फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK U19 Highlights: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, पाकिस्तान को 58 रन से हराया; खिलान-आयुष को 3-3 विकेट

Sun, 01 Feb 2026 09:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो

खास बातें

अंडर-19 विश्व कप में सुपर-सिक्स के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 252 रन बनाए थे और पाकिस्तान को ये लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचने और अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का लक्ष्य हासिल करना था। लेकिन पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ऐसा नहीं कर सकी और 46.2 ओवर में 194 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:04 PM, 01-Feb-2026

भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

अंडर-19 विश्व कप में सुपर-सिक्स के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 252 रन बनाए थे और पाकिस्तान को ये लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचने और अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का लक्ष्य हासिल करना था। लेकिन पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ऐसा नहीं कर सकी और 46.2 ओवर में 194 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके।

08:04 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा

पाकिस्तान को 253 रन का लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना था। हालांकि, टीम ऐसा नहीं कर सकी और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। 36 ओवर का खेल हो चुका है। पांच विकेट पर 169 रन बना लिए गए हैं। फिलहाल अली हसन बलोच और हुजैफा अहसान क्रीज पर हैं।

06:54 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: 88 पर पाकिस्तान को दूसरा झटका

88 पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। कनिष्क चौहान ने हम्जा जहूर को बोल्ड किया। वह 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब उस्मान खान का साथ देने अहमद हुसैन आए हैं।

विज्ञापन
06:37 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live: हम्जा और उस्मान ने संभाली पारी

हम्जा जहूर और उस्मान खान ने पाकिस्तान की पारी संभाल ली है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 75 रन है।

05:55 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका हेनिल पटेल ने दिया। उन्होंने समीर मिन्हास को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में सिर्फ नौ रन बना पाए। अब हम्जा जहूर का साथ देने उस्मान खान आए हैं।

विज्ञापन
05:36 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। हम्जा जहूर और समीर मिन्हास क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 29 ओवर में 253 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। 

05:09 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: भारत ने पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा

भारत ने पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा है। अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स में आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने वेदांत त्रिवेदी की अर्धशतकीय पारी की मदद से 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 252 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभन ने तीन और मोहम्मद सय्यम ने दो विकेट लिए। इसके अलावा अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन बलोच ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

04:32 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: वेदांत और अंब्रीश आउट

वेदांत 68 रन बनाकर आउट हुए जबकि अंब्रीश 29 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर कनिष्क चौहान और खिलान पटेल मौजूद हैं। 

03:43 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका अभिज्ञान कुंडू के रूप में लगा। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब वेंदात का साथ देने आरएस अम्ब्रीश आए हैं।

03:31 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: वेंदात का अर्धशतक

वेंदात त्रिवेदी ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अभिज्ञान कुंडू के साथ 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 146 रन है।

02:57 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: वेदांत और विहान के बीच 60+ रन की साझेदारी

वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने भारतीय पारी संभाली है। दोनों ने 60 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेदांत 33 और विहान 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

02:28 PM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: वेदांत-विहान क्रीज पर

भारत ने 15 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेदांत और विहान क्रीज पर हैं। भारत ने चार गेंद के अंदर तीनों विकेट गंवाए थे। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (30 रन) और आखिरी गेंद पर कप्तान आयुष म्हात्रे (0) आउट हुए थे। वहीं, नौवें ओवर की पहली गेंद पर एरॉन जॉर्ज पवेलियन लौटे थे। इसके बाद से विहान और वेदांत ने पारी संभाली है।

01:48 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को 47 के ही स्कोर पर तीसरा झटका लगा। आठवें ओवर में तीन गेंद में दो विकेट गंवाने के बाद नौवें ओवर की पहली गेंद पर भी विकेट गिरा। सुभान ने एरॉन जॉर्ज को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। जॉर्ज 25 गेंद में 16 रन बना सके। इससे पहले आठवें ओवर में सैयाम ने वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे को आउट किया था। म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके थे। फिलहाल वेदांत त्रिवेदी और उपकप्तान विहान मल्होत्रा क्रीज पर हैं।

01:38 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारत को तीन गेंद में दो झटके

