फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs SL A Highlights: श्रीलंका ए ने समाप्त किया भारत ए का सफर, फाइनल में बनाई जगह; गेंदबाजों ने किया निराश

Thu, 26 Nov 2026 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

IND A vs SL A ACC Emerging Asia Cup 2026: भारत ए टीम का एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सफर समाप्त हो गया है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
सिनेथ जयवर्धने - फोटो : SLC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए का सफर समाप्त

श्रीलंका ए ने भारत ए को आठ विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन बनाए। श्रीलंका ने जवाब में 41.3 ओवर में दो विकेट पर 318 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही भारत ए का सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया है। श्रीलंका ए के लिए इस मैच में लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयर्वधने ने शतक लगाए, जबकि निशान मादुश्का अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे। 

भारत ए की गेंदबाज बहुत ही खराब रही और टीम के गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए। श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और जीत की नींव रखी। भारत ए के गेंदबाजों के पास इस जोड़ी को परेशान करने का कोई तोड़ नजर नहीं आया। क्रूसपुले और जयवर्धने ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी की। जयवर्धने और क्रूसपुले शतक लगाकर आउट हुए। तब तक मैच भारत ए के हाथों से निकल चुका था। श्रीलंका ए को जीत दिलाने की औपचारिकता मादुश्का और कप्तान पवन रत्नायके ने पूरी की। 

श्रीलंका ए के लिए क्रूसपुले ने सबसे ज्यादा 107 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 116 रन बनाए। वहीं, जयवर्धने ने 70 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। मादुश्का 56 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रत्नायके 16 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत के लिए हर्षित राणा और शहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका ए का फाइनल में सामना पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता टीम से रविवार को होगा। 

10:33 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: मादुश्का का अर्धशतक

निशान मादुश्का ने भारत ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। मादुश्का और रत्नायके साझेदारी कर रहे हैं। श्रीलंका ए ने 39 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 308 रन बनाए हैं। उसे अब जीत के लिए 66 गेंदों पर 10 रन बनाने हैं। 

10:14 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: क्रूसपुले पवेलियन लौटे

भारत ए को क्रूसपुले के रूप में दूसरी सफलता मिली है। क्रूसपुले ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन 107 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 116 रन बनाकर आउट हो गए। 

विज्ञापन
10:05 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: क्रूसपुले का शतक

श्रीलंका ए के सलामी बल्लेबाज क्रूसपुले ने 98 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। क्रूसपुले और मादुश्का के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है। श्रीलंका का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच गया है। 

09:40 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए का स्कोर 200 के पार

भारत ए के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। लसिथ क्रूसपुले शतक की ओर बढ़ रहे हैं। निशान मादुश्का और क्रसूपुले के बीच साझेदारी पनप रही है। 

विज्ञापन
09:15 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए को पहली सफलता

भारत ए को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है। शहबाज अहमद ने सिनेथ जयवर्धने को आउट किया जो शतक लगाकर पवेलियन लौटे। जयवर्धने 70 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुले के बीच पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी हुई। 

08:54 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: क्रूसपुले का अर्धशतक

लसिथ क्रूसपुले ने भारत ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। क्रूसपुल और लसिथ जयवर्धने के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। 16 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका ए ने बिना किसी नुकसान के 137 रन बना लिए हैं। भारत ए के गेंदबाजों को विकेटों की तलाश है। 

08:32 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: जयवर्धने का अर्धशतक

सिनेथ जयवर्धने ने अर्धशतक जड़ दिया है। जयवर्धने और लसिथ के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। भारत ए के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। श्रीलंका ए का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है। 

08:06 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका की मजबूत शुरुआत

भारत ए के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने मजबूत शुरुआत की है। जयवर्धने और लसिथ के बीच पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

07:36 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की पारी शुरू

भारत ए के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। श्रीलंका ए के लिए लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

07:05 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए की पारी समाप्त

भारत ए ने श्रीलंका ए को 318 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन बनाए। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम बड़ा लक्ष्य देने में सफल रही। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वैभव हालांकि, अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। अभिषेक और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए और फिर शहबाज अहमद ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। 

