भारतीय कप्तान निशांत सिंधु ने युगांडा के कप्तान पास्कल मुरुंगी के संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया। मुरुंगी 45 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए।
विकी ओस्तवाल का शानदार ओवर। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में बिना कोई रन दिए क्रिस्टोफ़र किडेगा का विकेट हासिल किया। 17 ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 67/7, मैथ्यू मुसिंगज़ी (0*), पास्कल मुरुंगी (26*)
कप्तान सिंधु ने अपने दूसरे ओवर में भी एक विकेट हासिल किया। इस बार उन्होंने जुमा मियाजी को बावा के हाथों कैच कराया। सिंधु दो ओवर में एक रन देकर दो विकेट चटका चुके हैं। 14 ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 55/5, जोसेफ़ बगुमा (0*), पास्कल मुरुंगी (21*)
कप्तान निशांत सिंधु ने अपने पहले ही ओवर में विश्व कप और इस मैच की पहली सफलता हासिल की। सिंधु ने युगांडा की चौथे विकेट की 30 रन की साझेदारी को भी तोड़ा। उन्होंने रॉनल्ड ओपियो को 11 के स्कोर पर बोल्ड किया।
वासु वत्स ने अपने दूसरे ही ओवर में सफलता हासिल की। वत्स ने ओवर की आखिरी गेंद पर रॉनल्ड लुटाया को सिंधु के हाथों कैच कराया। लुटाया आठ गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। 4 ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 17/3, पास्कल मुरुंगी (1*), रॉनल्ड ओपियो (0*)
राजवर्धन हंगारगेकर ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने इस बार ब्रायन असाबा को पांच रन के स्कोर पर ओस्तवाल के हाथों कैच कराया। 3 ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 13/2, पास्कल मुरुंगी (0*), रॉनल्ड लुटाया (2*)
राजवर्धन हंगारगेकर ने भारत की तरफ से नई गेंद संभाली और एक सफल ओवर डाला। उन्होंने पहले ही ओवर में साइरस काकुरू को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। एक ओवर के बाद युगांडा का स्कोर: 5/1, ब्रायन असाबा (0*), रॉनल्ड लुटाया (0*)
भारत ने युगांडा के खिलाफ पांच विकेट खोकर 405 रन बनाए। यह दूसरी बार है जब भारत ने अंडर-19 विश्व कप में 400 का आंकड़ा पार किया है।
राज बावा 108 गेंदों में 162 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी रिकॉर्ड पारी के दौरान 14 चौके और आठ छक्के लगाए। बावा ने अपनी तूफानी पारी के साथ ही शिखर धवन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धवन ने 2004 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 155 की नाबाद पारी खेली थी।
युगांडा के कप्तान पास्कल मुरुंगी ने तीसरी सफलता हासिल की है जबकि भारत को पांचवां नुकसान हुआ है। मुरुंगी ने इस बार दिनेश बाना को 22 रन के स्कोर पर बगुमा के हाथों कैच कराया।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राज बावा ने छक्के के साथ 101 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए। उन्होंने जुमा मियाजी के ओवर में दो छक्के लगाए और कुल 19 रन बटोरे। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 379/4, दिनेश बाना (18*), राज बावा (152*)
राज बावा मजबूती से टिके हुए हैं और युगांडा के गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। विकेटकीपर दिनेश बाना दूसरी छोर पर उनका साथ दे रहे। भारत के 350 रन भी पूरे हो गए हैं। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 355/4, राज बावा (143*), दिनेश बाना (4*)
कप्तान पास्कल मुरुंगी ने अपना दूसरा विकेट हासिल करने के साथ ही भारत को चौथा झटका दिया है। कौशल तांबे 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर काकुरू को कैच थमा बैठे।
राज बावा बिल्कुल अलग मूड में नजर आ रहे हैं। उनका तूफ़ान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने सोवोबी की ओवर में 12 रन बटोरे और कुल 18 रन बनाए। इसी के साथ भारत के 300 रन भी पूरे हो गए हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 313/3, कौशल तांबे (6*), राज बावा (116*)
भारतीय सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने सोवोबी के ओवर में आउट होने से पहले लगातार तीन गेंदों में 14 रन बटोरे। अंगक्रिश ने आउट होने से पहले 120 गेंदों में 144 रन बनाए। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 292/3, राज बावा (102*), कौशल तांबे (0*)