भारत को आठवें ओवर में 47 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सैयाम ने वैभव सूर्यवंशी को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आठवें ओवर की चौथी गेंद पर सैयाम ने पवेलियन भेजा। इससे एक गेंद पहले यानी तीसरी गेंद पर वैभव ने हवा में शॉट खेला था। तब उनका आसान कैच हुजैफा से छूटा था। फिर वैभव रन लेने के लिए क्रीज से काफी आगे निकल गए थे। कैच छूटने के बाद हुजैफा ने स्ट्राइकर एंड पर थ्रो भी किया, लेकिन गेंद विकेट को मिस कर गई। फिर फॉलो थ्रू में फील्डर से गेंद भी छूट गई। ऐसे में वैभव को दो-दो जीवनदान मिले थे, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए। फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सैयाम ने कप्तान आयुष म्हात्रे को भी विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके।

01:30 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारत की तेज शुरुआत

भारत ने छह ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 35 रन बना लिए हैं। एरॉन जॉर्ज 23 गेंद में 15 रन और वैभव सूर्यवंशी 14 गेंद में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की नजर एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने की है।

01:02 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारतीय पारी शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए उतरे हैं। एरॉन ने पहले ओवर में अली रजा की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट के सात रन है। आखिरी गेंद पर एरॉन ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव शॉट लगाया।

12:39 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान: हम्जा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, अली हसन बलोच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रजा।

12:34 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। हार उन्हें सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर कर देगी। वहीं, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस वजह से टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

12:08 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सुपर सिक्स मुकाबला सिर्फ एक पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का आखिरी टिकट तय करने वाला मैच बन गया है। जिम्बाब्वे में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी टक्कर है।

12:08 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 सुपर सिक्स की स्थिति पर नजर डालें तो-

  • इंग्लैंड आठ अंकों और +1.757 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।
  • भारत छह अंक और +3.337 के मजबूत नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • वहीं, पाकिस्तान चार अंक और +1.484 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है।

यही वजह है कि इस मुकाबले का नतीजा तय करेगा कि भारत या पाकिस्तान में से कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगा।

12:08 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारत जीता तो सीधा सेमीफाइनल, हार से पाकिस्तान के लिए मुश्किल रास्ता

  • अगर भारत पाकिस्तान को हरा देता है, तो टीम इंडिया न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी, बल्कि ग्रुप-दो में शीर्ष स्थान पर भी पहुंच जाएगी।
  • ऐसी स्थिति में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। मौजूदा फॉर्म और नेट रन रेट को देखते हुए भारत इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है।
  • दिलचस्प बात यह है कि भारत अगर मामूली अंतर से हार भी जाता है, तब भी उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर रहेगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
  • वहीं पाकिस्तान के लिए स्थिति बिल्कुल अलग है। उसे न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बहुत बड़े अंतर से जीतना जरूरी है।

12:07 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: ICC ने बताया पाकिस्तान के लिए ‘मैजिक नंबर’

आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेमीफाइनल का पूरा गणित साफ कर दिया है। आईसीसी के मुताबिक, 'अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे भारत को 105 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हराना होगा, तभी वह ग्रुप-दो में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा।' आईसीसी ने रन चेज को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। आईसीसी के मुताबिक, 'अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है और मान लीजिए भारत 250 रन बनाता है, तो पाकिस्तान को 251 रन 29.4 ओवर या उससे कम में बनाने होंगे। लक्ष्य कम होने पर उन्हें और तेज गति से रन बनाने होंगे।'

12:06 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: एशिया कप की बड़ी हार और ‘नो हैंडशेक’ नीति

भारत को पिछले साल अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से 191 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, उसी टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। भारत उस हार का बदला लेने उतरेगा और पाकिस्तान को बाहर करना चाहेगा। इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के ‘नो हैंडशेक’ रुख के जारी रहने की भी संभावना जताई जा रही है।

11:24 AM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Highlights: भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, पाकिस्तान को 58 रन से हराया; खिलान-आयुष को 3-3 विकेट

Live Cricket Score Today, IND U19 vs PAK U19 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्वकप का कड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम  चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एशिया कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें