब यह मैच 25 ओवर का होगा।
धर्मशाला में अभी भी बारिश हो रही है और मौसम में सुधार नहीं हुआ है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच में टॉस तक नहीं हो सका है और मैच का इंतजार अभी भी जारी है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होना था, लेकिन करीब दो घंटे बाद भी मैच में टॉस तक नहीं हो सका है। इतना तय है कि मैच होता है तो पूरे 50 ओवर का नहीं हो सकेगा। 20 ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम शाम 6:32 है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच का टॉस अभी तक नहीं हो सका है और इसका इंतजार बढ़ता जा रहा है। धर्मशाला में बारिश हो रही है जिस कारण मैच शुरू नहीं हो पा रहा है। पहले की तुलना में बारिश थोड़ी कम हुई है, लेकिन मैदान पर कवर्स अभी भी मौजूद हैं।
धर्मशाला में बारिश अभी भी जारी है और मौसम में कुछ परिवर्तन देखने नहीं मिला है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच में टॉस भी नहीं हो सका है। मैदानकर्मी ग्राउंड पर सुपरसोपर्स चला रहे हैं, लेकिन बारिश लगातार हो रही है। धर्मशाला में बादल छाए हुए हैं।
धर्मशाला में अभी भी बारिश हो रही है जिस कारण मैदानकर्मियों ने पिच के अलावा ग्राउंड कुछ हिस्सों को भी कवर्स से ढक दिया है। बारिश के बीच में ही मैदानकर्मी सुपरसोपर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे पानी ग्राउंड पर जमा नहीं हो सके।
धर्मशाला में अब बारिश तेज हो गई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच में देरी हो रही है और अब तक टॉस भी नहीं हो सका है। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मौजूद हैं। फिलहाल बारिश काफी तेज हो रही है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला है। धर्मशाला में बारिश हो रही है जिस कारण टॉस तय समय पर नहीं हो सकेगा। फिलहाल पिच कवर्स से ढकी हुई है।
🚨 Update from Dharamshala 🚨
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
Toss for the 1️⃣st #INDvAFG ODI has been delayed due to rain.
Stay tuned for more updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cMPZs6Kj8r
हार्दिक पांड्या की तरह नीतीश रेड्डी भी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। टीम प्रबंधन यह देखना चाहेगा कि क्या वह लगातार 10 ओवर गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। आईपीएल में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले रेड्डी अब वनडे क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।
धर्मशाला में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है। बारिश ज्यादा तेज नहीं है, लेकिन अगर ये जारी रही तो टॉस में देरी हो सकती है।
शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में तीसरे नंबर पर ईशान किशन या यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि केएल राहुल मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी को छठे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है, लेकिन गेंदबाजी में उनकी निरंतरता चयनकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी।
आईपीएल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कुछ मुकाबले नहीं खेल पाने वाले रोहित शर्मा अब पूरी तरह फिट हैं। 39 वर्षीय रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी चर्चा जारी है। विश्व कप 2027 तक उनके टीम में बने रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनका अनुभव और निरंतर प्रदर्शन अभी भी टीम के लिए अहम है।
भारतीय टीम इस सीरीज में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बिना खेलेगी। कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। विराट के स्थान पर यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, हार्दिक भी चोट से उबर रहे हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पहले वनडे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को धर्मशाला में बारिश की संभावना 90 प्रतिशत है। अगर ऐसा हुआ तो मैच में खलल पड़ सकता है।
Live Cricket Score, India vs Afghanistan (IND vs AFG) 1st ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम है। शुभमन गिल की अगुआई में टीम इस मैच में जीत दर्ज करने उतरेगी।