राज बावा ने धमाकेदार पारी खेलते हुए महज 69 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और पांच छक्के लगाए। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 276/2, राज बावा (100*), अंगक्रिश रघुवंशी (130*)
अंगक्रिश रघुवंशी ने पिछले प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए इस बार अपना शतक पूरा कर लिया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 93 गेंदों में चौके के साथ शतक जमाया। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 216/2, राज बावा (70*), अंगक्रिश रघुवंशी (102*)
अंगक्रिश रघुवंशी और राज बावा के बीच तीसरे विकेट के लिए 100 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। इसके साथ ही 30 ओवर में भारत के 200 रन भी पूरे हो गए हैं। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 207/2, राज बावा (66*), अंगक्रिश रघुवंशी (97*)
राज बावा ने आतिशी पारी खेलते हुए छक्के के साथ अंडर-19 वनडे मुक़ाबलों का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 44 गेंदों में तूफानी अंदाज में पचासा जड़ा। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 185/2, राज बावा (59*), अंगक्रिश रघुवंशी (85*)
रघुवंशी ने इस बार मुसिंगज़ी को निशाने पर लिया और उनके ओवर में तीन चौके के साथ 14 रन बटोरे। इसके साथ ही भारत के 150 रन भी पूरे हो गए। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 160/2, अंगक्रिश रघुवंशी (84*), राज बावा (37*)
अंगक्रिश रघुवंशी और राज बावा के ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए एक मजबूत अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ी तेज गति से रन बना रहे हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 137/2, अंगक्रिश रघुवंशी (71*), राज बावा (28*)
जोसेफ़ बगुमा के छठे ओवर में बावा और रघुवंशी ने मिलकर 21 रन बटोर लिए। रघुवंशी ने दो चौके तो बावा ने लगातार दो छक्के लगाए। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 122/2, राज बावा (24*), अंगक्रिश रघुवंशी (63*)
अंगक्रिश रघुवंशी और राज बावा मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। दोनों के बीच एक अहम साझेदारी भी चल रही है और साथ ही भारत के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 101/2, अंगक्रिश रघुवंशी (54*), राज बावा (12*)
भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान निशांत सिंधु एक बार फिर से अपनी शुरुआत को आगे ले जाने में नाकाम। वह 27 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुरुंगी ने किडेगा के हाथों कैच कराया।
भारत के सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी ने अपना जोरदार फॉर्म बरकरार रखते हुए आईसीसी वर्ल्ड कप का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। अंगक्रिश ने चौके के साथ 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 80/1, अंगक्रिश रघुवंशी (50*), निशांत सिंधु (10*)
अंगक्रिश रघुवंशी किसी भी तरह की रियायत देने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने पास्कल मुरुंगी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना और मैच का पहला छक्का लगाया। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 65/1, अंगक्रिश रघुवंशी (40*), निशांत सिंधु (6*)
भारत की तरफ से अंगक्रिश रघुवंशी अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। अंगक्रिश ने मियाजी के ओवर में लगातार दो चौके के साथ 12 रन बटोरे। इसी के साथ भारत के 50 रन भी पूरे हो गए। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 52/1, अंगक्रिश रघुवंशी (33*), निशांत सिंधु (0*)
भारत का पहला विकेट हरनूर सिंह के रूप में गिरा। पिछले मैच की सर्वोच्च स्कोरर रहे हरनूर इस बार 14 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें किडेगा ने असाबा के हाथों कैच कराया।
कोविड-19 से प्रभावित भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड को हराकर ग्रुप बी में शीर्ष पर है और सुपर लीग स्टेज के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी है।