भारत ए के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक ने बनाए जो 78 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा तिलक ने 53 रन बनाए, जबकि शहबाज 48 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव सूर्यवंशी ने 40, तनुष कोटियान ने 28, कुमार कुशाग्र ने 21, रिंकू सिंह ने 12 और सूर्यांश शेडगे ने 10 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ए के लिए रविंदु फर्नांडो, जनिथ लियानागे और निपुन धनंजय ने दो-दो विकेट लिए, जबकि गारुका संकेत और लाहिरु समाराकून को एक-एक विकेट मिला। 

07:00 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: तनुष कोटियान आउट

भारत ए को तनुष कोटियान के रूप में सातवां झटका लगा है। कोटियान 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। 

06:57 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: शहबाज का अर्धशतक

शहबाज अहमद ने श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया। शहबाज और तनुष कोटियान के बीच 60+ रनों की साझेदारी हो गई है जिससे भारत ए का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया है। 49वां ओवर चल रहा और भारत ए की पारी समाप्त होने वाली है। 

06:34 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: स्कोर 250 के पार

भारत ए का स्कोर 250 रन के पार पहुंच गया है। शहबाज अहमद और तनुष कोटियान के बीच साझेदारी पनप रही है। 45 ओवर की समाप्ति तक भारत ए ने छह विकेट पर 262 रन बना लिए हैं। 

06:17 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए को छठा झटका

सूर्यांश शेडगे आउट हो गए हैं जिससे भारत ए को छठा झटका लगा है। सूर्यांश को निपुन धनंजय ने अपना शिकार बनाया जो 13 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। 

06:02 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: रिंकू सिंह पवेलियन लौटे

भारत ए को रिंकू सिंह के रूप में पांचवां झटका लगा है। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत ए ने 220 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। 

05:45 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए को चौथा झटका

भारत ए को कप्तान तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वह रविंदु फर्नांडो की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक 66 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। 

05:39 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: तिलक का अर्धशतक

कप्तान तिलक वर्मा ने श्रीलंका ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। भारत ए का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। तिलक के साथ क्रीज पर रिंकू सिंह भी मौजूद हैं। 

05:35 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए को तीसरा झटका

भारत ए को कुमार कुशाग्र के रूप में तीसरा झटका लगा है। कुमार कुशाग्र 27 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

05:25 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए का स्कोर 200 के करीब

कप्तान तिलक वर्मा अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं और कुमार कुशाग्र के साथ साझेदारी निभा रहे हैं। 27 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ए का स्कोर दो विकेट पर 182 रन पहुंच गया है। 

05:03 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

भारत ए को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा है। अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन लाहिरू की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक 63 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए। तिलक और अभिषेक के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। 

04:57 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए का स्कोर 150 के पार

श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ए का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। अभिषेक और कप्तान तिलक वर्मा के बीच शानदार साझेदारी चल रही है। भारत ए ने 21 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 153 रन बनाए हैं। 

04:26 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: अभिषेक का अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। अभिषेक और तिलक के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत ए का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। 

04:04 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

भारत ए को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा है। वैभव 27 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और अभिषेक ने भारत ए को मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों ने 80 रन जोड़े, लेकिन जनिथ लियानागे ने वैभव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ डाला। 

04:03 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: अर्धशतक के करीब वैभव

भारत ए के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। वैभव ने अभिषेक के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। 

03:45 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए की तेज शुरुआत

श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए ने तेज शुरुआत की है। वैभव और अभिषेक के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत ए ने चार ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए हैं। 

03:31 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ए की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

03:15 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, तनुष कोटियान, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान। 

श्रीलंका ए: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मादुशंका (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुन धनंजय, जनिथ लियानागे, रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियासकांत, लाहिरू समराकून, गारुका संकेत। 

03:11 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: कोटियान का डेब्यू

तनुष कोटियान इस मैच से लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कोटियान ने डेब्यू कैप दी। 
 


03:04 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। 

02:58 PM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Live Score: थोड़ी देर में टॉस

भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच थोड़ी देर में शुरू होगा। अब बस टॉस होने जा रहा है। 

11:53 AM, 26-Nov-2026

IND A vs SL A Highlights: श्रीलंका ए ने समाप्त किया भारत ए का सफर, फाइनल में बनाई जगह; गेंदबाजों ने किया निराश

IND A vs SL A Live Cricket Score, ACC Emerging Asia Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। भारत ए फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा। भारत ए ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें